FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

डिजिटल जनगणना 2027 का रोडमैप तैयार, 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा पहला फेज, पूछे जाएंगे 33 सवाल...

  Updated : January 23, 2026 03:15 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  प्रशासनिक

केंद्र सरकार ने 2027 में होने वाली जनगणना के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को जारी नोटिफिकेशन में पहले चरण (हाउस लिस्टिंग) के लिए 33 सवालों की सूची जारी की गई है, जिसमें मकान की स्थिति, परिवार की जानकारी, वाहन स्वामित्व, इंटरनेट सुविधा, पीने के पानी का स्रोत, शौचालय, एलपीजी कनेक्शन और मुख्य अनाज जैसी डिटेल्स शामिल हैं। परिवार के मुखिया को ये जानकारियां देनी होंगी। यह जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। पहला चरण (हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस) 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान घरों की सूचीबद्धता, निर्माण सामग्री, स्वामित्व, बुनियादी सुविधाओं आदि का डेटा जुटाया जाएगा। प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में 30 दिनों की अवधि में यह कार्य पूरा किया जाएगा। लिस्टिंग शुरू होने से 15 दिन पहले सेल्फ-एन्यूमरेशन (ऑनलाइन स्व-जानकारी भरने) का विकल्प भी उपलब्ध होगा। दूसरा चरण (जनसंख्या गणना) फरवरी 2027 में होगा, जिसमें आबादी, जाति, धर्म, शिक्षा, रोजगार आदि की गिनती की जाएगी। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। लगभग 30 लाख कर्मचारी मोबाइल ऐप (एंड्रॉयड और iOS दोनों) के जरिए डेटा कलेक्ट करेंगे, जो रीयल-टाइम में ट्रांसफर होगा। यह पहली बार होगा जब आजादी के बाद जाति गणना को शामिल किया जाएगा। इससे पहले देश में 1931 में जातिगत जनगणना हुई थी।
डिजिटल मैप पर हर घर को ‘डिजी डॉट’ के रूप में चिन्हित किया जाएगा, जिससे कई फायदे होंगे। जियो-टैगिंग से आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी और बाढ़, भूकंप या बादल फटने जैसी घटनाओं में सटीक राहत पहुंचाई जा सकेगी। संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन में सहायता मिलेगी तथा ग्रामीण-शहरी संतुलन बेहतर होगा। शहरी नियोजन के तहत स्कूल, अस्पताल, पार्क जैसी सुविधाओं की योजना आसान होगी और कच्चे मकानों वाले इलाकों में इमरजेंसी सेवाएं तेज हो सकेंगी। इसके अलावा शहरीकरण और पलायन की स्थिति स्पष्ट होगी तथा जियो-टैगिंग और आधार लिंकिंग से मतदाता सूची अधिक सटीक बनेगी।
गौरतलब है कि 2011 की जनगणना में भारत की आबादी लगभग 121 करोड़ थी। वर्ष 2027 में होने वाली यह प्रक्रिया दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना होगी, जो नीति-निर्माण, विकास योजनाओं और संसाधन वितरण में अहम भूमिका निभाएगी। जनगणना 2027 के पहले चरण में भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकारी अथवा जनगणना नंबर), मकान नंबर, मकान के उपयोग व हालत, फर्श, दीवार और छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान के स्वामित्व की स्थिति, कमरों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्रोत और उसकी उपलब्धता, लाइट का मुख्य स्रोत, शौचालय की उपलब्धता व प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, रसोईघर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन, खाना पकाने के लिए मुख्य ईंधन, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया व उसका लिंग, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य, रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, टेलीफोन/मोबाइल/स्मार्ट फोन, लैपटॉप/कंप्यूटर, साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड, कार/जीप/वैन, परिवार में विवाहित दंपतियों की संख्या, मुख्य अनाज और मोबाइल नंबर से संबंधित जानकारी दर्ज की जाएगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

डिजिटल जनगणना 2027 का रोडमैप तैयार, 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा पहला फेज, पूछे जाएंगे 33 सवाल...

January 23, 2026 03:15 AM

बसंत पंचमी पर छावनी में तब्दील धार, 10 साल बाद फिर पूजा-नमाज एक साथ, ड्रोन से निगरानी...

January 23, 2026 02:53 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

January 23, 2026 02:09 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 23, 2026 02:06 AM

50 साल बाद बदलेंगे पेंशन नियम, अब अविवाहित-तलाकशुदा बेटियों को आजीवन मिलेगी पेंशन, एज लिमिट का बंधन खत्म...

January 22, 2026 04:00 PM

रेल यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा एक ही एप पर मिलेंगी टिकट, भोजन और लाइव स्टेटस जैसी सभी सुविधाएं....

January 22, 2026 03:58 PM

एमडीएमए पाउडर की जब्ती में फरार तीन अपराधियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये के ईनाम घोषित...

January 22, 2026 03:19 PM

धार्मिक नगरी की पहचान बना इंदिरा नगर, शहर में श्रीराम भक्ति का ऐसा दृश्य शायद ही कभी देखा हो, भगवामय हुआ सम्पूर्ण इन्दिरा नगर, मौका था श्रीरामलला प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का...

January 22, 2026 03:13 PM

घसुंडी बामनी–चेनपुरा खदान में चौपाल से शुरू हुआ चलो पंचायत, यूथ कांग्रेस ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा, गांधी भवन नीमच में बैठक के बाद गांव-गांव पहुंचकर सुनीं जनसमस्याएं, विनोद पटेल बोले- वादा खिलाफी पर युवाओं को करना होगा संघर्ष....

January 22, 2026 02:32 PM

स्वयं सहायता समूहों को अनुबंध नवीनीकरण के नाम से किया जा रहा परेशान, समूह की महिलाओ पर अतिरिक्त आर्थिक भार...

January 22, 2026 02:21 PM

जाट के नजदीक ग्रामीणों को तेंदूए के दिखाई देने से बना दहशत का माहौल, सूचना मिलते ही दौड़े वन विभाग के अधिकारी मचा हड़कंप,देर रात किया तेंदुए का सफल रेस्क्यू पहुंचाया इंदौर चिड़ियाघर....

January 22, 2026 02:17 PM

राजस्‍व एवं न.पा.की टीम ने रावणरूण्‍डी से हटाया अतिक्रमण, एक लाख रूपये मूल्‍य की 0.010 हेक्‍टेयर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्‍त....

January 22, 2026 01:34 PM

पशुपालन को बढ़ावा देने क्षीर धारा ग्रामों में जागरूकता शिविर...

January 22, 2026 01:34 PM

दिनदहाड़े लूट की गुत्थी सुलझी, चीताखेड़ा में महिला की काल्पनिक कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश...

January 22, 2026 12:15 PM

बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त...

January 22, 2026 12:02 PM

बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व बाल अधिकारों के प्रचार-प्रसार हेतु जन साहस संस्था का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध व बाल संरक्षण विषयों पर दी गई जानकारी....

January 22, 2026 11:43 AM

श्री कृष्ण ने सुदामा को लोकों की खुशियों देकर सच्ची मित्रता निभाई थी - पंकज कृष्ण महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....

January 22, 2026 11:22 AM

सीतामऊ में 29 से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय द्वितीय साहित्य महोत्सव का होगा आयोजन, महोत्सव में नेचर सेंसस का होगा विमोचन, प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने दी पत्रकारों को विस्तृत जानकारी...

January 22, 2026 09:48 AM

आईवीएफ तमिलनाडु द्वारा चेन्नई में सांसद अग्रवाल के साथ संवाद कार्यक्रम, कार्यक्रम में तमिलनाडु से सीधी रेल सेवा की मांग रखी....

January 22, 2026 07:46 AM