FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

47 साल का इंतज़ार, फाइलों में दफन नीमच-सिंगोली-कोटा रेल लाइन, कब जागेगा रेल मंत्रालय?....

  Updated : March 09, 2026 09:54 AM

संजय जैन डीकेन

  सामाजिक

डीकैन :- विकसित भारत के संकल्प और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी के दौर में भी नीमच जिले की एक बड़ी आबादी पिछले 47 वर्षों से रेल की पटरी बिछने का इंतज़ार कर रही है नीमच, जावद, डीकेन सिंगोली, कोटा रेल लाइन, जिसका सपना 1970 के दशक में देखा गया था, आज भी सरकारी फाइलों और आश्वासनों की धूल फांक रही है। ताज़ा रेल बजट से भी क्षेत्रवासियों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन एक बार फिर उनके हाथ केवल हताशा लगी है। विकास की धुरी बन सकती है यह लाइन लगभग 140 किलोमीटर लंबी यह प्रस्तावित रेल लाइन न केवल मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच की दूरी कम करेगी, बल्कि औद्योगिक और व्यापारिक दृष्टि से भी गेम-चेंजर साबित होगी। प्रस्तावित मार्ग का विवरण - कुल दूरी लगभग 140 किमी. राज्यवार विस्तार, मध्य प्रदेश (65 किमी) एवं राजस्थान (75 किमी)। प्रमुख स्टेशन, नीमच, जावद, डीकेन, रतनगढ़, सिंगोली, भैंसरोड़गढ़, जवाहर सागर और कोटा। लाभान्वित क्षेत्र, 4 जिले, 6 तहसीलें और 325 से अधिक गांव। दूरी कम, फायदे अनेक - विशेषज्ञों और स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इस लाइन के निर्माण से नीमच और कोटा के बीच की रेल दूरी लगभग 120 किमी कम हो जाएगी। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि मालभाड़ा सस्ता होने से व्यापार को भी गति मिलेगी। वर्तमान में दिल्ली-मुंबई मार्ग पर रतलाम की ओर रेल यातायात का जो भारी दबाव है, उसे भी इस वैकल्पिक मार्ग से कम किया जा सकेगा।
सियासी दांव-पेंच में उलझा सपना - इस रेल लाइन का इतिहास उपेक्षा की कहानी बयां करता है। 1970 में राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा इसकी नींव रखे जाने के बाद 1993 में भी इस मुद्दे ने तूल पकड़ा था। साल 2014 के रेल बजट में तत्कालीन रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने सर्वे के लिए बजट का प्रावधान भी किया था, लेकिन इसके बाद मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया। क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा संसद में मजबूती से पक्ष न रखने के कारण आज भी यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है।
रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा - क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यदि यह लाइन शुरू होती है, तो क्षेत्र के पुरातत्व और पर्यटन केंद्रों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और नीमच रेल मानचित्र पर एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।
क्षेत्रवासियों की मांग - हम प्रशासन और केंद्र सरकार से करबद्ध निवेदन करते हैं कि दशकों से लंबित इस मांग पर तत्काल हस्तक्षेप करें। वित्तीय और निर्माण स्वीकृति प्रदान कर 'विकसित भारत' के संकल्प को इस अंचल में भी साकार किया जाए।"

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान तेज, पांडल पोल झरना क्षेत्र व बेडच नदी में दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान....

March 10, 2026 03:23 PM

13 मार्च को नीमच शहर में नहीं होगा जल वितरण, हिंगोरिया फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण सप्लाई एक दिन आगे बढ़ेगी...

March 10, 2026 02:42 PM

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित....

March 10, 2026 02:38 PM

क्रिकेट बना भाईचारे का माध्यम, निरंकारी युवाओं ने पेश की मिसाल….

March 10, 2026 01:52 PM

मनासा, जमुनियाकलां एवं पिपलिया रावजी में आयुर्वेद चि‍कित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 80 रोगियों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया...

March 10, 2026 01:34 PM

जनगणना के तहत मकान सूचीकरण ब्‍लॉक का गठन सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर तत्‍काल करें, कलेक्‍टर ने सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....

March 10, 2026 01:33 PM

किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए जिले में कल नि:शुल्‍क एच.पी.वी. टीकाकरण महाअभियान, कलेक्‍टर ने दिए अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र लाकर वेक्‍सीनेशन करवाने के निर्देश...

March 10, 2026 01:32 PM

गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, 780 ग्राम शुद्ध अफीम का दूध भी जब्त....

March 10, 2026 12:49 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, एसपी अंकित जायसवाल ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश...

March 10, 2026 12:35 PM

ब्रेजा कार से 976 ग्राम अवैध अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 10, 2026 11:17 AM

दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्‍मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 71 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

March 10, 2026 10:42 AM

एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न...

March 10, 2026 10:40 AM

जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्‍पादक समूहों की बैठक....

March 10, 2026 10:38 AM

नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...

March 10, 2026 10:22 AM

बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में...

March 10, 2026 10:09 AM

पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने शीतला माता को बासी भोजन (ढोकला)का लगाया भोग, की पूज....

March 10, 2026 09:22 AM

आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण....

March 10, 2026 09:20 AM

मोटरसाईकिल से 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक नीमच जिले के आरोपी को किया गिरफ्तार....

March 10, 2026 08:42 AM

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मान...

March 10, 2026 07:11 AM