पूर्णाहुति में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पंडित सोनू जी शास्त्री मौलकी वाले के मार्मिक प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर...
Updated : May 31, 2026 12:16 PM
मुकेश राठौर रामपुरा
धार्मिक
रामपुरा :- नगर के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्री योगेन्द्र कुमार फरक्या (शिक्षक) की 41 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन के समापन अवसर पर कथा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। अंतिम दिवस पर पूर्णाहुति यज्ञ, हवन, पूजा-अर्चना एवं महाआरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान श्रीकृष्ण के जयघोषों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा। भागवत कथा के अंतिम दिन प्रसिद्ध भागवत आचार्य पंडित सोनू जी शास्त्री मौलकी वाले ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक एवं भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्तों के प्रति उनकी करुणा, धर्म और मानव जीवन के आदर्श मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनके प्रवचनों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और कथा पंडाल भक्तिरस में डूब गया आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजक परिवार द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रचंड गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल, छायादार पंडाल, पंखों एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई। महाप्रसादी वितरण के लिए भी सुव्यवस्थित प्रबंध किए गए, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। पूर्णाहुति के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आसपास के गांवों से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में समाजजनों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजक परिवार ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग और भगवान की कृपा से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन पर महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत समापन हुआ।
और खबरे
झांतला में पूर्व CM वीरेंद्र कुमार सखलेचा की 28वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, भाजपाइयों ने संगठन मजबूत करने और जनसेवा का लिया संकल्प...
May 31, 2026 12:34 PM
कांग्रेस सेवादल ने गांधी भवन पर किया ध्वजारोहण, दी ध्वज को सलामी, पार्टी को मजबूत करने के विषय पर हुआ विचार विमर्श...
May 31, 2026 12:32 PM
ग्वालियर चम्बल परिवार द्वाराश्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ...
May 31, 2026 12:30 PM
अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, विनम्रता के बिना... आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है - वैराग्य सागर महाराज....
May 31, 2026 12:26 PM
पूर्णाहुति में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पंडित सोनू जी शास्त्री मौलकी वाले के मार्मिक प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर...
May 31, 2026 12:16 PM
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सुख सेवा संस्थान ने किया आमजन को जागरूक, रोडवेज बस स्टैंड पर तंबाकू सेवन न करने की अपील की, तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में चेताया...
May 31, 2026 09:31 AM
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की 27वीं पुण्यतिथि पर जावद में भावभीनी श्रद्धांजलि, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन....
May 31, 2026 08:32 AM
CBN की बड़ी कार्रवाई, 9600 अवैध ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, तस्कर गिरफ्तार, महिंद्रा बोलेरो भी जब्त..
May 31, 2026 08:13 AM
चित्तौड़गढ़ पुलिस की एक सामाजिक पहल, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला पुलिस ने किया श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान...
May 31, 2026 08:09 AM
20 किलो ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राज्यीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़, मंदसौर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पांच तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें व सात मोबाइल जब्त..
May 31, 2026 07:21 AM
लसोड़ परिवार ने करवाया दिवंगत श्री मांगीलाल जी का नेत्रदान, दानों में सर्वश्रेष्ठ, मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी...
May 31, 2026 06:10 AM
एक साथ जली पिता - पुत्र की चिता का धुआं देखकर रो पड़ा पूरा गांव...
May 31, 2026 06:06 AM
वंदे गंगा साइकिल रैली में युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश, खिलाड़ियों ने लिया जल बचाने का संकल्प, विधायक आक्या ने दिखाई हरी झंडी....
May 31, 2026 06:04 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 31, 2026 06:03 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 31, 2026 06:01 AM
जल निगम की लापरवाही से युवक की मृत्यु का समाचार भ्रामक एवं तथ्यहीन, बेलारी-गुलाबखेड़ी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी दुर्घटना, पाइपलाइन के गड्ढे से मृत्यु का कोई संबंध नहीं: जल निगम के महा प्रबंधक ने किया खंडन...
May 30, 2026 05:03 PM
टाकरदा मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बस से उतरते समय बीमा एजेंट की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम....
May 30, 2026 04:40 PM
ओपन प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक सम्पन्न, युवाओं को मिले रोजगार के अवसर...
May 30, 2026 04:26 PM
पुत्र मोह में मां अपनी सुन्दरता खो देती है, और वहीं बेटा पत्नी की सुंदरता के मोह में मां को त्याग देता है - पं.निरंजन शर्मा, थडा में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा ,आज होगी पूर्णाहुति...
May 30, 2026 02:56 PM