lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, विनम्रता के बिना... आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है - वैराग्य सागर महाराज....

  Updated : May 31, 2026 12:26 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- मन वचन काया से भाव शुद्ध हो तभी हमारी तपस्या भक्ति पूजा स्वीकार होती है इसलिए पवित्रता का सदैव पूरा ध्यान रखना चाहिए और पुण्य कर्म करते रहना चाहिए।
भाव की पवित्रता और विनम्रता के बिना मोक्ष का मार्ग नहीं मिलता है। विनम्रता के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है।यह बात वैराग्य सागर जी महाराज ने कहीं ।वे दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा में बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को राग द्वेष का भाव छोड़कर ही रसोई में भोजन का निर्माण करना चाहिए तभी उस भोजन से मन पवित्र होगा विचार शुद्ध होंगे। भोजन निर्माण करते समय मन में क्रोध का भाव नहीं होना चाहिए। शांत भाव रहना चाहिए तभी वह भोजन पुण्य फलदाई होता है। विनय शुद्धि के बिना गुरु का पुण्य संचय नहीं होता है। विनय के बिना धन और पूजन का फल प्राप्त नहीं होता है। साधु संत और गुरु को विनय पूर्वक निवेदन करना चाहिए तभी उनका आशीर्वाद मिलता है ।मंदिर में अक्षत चढ़ा कर लौटने से पुण्य फल नहीं मिलता है शुद्ध मन भाव से विनम्रता पूर्वक जिनवाणी को आत्मसात करते हुए मंदिर में दर्शन अक्षत पुजन करें तभी उसका पुण्य फल मिलता है। भोजन का निर्माण सदैव सूर्य के प्रकाश में ही करना चाहिए तभी वह गुणकारी होता है। पूजा पाठ भक्ति तपस्या से पूर्व कपड़े भी पवित्र और शुद्ध होना चाहिए। संत के विहार में चलते समय गंदगी को ध्यान में रखते हुए ही आगे बढ़ना चाहिए उस पर पैर भी स्पर्श नहीं करना चाहिए नहीं तो अपवित्र हो जाते हैं। जब भी परिवार में कभी विवाद हो तो शांत भाव से समझौता कर समस्या का निराकरण निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए तभी परिवार में सुख शांति रहती है। रात्रि भोजन तैयार करने से पाप कर्मों की निर्जरा होती है और जीव दया का पालन होता है। परिवार में माता-पिता और भाई का उपकार कभी नहीं भूलना चाहिए। बुजुर्ग माता-पिता में यदि कोई कमी है तो उसे शांतिपूर्वक प्रेम सद्भाव के साथ उस कमी को सुधार करने के लिए प्रयास करना चाहिए उनसे लड़ाई झगड़ा मारपीट विवाद नहीं करना चाहिए। प्राचीन काल में धर्म के प्रति रुचि रखने वाले व्यक्ति को ही समाज सेवा की जिम्मेदारी थी ताकि वह कार्य अच्छे से हो सके। आधुनिक युग में समाज जन एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए गलत कर्म करते हैं क्योंकि पाप कर्म बढ़ाते हैं इसलिए सदैव ऐसे कार्यों से‌ बचना चाहिए।धर्म सभा में मुनी सुप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि जीवन में मृत्यु के अंतिम समय अपनी दया है मूर्ख शत्रु भाव वाले व्यक्ति को नहीं सोंपना चाहिए। व्यसन व्यसनी और भोगी व्यक्ति को भी राजपाठ की जिम्मेदारी नहीं सौंपना चाहिए। बुद्धिमान व्यक्ति साधारण व्यक्ति को भी शासक बना सकता है चाणक्य और चंद्रगुप्त मौर्य का उदाहरण हमारे सामने है। बुद्धिमान व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपने से वह अपना भी भला करता है और दूसरों का भी भला करता है और नुकसान भी नहीं होता है और सरलता पूर्वक कार्य पूरा होता है
। धर्म ग्रंथो के उपदेश को जीवन में आत्मसात करें तो हमारा कल्याण हो सकता है। धोबी का कुत्ता न घर का ना घाट का कहावत में धोबी का पत्थर न घर का न घाट का होना चाहिए। परिवार का कभी कोई गुप्त बात यदि बताना ही पड़े तो अपने सगे भाई को ही बताना चाहिए वही अपना सच्चा हितैषी होता है।इस अवसर पर आचार्य वर्धमान सागर महाराज, सुमित सागर महाराज के दिशा निर्देशन में मुनि वैराग्य सागर महाराज मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज के सानिध्य में पुस्तक बाजार नीमच पर दिगंबर जैन मंदिर श्रृंखला में सुबह 40 विद्युत केंद्र के पीछे आचार्य शांति सागर मार्ग स्थित दिगंबर जैन समाज मंदिर में अभिषेक व शांतिधारा से हुआ। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विमल सरावगी जीटी एवं मीडिया प्रभारी अमन विनायका ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य शांति सागर जी महाराज के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर अतिथियों के द्वारा किया गया। धर्म सभा का शुभारंभ मंगलाचरण से किया। मुनि श्री के पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र दान समाज जनों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर शांति धारा विधान के विधिवत पूजा की गई । कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में दिगंबर जैन मंदिर पर अभिषेक ,शांति धारा, दोनों मुनि श्री के प्रवचन ,आहारचर्या स्वाध्याय , गुरु भक्ति प्रश्न आपके उत्तर मुनि श्री के, शाम 7:30 बजे 108 दीपक से महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गम्‍भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...

June 10, 2026 03:04 PM

राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...

June 10, 2026 02:56 PM

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...

June 10, 2026 02:22 PM

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...

June 10, 2026 02:20 PM

दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....

June 10, 2026 02:16 PM

दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....

June 10, 2026 02:12 PM

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...

June 10, 2026 02:07 PM

गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...

June 10, 2026 01:44 PM

गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...

June 10, 2026 01:37 PM

यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...

June 10, 2026 01:34 PM

रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...

June 10, 2026 01:32 PM

खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....

June 10, 2026 01:22 PM

पशुकल्‍याण समिति की बैठक 12 जून को..

June 10, 2026 01:20 PM

महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...

June 10, 2026 01:19 PM

आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...

June 10, 2026 01:12 PM

01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...

June 10, 2026 01:09 PM

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...

June 10, 2026 01:06 PM

बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...

June 10, 2026 01:03 PM

मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....

June 10, 2026 01:00 PM