lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

झांतला में पूर्व CM वीरेंद्र कुमार सखलेचा की 28वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, भाजपाइयों ने संगठन मजबूत करने और जनसेवा का लिया संकल्प...

  Updated : May 31, 2026 12:34 PM

महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली

  राजनीति

सिंगोली :- कानून और राजनीति के महारथी, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा "बड़े साहब" की 28वीं पुण्यतिथि रविवार को झांतला में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं और ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के दिनों में बड़े साहब के संघर्षों और मूल्यों को याद करते हुए भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान "जब तक सूरज-चांद रहेगा, बड़े साहब सखलेचा जी आपका नाम रहेगा" और "चप्पा-चप्पा भाजपा" के नारे गूंजते रहे। झांतला को छोटी भोपाल बनाने वाले नेता थे बड़े साहब - भाजपा मंडल महामंत्री पारस कुमार जैन ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि अविभाजित मंदसौर जिले के जावद क्षेत्र को देश के राजनीतिक पटल पर चमकाने वाले नेता स्व. सखलेचा ही थे। वे मध्यप्रदेश के 10वें मुख्यमंत्री रहे। जनता के बीच चौपाल लगाकर संवाद करना उनकी पहचान थी। संसदीय क्षेत्र में भाजपा की जड़ें मजबूत करने का श्रेय भी उन्हें जाता है। संगठन में सक्रियता और जीवटता के कारण आज भी कार्यकर्ता उन्हें याद करते हैं। पूर्व मंडल महामंत्री राधेश्याम आडवाणी ने कहा कि जावद विधानसभा में सर्वप्रथम पशु चिकित्सालय और भवन की सौगात झांतला को बड़े साहब के अथक प्रयासों से मिली। इसी वजह से झांतला को "छोटी भोपाल" कहा जाता है। यह ग्राम बड़े साहब का हृदय स्थल रहा। आज भी मुख्य चौराहे पर बनी उनकी प्रतिमा को लोग प्रणाम करते हैं।
सादगी और प्रशासनिक क्षमता आज भी प्रेरणा - ग्राम पंचायत झांतला के सरपंच प्रतिनिधि विनोद धाकड़ ने बताया कि स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्होंने जनवरी 1978 से जनवरी 1980 तक मध्यप्रदेश के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सेवा की। जावद क्षेत्र के मूल निवासी होने के कारण उनकी प्रशासनिक क्षमता और सादगी आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। भाजपा बूथ अध्यक्ष प्रेमचंद्र प्रजापत ने कहा कि बड़े साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम आगामी चुनाव से पहले प्रत्येक बूथ को मजबूत करेंगे और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि बड़े साहब के सुपुत्र पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा विगत दो दशक से जावद का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। कार्यक्रम में बद्रीलाल धाकड़, जगन्नाथ धाकड़, भगवानलाल बलाई, पप्पू राव, बाबूलाल धाकड़, सुनील सुथार, शंकरलाल धाकड़ सहित भाजपा पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 11, 2026 04:23 AM

रतलाम रेंज के डीआईजी श्री निमीष अग्रवाल ने शुरू किया नीमच जिले का वार्षिक निरीक्षण..

June 10, 2026 05:31 PM

गम्‍भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...

June 10, 2026 03:04 PM

राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...

June 10, 2026 02:56 PM

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...

June 10, 2026 02:22 PM

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...

June 10, 2026 02:20 PM

दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....

June 10, 2026 02:16 PM

दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....

June 10, 2026 02:12 PM

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...

June 10, 2026 02:07 PM

गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...

June 10, 2026 01:44 PM

गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...

June 10, 2026 01:37 PM

यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...

June 10, 2026 01:34 PM

रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...

June 10, 2026 01:32 PM

खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....

June 10, 2026 01:22 PM

पशुकल्‍याण समिति की बैठक 12 जून को..

June 10, 2026 01:20 PM

महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...

June 10, 2026 01:19 PM

आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...

June 10, 2026 01:12 PM

01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...

June 10, 2026 01:09 PM

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...

June 10, 2026 01:06 PM