कर्मों के फल से मनुष्य तो क्या भगवान भी नहीं बच सकता, श्रीमद् भागवत कथा में सुश्री अनन्या शर्मा, ने कहा....
Updated : June 04, 2026 04:45 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- हम जैसा कर्म करते हैं वैसे ही हमें फल मिलता है। इसलिए हमें कभी भी किसी का बुरा नहीं करना चाहिए सदैव अच्छे कर्म करना चाहिए। संसार में रहते हुए मनुष्य जो भी अच्छे बुरे कर्म करता है उसका फल अवश्य मिलता है। कर्म के फल से मनुष्य तो क्या भगवान भी नहीं बच सकता है।यह बात कथा वाचिका सुश्री अनन्या शर्मा ने कही। वे ग्वालियर चंबल परिवार एवं समस्त नीमच की धर्म प्रेमी जनता के तत्वाधान में कलेक्टर कार्यालय के सामने स्कीम नंबर 36 ए स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विश्व शांति एवं क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की कामना को लेकर आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि संसार में रहने वाले मनुष्य यदि भगवान की सच्चे प्रेम से भक्ति करें उनका संसार भव सागर से बेड़ा पार हो सकता है। गौ सेवा का पुण्य फल धरती पर भी मिलता है और मृत्यु के बाद दूसरे लोक में भी मिलता है। गो सेवा का फल जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी मिलता है। गौ सेवा का पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है इसलिए गौ सेवा सदैव करते रहना चाहिए। गौ सेवा का फल 24 घंटे में वापस मिलता है। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कथा में कथावाचिका अनन्या शर्मा ने बालकृष्ण गोपी कृष्ण संवाद, गोवर्धन पर्वत, गिरिराज उत्सव , श्री कृष्ण गोपी संवाद माखन लीला , मधु मंगल ,श्री धामा,वृंदावन रासलीला,पूतना राक्षसी वध , ब्रह्माजी का प्राकृट्करण सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंग का वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया गया।आरती भागवत पोथी पूजन में मध्य प्रदेश शासन के नवीन नवकरणीय ऊर्जा कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, भागवत आचार्य रुद्रदेव त्रिपाठी, अतिथि के रूप में उपस्थित थे इस अवसर पर कार्यक्रम मे अध्यक्ष राधा मोहन शर्मा, महासचिव पुष्पेंद्र शर्मा, संगठन सचिव धर्मेंद्र गुर्जर, उपाध्यक्ष सुनील महावर ,मनीराम सगर,जनार्दन दंडोतिया, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, सचिन शर्मा, सचिव मनोज त्रिपाठी, दीवान सिंह ,उमेश सिंह, वीरेंद्र सिंह,पार्षद भारत सिंह अहीर, प्रभारी सौरभ शर्मा,वरिष्ठ समाज सेवी संतोष चोपड़ा, दीपक गर्ग, लोकतंत्र रक्षक सेनानी श्याम प्रसाद शर्मा, उपस्थित थे। श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति रविवार 7 जून दोपहर 3 बजे प्रसाद वितरण के साथ आयोजित होगी। दिव्य दरबार एवं श्री राम कथा 4 से 6 जून तक, संवाद प्रति संवाद पर आधारित दिव्य दरबार एवं राम कथा श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर हरि ओम दास जी महाराज श्री भोमिया जी सरकार के मुखारविंद से 4 से 6 जून तक शाम 5से8बजे तक आयोजित होगी। शुभ वृष्टि हेतु प्रतिदिन विष्णु यज्ञ प्रवाहित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा की पवन श्रृंखला में प्रतिदिन एक से 6 जून तक सुबह 8 बजे आचार्य पंडित दशरथ शास्त्री के सानिध्य में पुजारी पंडित दिनेश शर्मा एवं पांच विद्वानों द्वारा विष्णु यज्ञ हवन में मेवाड़ मालवा अंचल में शुभ वृष्टि एवं सर्वे भवंतु सुखिन: सनातन धर्म की कामना के प्रति आस्था उन्नति के उद्देश्य को लेकर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ आहुतियां दी जा रही है।
श्री गोवर्धन पर्वत उत्सव में झुमे श्रद्धालु भक्त, कथा के मध्य अनन्या जी ने श्री कृष्ण गिरिराज पर्वत गोवर्धन महाराज के प्रसंग का महत्व प्रतिपादित किया तो भक्ति पंडाल में जय जय गिरिराज पर्वत गोवर्धन महाराज की जय घोष लगने लगी, श्रद्धालु भक्तों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। श्रीकृष्ण का अभिनय ने किया।श्रीमद् भागवत कथा के मध्य गुरुवार को कथावाचिका अनन्या शर्मा द्वारा बरसात की कामना के लिए इंद्रदेव की पूजा के बजाय श्री कृष्णा गिरिराज की पूजा के प्रसंग पर महत्व प्रतिपादित किया । श्री गिरिराज गोवर्धन पर्वत पूजा महोत्सव की झांकी भी प्रस्तुत की गई। जिसमें यशोदा का अभिनय रोशनी शर्मा ने तथा कृष्ण का अभिनय पूजा शर्मा ने प्रस्तुत किया। मंत्री राकेश शुक्ला के भजन पर झूमे श्रद्धालु भक्त,।भागवत कथा के मध्य मध्य प्रदेश शासन के नवीन नवकरणीय ऊर्जा कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने जब राधे अलबेली सरकार ... मधुर कर्ण प्रिय भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर जब आयोजित समिति पदाधिकारी द्वारा मंत्री शुक्ला का स्वागत सम्मान करना चाहा तो मंत्री शुक्ला ने अपने संबोधन में ही कह दिया कि वह अपने घर परिवार में आए हैं यहां स्वागत का कोई प्रथा नहीं होती है। श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह एवं महारास आज, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा के मध्य कथा वाचिका सुश्री अनन्या शर्मा द्वारा आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग एवं महारास सहित विभिन्न धार्मिक विषयों पर वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया जाएगा।
और खबरे
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा करेगी वृक्षारोपण...
June 04, 2026 05:21 PM
एडीजी राकेश गुप्ता और डीआईजी निमिष अग्रवाल ने किया नीमच जिले का दौरा, कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों की ली बैठक..
June 04, 2026 05:19 PM
रिश्वत लेते हुए पटवारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा, 5 हजार रुपए लेते रंगे हाथों ट्रैप...
June 04, 2026 05:14 PM
रेलवे यात्रियों के मोबाइल चोरी का आरोपी जीआरपी नीमच के शिकंजे में, सूचना तंत्र, सतर्क निगरानी और त्वरित कार्रवाई से जीआरपी नीमच को मिली बड़ी सफलता, ₹28,999 मूल्य के दो मोबाइल बरामद...
June 04, 2026 05:05 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनेस्को चलायेगा एक पौधा देश के नाम कार्यक्रम...
June 04, 2026 05:03 PM
महंत काठियाबाबा ने बागेश्वरधाम सरकार को दिया विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ में आने का निमंत्रण, हनुमान टेकरी स्थित आश्रम में 8 जून से होगा सप्त दिवसीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ...
June 04, 2026 05:01 PM
जनजातीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं लोगों की आसान पहुंच और सुलभता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- डॉक्टर धौलपुरिया...
June 04, 2026 04:58 PM
बड़ीसादड़ी में खेत बचाओ अभियान के तहत खरीफ किसान गोष्ठी आयोजित, 100 किसानों ने लिया भाग....
June 04, 2026 04:54 PM
मंदसौर जिले के एनडीपीएस प्रकरण में वांछित ₹2000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार..
June 04, 2026 04:51 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार, दो अलग-अलग कार्यवाही मे 24 किलो 770 ग्राम अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
June 04, 2026 04:49 PM
कर्मों के फल से मनुष्य तो क्या भगवान भी नहीं बच सकता, श्रीमद् भागवत कथा में सुश्री अनन्या शर्मा, ने कहा....
June 04, 2026 04:45 PM
हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प हाईड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, रामपुरा तहसील में बन रहा प्रदेश का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट...
June 04, 2026 04:39 PM
कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग पर जोर, सीआरपीएफ नीमच में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न...
June 04, 2026 06:01 AM
देश भक्ति के तरानो से गूंजा टाउन हॉल, देश की आजादी में नीमच का योगदान गौरव का प्रतीक - श्रीमती चोपडा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ नीमच गौरव महोत्सव का समापन....
June 04, 2026 05:58 AM
ग्रीन ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन...
June 04, 2026 03:50 AM
प्याज के कट्टों की आड़ में की जा रही थी मादक पदार्थ तस्करी, 61 किलो डोडा चूरा व 125 ग्राम अफीम सहित ट्रक जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर निवासी तस्कर गिरफ्तार...
June 04, 2026 03:49 AM
सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
June 04, 2026 03:48 AM
खुले बोरवेल पर सख्ती, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश, जीरन तहसीलदार कल ही करें जांच शुरू, सभी एसडीएम-तहसीलदार पूरे जिले में चलाएं अभियान, पटवारी-सचिव से लें खुले बोरवेल की जानकारी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तत्काल बंद करवाएं खुले बोरवेल, दुर्घटना रोकने के लिए कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश...
June 04, 2026 03:47 AM
सुलभ सुशासन दिवस का दिखा असर सैलाना तहसील में लगा समाधान का मेला, 71 हितग्राहियों को मिला लाभ रिकॉर्ड पाकर खिले किसानों के चेहरे...
June 04, 2026 03:44 AM