lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

देश भक्ति के तरानो से गूंजा टाउन हॉल, देश की आजादी में नीमच का योगदान गौरव का प्रतीक - श्रीमती चोपडा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ नीमच गौरव महोत्सव का समापन....

  Updated : June 04, 2026 05:58 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  आयोजन

नीमच। बुधवार 3 जून का दिन नीमच में देश भक्ति आधारित कार्यक्रमों के नाम रहा। अवसर था नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा आयोजित नीमच गौरव दिवस महोत्सव का। गौरव दिवस पर सुबह शहीद पार्क नीमच सिटी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को याद करते हुए पौधारोपण व शहीद पार्क परिसर की साफ सफाई की गई वहीं शाम को टाउन हॉल स्थित अटल सभागृह में बाबा आर्केस्ट्रा द्वारा आयोजित देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने टाउन हॉल को देश भक्ति के तरानो से गूंजायमान कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा ने नीमच के लिए 3 जून का महत्व बताते हुए कहा कि 1857 की स्वतंत्रता संग्राम क्रांति में मध्य प्रदेश( मध्यांचल) की पहली गोली नीमच से चली थी, देश की आजादी में नीमच का यह योगदान हम सभी के लिए गौरव का प्रतीक है, हमें वीर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश, संस्कृति व धर्म के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम को श्री दारा सिंह यादव व श्रीमती हेमलता धाकड़ ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया, नगर पालिका सभापति एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दारा सिंह यादव, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती हेमलता धाकड़, एल्डरमैन श्री शांतिलाल गुप्ता, पार्षद श्री राकेश किलोरिया, श्री रामलाल ग्वाला आदि मंचासिन थ कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि गणों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीपप्रज्जवलन किया। अतिथिगणों व आर्केस्ट्रा कलाकारों के स्वागत तथा भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान के बाद देश भक्ति से औतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत हुई राजेश शर्मा (पंडित) के नेतृत्व में बाबा आर्केस्ट्रा के श्री शिवाय म्यूजिकल ग्रुप ने गणपति वंदना से अपने रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात श्री जितेंद्र चौहान द्वारा महाकाल भक्ति नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात श्री शिवाय म्यूजिकल ग्रुप द्वारा काल्यो कुद पड़यो कूड़ा में (राजस्थानी नृत्य ), मोरनी बागा में नाचे आधी रात को ( मयूर नृत्य ), ए वतन -ए वतन (देश भक्ति नृत्य) तथा कल्पना व नितिन चौहान द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति गीत 'दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए,''ए मेरे वतन के लोगों जरा आंखों में भर लो पानी ', यह मेरा इंडिया आदि देशभक्ति गीतों से माहौल को देशभक्ति पूर्ण कर दिया. कार्यक्रम का समापन यह देश है वीर जवानों का गीत पर सामूहिक नृत्य एवं भारत माता के जय कारों के साथ हुआ। स्वागत कार्यक्रम का संचालन श्री विजय बाफना ने किया व आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने व्यक्त किया. इस दौरान मंच संचालक श्री विजय बाफना का भी नपाध्यक्ष व सीएमओ ने सम्मान किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देशभक्त नागरिक, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य, पार्षदगण व नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

देश भक्ति के तरानो से गूंजा टाउन हॉल, देश की आजादी में नीमच का योगदान गौरव का प्रतीक - श्रीमती चोपडा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ नीमच गौरव महोत्सव का समापन....

June 04, 2026 05:58 AM

ग्रीन ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन...

June 04, 2026 03:50 AM

प्याज के कट्टों की आड़ में की जा रही थी मादक पदार्थ तस्करी, 61 किलो डोडा चूरा व 125 ग्राम अफीम सहित ट्रक जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर निवासी तस्कर गिरफ्तार...

June 04, 2026 03:49 AM

सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

June 04, 2026 03:48 AM

खुले बोरवेल पर सख्ती, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश, जीरन तहसीलदार कल ही करें जांच शुरू, सभी एसडीएम-तहसीलदार पूरे जिले में चलाएं अभियान, पटवारी-सचिव से लें खुले बोरवेल की जानकारी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तत्काल बंद करवाएं खुले बोरवेल, दुर्घटना रोकने के लिए कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश...

June 04, 2026 03:47 AM

सुलभ सुशासन दिवस का दिखा असर सैलाना तहसील में लगा समाधान का मेला, 71 हितग्राहियों को मिला लाभ रिकॉर्ड पाकर खिले किसानों के चेहरे...

June 04, 2026 03:44 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 04, 2026 03:39 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 04, 2026 03:35 AM

रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता, दिनदहाड़े महिलाओं से नथ लूटने वाले दो शातिर आरोपी 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार, माणकचौक पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, दो वारदातों का खुलासा, लूटी गई सोने की नथ, मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं नकदी बरामद...

June 03, 2026 03:49 PM

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर CBN की बड़ी कार्रवाई, 1.067 किलोग्राम हेरोइन जब्त; प्रतापगढ़ का तस्कर गिरफ्तार....

June 03, 2026 03:42 PM

रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ महिला नर्सिंग ऑफिसर के कमरे में घुसा मानसिक विक्षिप्त युवक, चाकू से हमला करने का किया प्रयास- पुलिस ने किया काबू...

June 03, 2026 03:39 PM

मिसाल पेश कर रहा नीमच का प्रशासन, ईंधन बचत के संदेश को आत्मसात कर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा अधिकारियों संग बस से खातीखेड़ा रवाना, पीएम श्री मोदी एवं सीएम डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर कलेक्ट्रेट से एक ही बस में सवार हुए सभी जिला अधिकारी....

June 03, 2026 02:21 PM

वर्षा ऋतु पूर्व सभी नालों का सफाई कार्य पूर्ण करें - श्रीमती बामनिया, स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक में सीएमओ ने दिए निर्देश...

June 03, 2026 01:57 PM

ग्वालटोली बालाजी मंदिर की दान पेटी से निकले 31100 रुपए...

June 03, 2026 01:55 PM

संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन, कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के समक्ष नेताओं ने रखे संगठन और क्षेत्रीय मुद्दे....

June 03, 2026 01:45 PM

संजीवनी नाले में उतरे कांग्रेसजन, श्रमदान कर दिखाई पहल, तरुण बाहेती बोले- जल संवर्धन की बात करने वाली सरकार के राज में उपेक्षित पड़ा है शहर का प्रमुख नाला, अब नपा चलाए सफाई अभियान...

June 03, 2026 01:43 PM

मोबाइल चोरी की वारदात का खुलासा, 2 लाख रुपये मूल्य के 9 मोबाइल बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार...

June 03, 2026 01:03 PM

​आसमान का सिकंदर जमीन पर लाचार, जीरन में आंधी-तूफान के बीच गिरा दुर्लभ गिद्ध, देवदूत बनकर आए किसान ने बचाई जान....

June 03, 2026 12:41 PM

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में संगठन का पाठ, पर अंदर सुलग रही है बगावत की चिंगारी, शकुनि राजनीति और गुटबाजी के बादशाहों के भरोसे क्या आगामी विधानसभा चुनाव जीतेगी कांग्रेस?....

June 03, 2026 12:38 PM