lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ महिला नर्सिंग ऑफिसर के कमरे में घुसा मानसिक विक्षिप्त युवक, चाकू से हमला करने का किया प्रयास- पुलिस ने किया काबू...

  Updated : June 03, 2026 03:39 PM

निर्मल मूंदड़ा रतनगढ

  घटना

रतनगढ़ :- स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में बुधवार सुबह लगभग 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया,जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक यहां पदस्थ एक महिला नर्सिंग ऑफिसर के कमरे में अनाधिकृत रूप से घुस गया।युवक ने कमरे का सामान इधर-उधर बिखेर दिया।और जब नर्सिंग ऑफिसर वहां पहुंचीं तो उसने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया। कमरे के बाहर लोगों के शोर को सुनकर उसने दरवाजा लगाने का भी प्रयास किया।शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद विक्षिप्त युवक को काबू में किया गया।विस्तृत जानकारी के अनुसार वर्तमान में पीएचसी रतनगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत एक महिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित कमरे में बुधवार 3 जून को सुबह लगभग 8 बजे एक अज्ञात युवक अचानक दाखिल हो गया।और तोड़फोड़ करने लगा। इस दौरान उसने किचन में रखी खाद्य सामग्री भी खाई
चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े पुलिस ने दबोचा - नर्सिंग ऑफिसर जब अपने कमरे में पहुंचीं तो आरोपी उन्हें मारने के लिए उनकी तरफ दौड़ा।पीड़िता ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत शोर मचाया और आस-पास के लोगों को सूचित किया।सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई।युवक की उग्र स्थिति को देखते हुए उसे काफी मशक्कत के बाद पकड़ा जा सका।
​ग्राम मानपुरा का निवासी है।युवक पकड़े जाने के समय युवक अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं था।जिसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई।पुलिस जांच और तस्दीक में आरोपी की पहचान बंशी पिता भवानीराम भील निवासी मानपुरा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है।कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत रतनगढ़ थाने में दर्ज कराई है,जिसके आधार पर पुलिस आगामी वैधानिक कार्रवाई कर रही है।इस घटना के बाद से शासकीय आवासों में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।बताया जा रहा है।कि पुलिस के द्वारा उक्त विक्षिप्त युवक को उसके घर ग्राम मानपुरा में जाकर छोड़ गया। इन सबके बीच जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ पर सीसीटीवी कैमरे, टूटी हुई बाउंड्री के रिपेयरिंग एवं स्थाई रूप से स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सुरक्षा कर्मी की तैनाती की सख्त आवश्यकता महसूस की गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 11, 2026 04:23 AM

रतलाम रेंज के डीआईजी श्री निमीष अग्रवाल ने शुरू किया नीमच जिले का वार्षिक निरीक्षण..

June 10, 2026 05:31 PM

गम्‍भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...

June 10, 2026 03:04 PM

राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...

June 10, 2026 02:56 PM

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...

June 10, 2026 02:22 PM

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...

June 10, 2026 02:20 PM

दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....

June 10, 2026 02:16 PM

दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....

June 10, 2026 02:12 PM

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...

June 10, 2026 02:07 PM

गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...

June 10, 2026 01:44 PM

गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...

June 10, 2026 01:37 PM

यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...

June 10, 2026 01:34 PM

रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...

June 10, 2026 01:32 PM

खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....

June 10, 2026 01:22 PM

पशुकल्‍याण समिति की बैठक 12 जून को..

June 10, 2026 01:20 PM

महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...

June 10, 2026 01:19 PM

आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...

June 10, 2026 01:12 PM

01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...

June 10, 2026 01:09 PM

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...

June 10, 2026 01:06 PM