रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता, दिनदहाड़े महिलाओं से नथ लूटने वाले दो शातिर आरोपी 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार, माणकचौक पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, दो वारदातों का खुलासा, लूटी गई सोने की नथ, मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं नकदी बरामद...
Updated : June 03, 2026 03:49 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
अपराध
रतलाम :- जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं लूट की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय सारवान के मार्गदर्शन में थाना माणकचौक पुलिस एवं साइबर सेल द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए दिनदहाड़े महिला से सोने की नथ लूटने वाले दो आरोपियों को मात्र 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 01.06.2026 को फरियादी जगदीश मईड़ा द्वारा थाना माणकचौक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दोपहर लगभग 12:30 बजे बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसकी पत्नी को डराकर नाक में पहनी सोने की नथ छीन ली और मौके से फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माणकचौक में अपराध क्रमांक 273/2026 धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र का सक्रिय उपयोग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में महिला से सोने की नथ लूटने की वारदात स्वीकार की।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दिनांक 30.05.2026 को थाना रावटी क्षेत्र में भी एक महिला की नाक से सोने की नथ छीनने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उक्त संबंध में थाना रावटी पर अपराध क्रमांक 357/2026 धारा 309(4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपियों द्वारा रावटी की घटना में लूटी गई नथ को ₹30,000 में गिरवी रखना बताया गया, जिसे रावटी पुलिस द्वारा आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - 1. विष्णु पिता बागजी मईड़ा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम नरसिंग नाका, थाना रावटी, जिला रतलाम 2. मोहन पिता शैतान भाभर, उम्र 19 वर्ष, निवासी मलवासी नाका, थाना रावटी, जिला रतलाम
जप्त मश्रुका - 1. एक सोने की नाक की नथ (वजन लगभग 05 ग्राम), कीमत लगभग ₹80,000 ( थाना माणकचौक प्रकरण) 2. घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP43 ZN 7458, कीमत लगभग ₹90,000 . 3. नकद राशि ₹26,150, 4. दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक सोने की नाक की नथ (वजन लगभग 09 ग्राम), कीमत लगभग ₹1,30,000 (थाना रावटी)
सराहनीय भूमिका - इस उल्लेखनीय कार्रवाई में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान (थाना प्रभारी माणकचौक), निरीक्षक सुरेन्द्र गाडरिया (थाना प्रभारी रावटी), सउनि आशीष मांगरिया, प्रआर राजेश मईड़ा, प्रआर दीपक बोरासी, प्रआर राजसिंह, आर हेमन्त यादव, आर महेश मईड़ा, आर जीवन विश्वकर्मा, मआर प्रवीणा, सीसीआर आर देवेन्द्रसिंह डोडिया, आर मानसिंह मकवाना, आर चंदर मार्को, आर अशरफ, आर वीरेंद्र तथा साइबर सेल के प्रआर मनमोहन शर्मा, आर मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार, आर तुषार सिसोदिया, आर बहादुर सिंह एवं आर प्रेमप्रकाश की विशेष भूमिका रही।
और खबरे
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर CBN की बड़ी कार्रवाई, 1.067 किलोग्राम हेरोइन जब्त; प्रतापगढ़ का तस्कर गिरफ्तार....
June 03, 2026 03:42 PM
रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ महिला नर्सिंग ऑफिसर के कमरे में घुसा मानसिक विक्षिप्त युवक, चाकू से हमला करने का किया प्रयास- पुलिस ने किया काबू...
June 03, 2026 03:39 PM
मिसाल पेश कर रहा नीमच का प्रशासन, ईंधन बचत के संदेश को आत्मसात कर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा अधिकारियों संग बस से खातीखेड़ा रवाना, पीएम श्री मोदी एवं सीएम डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर कलेक्ट्रेट से एक ही बस में सवार हुए सभी जिला अधिकारी....
June 03, 2026 02:21 PM
वर्षा ऋतु पूर्व सभी नालों का सफाई कार्य पूर्ण करें - श्रीमती बामनिया, स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक में सीएमओ ने दिए निर्देश...
June 03, 2026 01:57 PM
ग्वालटोली बालाजी मंदिर की दान पेटी से निकले 31100 रुपए...
June 03, 2026 01:55 PM
संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन, कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के समक्ष नेताओं ने रखे संगठन और क्षेत्रीय मुद्दे....
June 03, 2026 01:45 PM
संजीवनी नाले में उतरे कांग्रेसजन, श्रमदान कर दिखाई पहल, तरुण बाहेती बोले- जल संवर्धन की बात करने वाली सरकार के राज में उपेक्षित पड़ा है शहर का प्रमुख नाला, अब नपा चलाए सफाई अभियान...
June 03, 2026 01:43 PM
मोबाइल चोरी की वारदात का खुलासा, 2 लाख रुपये मूल्य के 9 मोबाइल बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार...
June 03, 2026 01:03 PM
आसमान का सिकंदर जमीन पर लाचार, जीरन में आंधी-तूफान के बीच गिरा दुर्लभ गिद्ध, देवदूत बनकर आए किसान ने बचाई जान....
June 03, 2026 12:41 PM
कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में संगठन का पाठ, पर अंदर सुलग रही है बगावत की चिंगारी, शकुनि राजनीति और गुटबाजी के बादशाहों के भरोसे क्या आगामी विधानसभा चुनाव जीतेगी कांग्रेस?....
June 03, 2026 12:38 PM
आई.टी.आई. उत्तीर्ण अधिकाधिक विद्यार्थियों का निजी कम्पनियों में रोजगार प्लेसमेंट करवाए-श्री वैष्णव, जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक सम्पन्न...
June 03, 2026 11:14 AM
पुलिस विभाग द्वारा कुषाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में नशामुक्ति सूचना शिविर आयोजित...
June 03, 2026 10:59 AM
रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव, परिवहन सेवा को चरणबद्ध रूप से किया जाएगा शुरू, सामान्य जन के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है राज्य परिवहन सेवा...
June 03, 2026 10:56 AM
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के लिए स्वच्छता की बड़ी सौगात, इलेक्ट्रिक वाहनों से होगा कचरा संग्रहण, डिजिटल मॉनिटरिंग और जीपीएस ट्रैकिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता...
June 03, 2026 10:52 AM
12 क्विंटल 73 किलो डोडा चूरा से भरी बोलेरो पिकअप जब्त...
June 03, 2026 10:47 AM
वंदे गंगा अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर महास्वच्छता अभियान का शुभारंभ, जिला कलक्टर ने दिया जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संवर्धन का संदेश....
June 03, 2026 10:46 AM
विधायक हरीश चौधरी का हर्खियाखाल फंटे पर हुआ जोरदार स्वागत, भाजपा राज में किसानों का खर्चा दोगुना हुआ, आय नहीं...
June 03, 2026 09:17 AM
जावद के लोकप्रिय बीएमओ डॉ.राजेश मीणा का निधन, सड़क हादसे के बाद से ही जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे....
June 03, 2026 08:29 AM
पौधारोपण व स्वच्छता अभियान से हुआ गौरव दिवस का आगाज, नपाध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ....
June 03, 2026 08:00 AM