lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सुलभ सुशासन दिवस का दिखा असर सैलाना तहसील में लगा समाधान का मेला, 71 हितग्राहियों को मिला लाभ रिकॉर्ड पाकर खिले किसानों के चेहरे...

  Updated : June 04, 2026 03:44 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  प्रशासनिक

रतलाम / सैलना :- कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर एसडीएम तरुण जैन और तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने सुनीं समस्याएं मौके पर ही हुआ निराकरण रतलाम जिले में आमजन को सरल पारदर्शी और त्वरित प्रशासन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार प्रत्येक बुधवार को आयोजित किए जा रहे सुलभ सुशासन दिवस का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार 3 जून 2026 को तहसील कार्यालय सैलाना में आयोजित कार्यक्रम में दूर-दराज के गांवों से पहुंचे किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का अधिकारियों ने हाथों-हाथ निराकरण किया जिससे लोगों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलकती नजर आई। तहसील कार्यालय के कक्ष क्रमांक 101 में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित इस विशेष शिविर में एसडीएम तरुण जैन तहसीलदार कुलभूषण शर्मा नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक पटवारी एवं पूरा राजस्व अमला एक ही छत के नीचे मौजूद रहा।
परिणामस्वरूप लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और अधिकांश मामलों का उसी दिन निराकरण कर दिया गया।
सैलाना सरवन बेड़दा सकरावदा और शिवगढ़ क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीण - कार्यक्रम में सैलाना सरवन बेड़दा सकरावदा शिवगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में किसान अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। नामांतरण बंटवारा सीमांकन रिकॉर्ड सुधार एवं अन्य राजस्व मामलों का मौके पर निराकरण किया गया। लगभग 200 से 300 ग्रामीणों ने इस शिविर का लाभ उठाया।
71 हितग्राहियों को मिला लाभ 9 किसानों को सौंपे गए अद्यतन राजस्व रिकॉर्ड - सुलभ सुशासन दिवस के दौरान कुल 71 हितग्राहियों को विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ दिया गया। वहीं कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिन किसानों के नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरण पूर्ण हुए उन्हें बुलाकर अद्यतन खसरा और राजस्व रिकॉर्ड भी सौंपे गए। एसडीएम तरुण जैन एवं तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने स्वयं हितग्राहियों को रिकॉर्ड वितरित करते हुए प्रशासन की पारदर्शी कार्यप्रणाली का संदेश दिया। इस दौरान धबाई खेड़ी निवासी उंकारलाल पिता नानिया बल्लीखेड़ा निवासी प्रहलाद डोडियार पिता भीमजी आमलिया डोलकला निवासी फुलजी पिता बावरिया अलकाखेड़ा निवासी जीवन पिता खातु मातर निवासी मोहन पिता मानसिंह कांतिलाल पिता मानसिंह एवं बाबू पिता मानसिंह अम्बापाड़ा निवासी बबलू पिता मंगला तथा जोरसिंह पिता मांगू को नामांतरण के पश्चात संशोधित रिकॉर्ड प्रदान किए गए।
रिकॉर्ड हाथ में आते ही खिल उठे किसानों के चेहरे - वर्षों से राजस्व कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले किसानों ने जब अपने दस्तावेज मौके पर ही प्राप्त किए तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। हितग्राहियों ने कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई बार तहसील आना पड़ता था लेकिन अब प्रशासन की इस पहल से समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
जनवरी 2026 से हर बुधवार मनाया जा रहा है सुलभ सुशासन दिवस - उल्लेखनीय है कि सैलाना तहसील में जनवरी 2026 से प्रत्येक बुधवार को 'सुलभ सुशासन दिवस' का आयोजन किया जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पटवारी आरआई तहसीलदार नायब तहसीलदार और अन्य कर्मचारी एक ही स्थान पर मौजूद रहते हैं जिससे किसी भी प्रकार की बहानेबाजी की गुंजाइश नहीं रहती और आमजन को त्वरित राहत मिलती है।

ग्रामीणों में बढ़ा भरोसा प्रशासन की पहल की हो रही सराहना - शुरुआत में जहां इस कार्यक्रम में कम लोग पहुंचते थे वहीं अब इसकी जानकारी गांव-गांव तक पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण इसका लाभ लेने लगे हैं। क्षेत्र के लोग इसे सुशासन की दिशा में एक प्रभावी और जनहितैषी पहल बताते हुए प्रशासन की मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं।
सैलाना में सुशासन का मॉडल बन रहा नजीर एक ही दिन में हो रहे वर्षों से अटके काम - कलेक्टर मिशा सिंह के मार्गदर्शन और एसडीएम तरुण जैन तथा तहसीलदार कुलभूषण शर्मा के नेतृत्व में संचालित यह व्यवस्था अब ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम बनती जा रही है। 'सुलभ सुशासन दिवस' ने साबित कर दिया है कि यदि प्रशासन संवेदनशील हो तो जनता की समस्याओं का समाधान दफ्तरों के चक्कर लगवाए बिना भी किया जा सकता है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार सैलाना तहसील में प्रत्येक बुधवार को 'सुलभ सुशासन दिवस' का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों एवं आम नागरिकों को राजस्व संबंधी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर सभी अधिकारियों की उपस्थिति में त्वरित समाधान मिल सके। आज आयोजित शिविर में 71 हितग्राहियों को विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ दिया गया तथा जिन किसानों के नामांतरण एवं अन्य प्रकरण पूर्ण हो चुके थे उन्हें मौके पर ही अद्यतन रिकॉर्ड वितरित किए गए। प्रशासन का प्रयास है कि राजस्व सेवाओं को और अधिक सरल पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाया जाए।
— राजस्व अधिकारी (एसडीएम) तरुण जैन 

सुलभ सुशासन दिवस के अंतर्गत तहसील सैलाना एवं शिवगढ़ टप्पे के समस्त पटवारी राजस्व निरीक्षक नायब तहसीलदार एवं राजस्व अमला एक ही हॉल में उपस्थित रहता है जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके। पहले जहां लोग अलग-अलग अधिकारियों के पास भटकते थे वहीं अब अधिकांश मामलों का उसी दिन समाधान हो रहा है। आज लगभग 100 से 150 ग्रामीणों ने शिविर का लाभ लिया और 71 हितग्राहियों के कार्यों का निराकरण किया गया। शुरुआत में कम लोग आते थे लेकिन अब इस पहल की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचने के बाद किसानों का विश्वास बढ़ा है और बड़ी संख्या में लोग इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हर पात्र व्यक्ति को समय पर राजस्व सेवाओं का लाभ मिले और शासन की मंशा के अनुरूप सुशासन को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। - तहसीलदार कुलभूषण शर्मा

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

प्याज के कट्टों की आड़ में की जा रही थी मादक पदार्थ तस्करी, 61 किलो डोडा चूरा व 125 ग्राम अफीम सहित ट्रक जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर निवासी तस्कर गिरफ्तार...

June 04, 2026 03:49 AM

सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

June 04, 2026 03:48 AM

खुले बोरवेल पर सख्ती, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश, जीरन तहसीलदार कल ही करें जांच शुरू, सभी एसडीएम-तहसीलदार पूरे जिले में चलाएं अभियान, पटवारी-सचिव से लें खुले बोरवेल की जानकारी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तत्काल बंद करवाएं खुले बोरवेल, दुर्घटना रोकने के लिए कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश...

June 04, 2026 03:47 AM

सुलभ सुशासन दिवस का दिखा असर सैलाना तहसील में लगा समाधान का मेला, 71 हितग्राहियों को मिला लाभ रिकॉर्ड पाकर खिले किसानों के चेहरे...

June 04, 2026 03:44 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 04, 2026 03:39 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 04, 2026 03:35 AM

रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता, दिनदहाड़े महिलाओं से नथ लूटने वाले दो शातिर आरोपी 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार, माणकचौक पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, दो वारदातों का खुलासा, लूटी गई सोने की नथ, मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं नकदी बरामद...

June 03, 2026 03:49 PM

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर CBN की बड़ी कार्रवाई, 1.067 किलोग्राम हेरोइन जब्त; प्रतापगढ़ का तस्कर गिरफ्तार....

June 03, 2026 03:42 PM

रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ महिला नर्सिंग ऑफिसर के कमरे में घुसा मानसिक विक्षिप्त युवक, चाकू से हमला करने का किया प्रयास- पुलिस ने किया काबू...

June 03, 2026 03:39 PM

मिसाल पेश कर रहा नीमच का प्रशासन, ईंधन बचत के संदेश को आत्मसात कर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा अधिकारियों संग बस से खातीखेड़ा रवाना, पीएम श्री मोदी एवं सीएम डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर कलेक्ट्रेट से एक ही बस में सवार हुए सभी जिला अधिकारी....

June 03, 2026 02:21 PM

वर्षा ऋतु पूर्व सभी नालों का सफाई कार्य पूर्ण करें - श्रीमती बामनिया, स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक में सीएमओ ने दिए निर्देश...

June 03, 2026 01:57 PM

ग्वालटोली बालाजी मंदिर की दान पेटी से निकले 31100 रुपए...

June 03, 2026 01:55 PM

संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन, कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के समक्ष नेताओं ने रखे संगठन और क्षेत्रीय मुद्दे....

June 03, 2026 01:45 PM

संजीवनी नाले में उतरे कांग्रेसजन, श्रमदान कर दिखाई पहल, तरुण बाहेती बोले- जल संवर्धन की बात करने वाली सरकार के राज में उपेक्षित पड़ा है शहर का प्रमुख नाला, अब नपा चलाए सफाई अभियान...

June 03, 2026 01:43 PM

मोबाइल चोरी की वारदात का खुलासा, 2 लाख रुपये मूल्य के 9 मोबाइल बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार...

June 03, 2026 01:03 PM

​आसमान का सिकंदर जमीन पर लाचार, जीरन में आंधी-तूफान के बीच गिरा दुर्लभ गिद्ध, देवदूत बनकर आए किसान ने बचाई जान....

June 03, 2026 12:41 PM

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में संगठन का पाठ, पर अंदर सुलग रही है बगावत की चिंगारी, शकुनि राजनीति और गुटबाजी के बादशाहों के भरोसे क्या आगामी विधानसभा चुनाव जीतेगी कांग्रेस?....

June 03, 2026 12:38 PM

आई.टी.आई. उत्‍तीर्ण अधिकाधिक विद्यार्थियों का निजी कम्‍पनियों में रोजगार प्‍लेसमेंट करवाए-श्री वैष्‍णव, जिला स्‍तरीय कौशल विकास समिति की बैठक सम्‍पन्‍न...

June 03, 2026 11:14 AM

पुलिस विभाग द्वारा कुषाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में नशामुक्ति सूचना शिविर आयोजित...

June 03, 2026 10:59 AM