सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
Updated : June 04, 2026 03:48 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- समाज में वर्षों से चली आ रही कुछ सामाजिक कुप्रथाएं आज भी अनेक परिवारों के लिए आर्थिक एवं सामाजिक संकट का कारण बन रही हैं। विशेष रूप से ऐसे मामलों में, जहां बालिग लड़का एवं लड़की अपनी स्वेच्छा एवं सहमति से नाता-विवाह अथवा विवाह करते हैं, वहां समाज के कुछ तथाकथित पंच-पटेल अथवा प्रभावशाली व्यक्ति अवैध रूप से सामाजिक दबाव बनाकर लड़के के परिवार से झगड़े के नाम पर लाखों रुपये की राशि वसूल करते हैं। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कई मामलों में यह राशि मनमाने ढंग से निर्धारित की जाती है तथा इसमें कुछ व्यक्तियों का निजी स्वार्थ एवं आर्थिक लाभ भी निहित रहता है। ऐसी अवैध वसूली के कारण अनेक परिवार कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं, यहां तक कि कई परिवारों को अपनी भूमि एवं संपत्ति तक बेचनी पड़ती है। इससे समाज के आर्थिक एवं सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा शिक्षा एवं प्रगति के अवसर भी प्रभावित होते हैं। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति अथवा परिवार पर सामाजिक दबाव बनाकर धनराशि वसूलना, समाज से बहिष्कृत करना, सामाजिक प्रतिबंध लगाना अथवा किसी प्रकार का अवैध जुर्माना आरोपित करना कानून सम्मत नहीं है। प्रत्येक बालिग नागरिक को संविधान एवं कानून द्वारा अपनी इच्छा से विवाह करने तथा सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त है। यदि समाज के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति, पंच अथवा अन्य व्यक्तियों द्वारा किसी व्यक्ति या परिवार को समाज से बहिष्कृत किया जाता है, अवैध रूप से जुर्माना वसूला जाता है अथवा सामाजिक दबाव बनाकर धनराशि की मांग की जाती है, तो इसकी सूचना अथवा परिवाद प्राप्त होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष के सम्पर्क नंबर 7300453344 पर देवें।
और खबरे
प्याज के कट्टों की आड़ में की जा रही थी मादक पदार्थ तस्करी, 61 किलो डोडा चूरा व 125 ग्राम अफीम सहित ट्रक जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर निवासी तस्कर गिरफ्तार...
June 04, 2026 03:49 AM
सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
June 04, 2026 03:48 AM
खुले बोरवेल पर सख्ती, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश, जीरन तहसीलदार कल ही करें जांच शुरू, सभी एसडीएम-तहसीलदार पूरे जिले में चलाएं अभियान, पटवारी-सचिव से लें खुले बोरवेल की जानकारी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तत्काल बंद करवाएं खुले बोरवेल, दुर्घटना रोकने के लिए कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश...
June 04, 2026 03:47 AM
सुलभ सुशासन दिवस का दिखा असर सैलाना तहसील में लगा समाधान का मेला, 71 हितग्राहियों को मिला लाभ रिकॉर्ड पाकर खिले किसानों के चेहरे...
June 04, 2026 03:44 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 04, 2026 03:39 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 04, 2026 03:35 AM
रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता, दिनदहाड़े महिलाओं से नथ लूटने वाले दो शातिर आरोपी 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार, माणकचौक पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, दो वारदातों का खुलासा, लूटी गई सोने की नथ, मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं नकदी बरामद...
June 03, 2026 03:49 PM
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर CBN की बड़ी कार्रवाई, 1.067 किलोग्राम हेरोइन जब्त; प्रतापगढ़ का तस्कर गिरफ्तार....
June 03, 2026 03:42 PM
रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ महिला नर्सिंग ऑफिसर के कमरे में घुसा मानसिक विक्षिप्त युवक, चाकू से हमला करने का किया प्रयास- पुलिस ने किया काबू...
June 03, 2026 03:39 PM
मिसाल पेश कर रहा नीमच का प्रशासन, ईंधन बचत के संदेश को आत्मसात कर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा अधिकारियों संग बस से खातीखेड़ा रवाना, पीएम श्री मोदी एवं सीएम डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर कलेक्ट्रेट से एक ही बस में सवार हुए सभी जिला अधिकारी....
June 03, 2026 02:21 PM
वर्षा ऋतु पूर्व सभी नालों का सफाई कार्य पूर्ण करें - श्रीमती बामनिया, स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक में सीएमओ ने दिए निर्देश...
June 03, 2026 01:57 PM
ग्वालटोली बालाजी मंदिर की दान पेटी से निकले 31100 रुपए...
June 03, 2026 01:55 PM
संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन, कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के समक्ष नेताओं ने रखे संगठन और क्षेत्रीय मुद्दे....
June 03, 2026 01:45 PM
संजीवनी नाले में उतरे कांग्रेसजन, श्रमदान कर दिखाई पहल, तरुण बाहेती बोले- जल संवर्धन की बात करने वाली सरकार के राज में उपेक्षित पड़ा है शहर का प्रमुख नाला, अब नपा चलाए सफाई अभियान...
June 03, 2026 01:43 PM
मोबाइल चोरी की वारदात का खुलासा, 2 लाख रुपये मूल्य के 9 मोबाइल बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार...
June 03, 2026 01:03 PM
आसमान का सिकंदर जमीन पर लाचार, जीरन में आंधी-तूफान के बीच गिरा दुर्लभ गिद्ध, देवदूत बनकर आए किसान ने बचाई जान....
June 03, 2026 12:41 PM
कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में संगठन का पाठ, पर अंदर सुलग रही है बगावत की चिंगारी, शकुनि राजनीति और गुटबाजी के बादशाहों के भरोसे क्या आगामी विधानसभा चुनाव जीतेगी कांग्रेस?....
June 03, 2026 12:38 PM
आई.टी.आई. उत्तीर्ण अधिकाधिक विद्यार्थियों का निजी कम्पनियों में रोजगार प्लेसमेंट करवाए-श्री वैष्णव, जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक सम्पन्न...
June 03, 2026 11:14 AM
पुलिस विभाग द्वारा कुषाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में नशामुक्ति सूचना शिविर आयोजित...
June 03, 2026 10:59 AM