lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ग्रीन ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन...

  Updated : June 04, 2026 03:50 AM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  आयोजन

जयपुर :- राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना: किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए हरित आजीविकाओं का विस्तार” विषय पर एक राज्य स्तरीय सम्मेलन का सफल आयोजन आज सरोवर प्रीमियर, जयपुर में किया गया। इस सम्मेलन का संयुक्त रूप से आयोजन पावरिंग लाइवलीहुड्स कार्यक्रम के अंतर्गत काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (CEEW) तथा विलग्रो इनोवेशंस फाउंडेशन एवं कट्स इंटरनेशनल द्वारा किया गया। पावरिंग लाइवलीहुड्स कार्यक्रम, CEEW तथा विलग्रो इनोवेशंस फाउंडेशन की एक सहयोगात्मक पहल है, जो ग्रामीण भारत में स्वच्छ ऊर्जा आधारित आजीविका तकनीकों के विस्तार हेतु कार्यरत है। इस सम्मेलन का उद्देश्य राजस्थान में सोलर ड्रायर, सोलर कोल्ड स्टोरेज एवं अन्य स्वच्छ ऊर्जा आधारित आजीविका तकनीकों के माध्यम से हरित ग्रामीण उद्यमों को सशक्त बनाने के संभावित मार्गों पर विचार-विमर्श करना था। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री अजय कुमार पचौरी, नाबार्ड के उप महाप्रबंधक श्री राजीव बरनवाल एवं कट्स के कार्यकारी निदेशक बिपुल चट्टोपाध्याय की उपस्थिति एवं मुख्य वक्तव्य रहे। उन्होंने इस बात पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए कि किस प्रकार सरकारी योजनाएँ, संस्थागत सहयोग तंत्र एवं नवाचार आधारित वित्तीय समाधान राज्य में स्वच्छ आजीविका तकनीकों के व्यापक प्रसार में सहायक हो सकते हैं। अन्य विशिष्ट वक्ताओं में डॉ. एस.एस. राठौड़, पूर्व वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), जयपुर; श्री निशांत शर्मा, टीम लीडर, पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज (PMFME), राजस्थान; श्री रजनीश सेंतू, समुन्नति एवं श्री रवींद्र नाथ, प्रदान संस्थान से शामिल रहे। सम्मेलन में जमीनी स्तर के प्रेरणादायक प्रतिनिधियों सुश्री मीरा जाट एवं श्री शिवराज निषाद ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सोलर रेफ्रिजरेटर एवं सोलर ड्रायर जैसी तकनीकों ने उनकी आजीविका में सकारात्मक बदलाव लाया है। इस सम्मेलन में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न सरकारी विभागों, वित्तीय संस्थानों, विकास साझेदारों एवं ग्रामीण उद्यमों के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिभागियों ने तकनीक अपनाने के लिए जागरूकता निर्माण, क्षमता विकास, ऋण एवं पीएमएफएमई जैसी सरकारी योजनाओं के माध्यम से सुलभ वित्तीय सहायता, बाज़ार से जुड़ाव तथा बिक्री उपरांत सहयोग जैसे विषयों पर मजबूत सहयोग तंत्र विकसित करने की आवश्यकता पर चर्चा की। विचार-विमर्श के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वित प्रयासों के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा आधारित आजीविका समाधानों के विस्तार को गति दी जा सकती है तथा राजस्थान में अधिक सशक्त, समावेशी एवं सतत ग्रामीण अर्थव्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 11, 2026 04:23 AM

रतलाम रेंज के डीआईजी श्री निमीष अग्रवाल ने शुरू किया नीमच जिले का वार्षिक निरीक्षण..

June 10, 2026 05:31 PM

गम्‍भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...

June 10, 2026 03:04 PM

राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...

June 10, 2026 02:56 PM

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...

June 10, 2026 02:22 PM

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...

June 10, 2026 02:20 PM

दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....

June 10, 2026 02:16 PM

दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....

June 10, 2026 02:12 PM

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...

June 10, 2026 02:07 PM

गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...

June 10, 2026 01:44 PM

गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...

June 10, 2026 01:37 PM

यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...

June 10, 2026 01:34 PM

रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...

June 10, 2026 01:32 PM

खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....

June 10, 2026 01:22 PM

पशुकल्‍याण समिति की बैठक 12 जून को..

June 10, 2026 01:20 PM

महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...

June 10, 2026 01:19 PM

आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...

June 10, 2026 01:12 PM

01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...

June 10, 2026 01:09 PM

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...

June 10, 2026 01:06 PM