जनजातीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं लोगों की आसान पहुंच और सुलभता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- डॉक्टर धौलपुरिया...
Updated : June 04, 2026 04:58 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
सामाजिक
प्रतापगढ़ :- राजस्थान के जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों की आसान पहुंच और जन भागीदारी के उद्देश्य से गुरुवार को होटल क्राउन लीला के सभागार में राज्य स्तरीय प्रसार बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए संयुक्त निदेशक एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के नोडल अधिकारी डॉक्टर एसएन धौलपुरिया ने कहा कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहे इसके लिए सामूहिक भागीदारी से धरातल स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का अत्यधिक प्रचार प्रसार हो उन्होंने टीबी मुक्त और तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को गति देने के लिए सबको प्रेरित किया। एनटीसीपी के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि आने वाली पीढ़ी को नशीले पदार्थों के सेवन से मुक्त कर स्वस्थ समाज की स्थापना करने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर प्रतापगढ़ जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जीवराज मीणा ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए हमारी सुचारु व्यवस्था है स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों की आसान पहुंच में लाने के लिए जन सहयोग एवं जन भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर बांसवाड़ा के जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार भाभोर ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर अत्यधिक जोर देखकर कहा कि गर्भवती महिला की हर जांच और बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के के लिए महिलाओं को आगे आने की आवश्यकता प्रतिपादित की। महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक करण सिंह डामोर ने कहां की बच्चों और महिलाओं को पौष्टिक भोजन मिले एवं आंगनबाड़ी केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही। बैठक के आरंभ में कट्स जयपुर के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी अमरदीप सिंह ने स्वागत उद्बोधन देते हुए परियोजना के बारे में जानकारी दी। कट्स के बांसवाड़ा जिला प्रबंधक मदन लाल कीर ने परियोजना गतिविधियों एवं आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि परियोजना के तहत प्रतापगढ़ एवं बांसवाडा जिले की 100 ग्राम पंचायतों मे ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता बैठके नागरिक निरीक्षण समितियां का आमुखीकरण द्विपक्षीय परिचर्चा बैठकों के आयोजनों की जानकारी दी। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ जितेंद्र कुमार ओझा, गणेश लाल डामोर, मालीराम ऐजन बाई, धौली बाई ने भी विचार व्यक्त किया। बैठक में प्रतापगढ़,बांसवाडा, कोटा, भरतपुर, भीलवाड़ा, एवं उदयपुर जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, राज्य स्तरीय अधिकारी, प्रतापगढ़ एवं बांसवाडा जिले के जिला स्तरीय अधिकारी और कार्य क्षेत्र के महिला पुरुषों सहित 86 सहभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कट्स कट के मदन गिरी गोस्वामी ने एवं धन्यवाद कट्स के समन्वय गौर महमूद ने ज्ञापित किया।
और खबरे
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा करेगी वृक्षारोपण...
June 04, 2026 05:21 PM
एडीजी राकेश गुप्ता और डीआईजी निमिष अग्रवाल ने किया नीमच जिले का दौरा, कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों की ली बैठक..
June 04, 2026 05:19 PM
रिश्वत लेते हुए पटवारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा, 5 हजार रुपए लेते रंगे हाथों ट्रैप...
June 04, 2026 05:14 PM
रेलवे यात्रियों के मोबाइल चोरी का आरोपी जीआरपी नीमच के शिकंजे में, सूचना तंत्र, सतर्क निगरानी और त्वरित कार्रवाई से जीआरपी नीमच को मिली बड़ी सफलता, ₹28,999 मूल्य के दो मोबाइल बरामद...
June 04, 2026 05:05 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनेस्को चलायेगा एक पौधा देश के नाम कार्यक्रम...
June 04, 2026 05:03 PM
महंत काठियाबाबा ने बागेश्वरधाम सरकार को दिया विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ में आने का निमंत्रण, हनुमान टेकरी स्थित आश्रम में 8 जून से होगा सप्त दिवसीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ...
June 04, 2026 05:01 PM
जनजातीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं लोगों की आसान पहुंच और सुलभता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- डॉक्टर धौलपुरिया...
June 04, 2026 04:58 PM
बड़ीसादड़ी में खेत बचाओ अभियान के तहत खरीफ किसान गोष्ठी आयोजित, 100 किसानों ने लिया भाग....
June 04, 2026 04:54 PM
मंदसौर जिले के एनडीपीएस प्रकरण में वांछित ₹2000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार..
June 04, 2026 04:51 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार, दो अलग-अलग कार्यवाही मे 24 किलो 770 ग्राम अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
June 04, 2026 04:49 PM
कर्मों के फल से मनुष्य तो क्या भगवान भी नहीं बच सकता, श्रीमद् भागवत कथा में सुश्री अनन्या शर्मा, ने कहा....
June 04, 2026 04:45 PM
हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प हाईड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, रामपुरा तहसील में बन रहा प्रदेश का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट...
June 04, 2026 04:39 PM
कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग पर जोर, सीआरपीएफ नीमच में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न...
June 04, 2026 06:01 AM
देश भक्ति के तरानो से गूंजा टाउन हॉल, देश की आजादी में नीमच का योगदान गौरव का प्रतीक - श्रीमती चोपडा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ नीमच गौरव महोत्सव का समापन....
June 04, 2026 05:58 AM
ग्रीन ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन...
June 04, 2026 03:50 AM
प्याज के कट्टों की आड़ में की जा रही थी मादक पदार्थ तस्करी, 61 किलो डोडा चूरा व 125 ग्राम अफीम सहित ट्रक जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर निवासी तस्कर गिरफ्तार...
June 04, 2026 03:49 AM
सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
June 04, 2026 03:48 AM
खुले बोरवेल पर सख्ती, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश, जीरन तहसीलदार कल ही करें जांच शुरू, सभी एसडीएम-तहसीलदार पूरे जिले में चलाएं अभियान, पटवारी-सचिव से लें खुले बोरवेल की जानकारी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तत्काल बंद करवाएं खुले बोरवेल, दुर्घटना रोकने के लिए कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश...
June 04, 2026 03:47 AM
सुलभ सुशासन दिवस का दिखा असर सैलाना तहसील में लगा समाधान का मेला, 71 हितग्राहियों को मिला लाभ रिकॉर्ड पाकर खिले किसानों के चेहरे...
June 04, 2026 03:44 AM