एडीजी राकेश गुप्ता और डीआईजी निमिष अग्रवाल ने किया नीमच जिले का दौरा, कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों की ली बैठक..
Updated : June 04, 2026 05:19 PM
DESK NEWS
अपराध
नीमच। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन राकेश गुप्ता तथा पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल ने नीमच जिले का एक दिवसीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली तथा कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया ने वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक ने जिले की भौगोलिक परिस्थितियों, कानून व्यवस्था एवं अपराधों की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक के दौरान एडीजी राकेश गुप्ता ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में संकेतक लगाने, झाड़ियों एवं पेड़ों की छंटाई कराने तथा स्थानीय लोगों को आपातकालीन सहायता और घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में सर्वाधिक सड़क दुर्घटना वाले क्षेत्रों का विश्लेषण कर विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। साथ ही हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को सहायता राशि दिलाने और दुर्घटना प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर बल दिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायतों और जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने का अभियान चलाने, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा नियमित चेकिंग करने के निर्देश भी दिए गए। मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करने, आदतन तस्करों की निगरानी रखने तथा तस्करी में लिप्त आरोपियों और पैडलरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।।इसके अलावा हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, गुमशुदा नाबालिगों एवं लंबित गुम इंसानों की शत-प्रतिशत दस्तयाबी के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। बैठक में डीआईजी रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, मनासा की प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निकिता सिंह, जावद एसडीओपी रोहित राठौड़ सहित जिले के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।
और खबरे
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा करेगी वृक्षारोपण...
June 04, 2026 05:21 PM
एडीजी राकेश गुप्ता और डीआईजी निमिष अग्रवाल ने किया नीमच जिले का दौरा, कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों की ली बैठक..
June 04, 2026 05:19 PM
रिश्वत लेते हुए पटवारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा, 5 हजार रुपए लेते रंगे हाथों ट्रैप...
June 04, 2026 05:14 PM
रेलवे यात्रियों के मोबाइल चोरी का आरोपी जीआरपी नीमच के शिकंजे में, सूचना तंत्र, सतर्क निगरानी और त्वरित कार्रवाई से जीआरपी नीमच को मिली बड़ी सफलता, ₹28,999 मूल्य के दो मोबाइल बरामद...
June 04, 2026 05:05 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनेस्को चलायेगा एक पौधा देश के नाम कार्यक्रम...
June 04, 2026 05:03 PM
महंत काठियाबाबा ने बागेश्वरधाम सरकार को दिया विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ में आने का निमंत्रण, हनुमान टेकरी स्थित आश्रम में 8 जून से होगा सप्त दिवसीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ...
June 04, 2026 05:01 PM
जनजातीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं लोगों की आसान पहुंच और सुलभता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- डॉक्टर धौलपुरिया...
June 04, 2026 04:58 PM
बड़ीसादड़ी में खेत बचाओ अभियान के तहत खरीफ किसान गोष्ठी आयोजित, 100 किसानों ने लिया भाग....
June 04, 2026 04:54 PM
मंदसौर जिले के एनडीपीएस प्रकरण में वांछित ₹2000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार..
June 04, 2026 04:51 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार, दो अलग-अलग कार्यवाही मे 24 किलो 770 ग्राम अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
June 04, 2026 04:49 PM
कर्मों के फल से मनुष्य तो क्या भगवान भी नहीं बच सकता, श्रीमद् भागवत कथा में सुश्री अनन्या शर्मा, ने कहा....
June 04, 2026 04:45 PM
हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प हाईड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, रामपुरा तहसील में बन रहा प्रदेश का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट...
June 04, 2026 04:39 PM
कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग पर जोर, सीआरपीएफ नीमच में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न...
June 04, 2026 06:01 AM
देश भक्ति के तरानो से गूंजा टाउन हॉल, देश की आजादी में नीमच का योगदान गौरव का प्रतीक - श्रीमती चोपडा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ नीमच गौरव महोत्सव का समापन....
June 04, 2026 05:58 AM
ग्रीन ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन...
June 04, 2026 03:50 AM
प्याज के कट्टों की आड़ में की जा रही थी मादक पदार्थ तस्करी, 61 किलो डोडा चूरा व 125 ग्राम अफीम सहित ट्रक जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर निवासी तस्कर गिरफ्तार...
June 04, 2026 03:49 AM
सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
June 04, 2026 03:48 AM
खुले बोरवेल पर सख्ती, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश, जीरन तहसीलदार कल ही करें जांच शुरू, सभी एसडीएम-तहसीलदार पूरे जिले में चलाएं अभियान, पटवारी-सचिव से लें खुले बोरवेल की जानकारी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तत्काल बंद करवाएं खुले बोरवेल, दुर्घटना रोकने के लिए कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश...
June 04, 2026 03:47 AM
सुलभ सुशासन दिवस का दिखा असर सैलाना तहसील में लगा समाधान का मेला, 71 हितग्राहियों को मिला लाभ रिकॉर्ड पाकर खिले किसानों के चेहरे...
June 04, 2026 03:44 AM