lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...

  Updated : June 10, 2026 01:12 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  अपराध

भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक (डिप्टी डायरेक्टर) लक्ष्मी नारायण कंडवाल के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में उनके पास ज्ञात आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने के संकेत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश सहाय के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के लिए विशेष न्यायालय इंदौर से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे तीन अलग-अलग टीमों ने कंडवाल से जुड़े मकान, जिम, डिपार्टमेंटल स्टोर और अन्य परिसरों पर एक साथ दस्तक दी। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों, बैंक संबंधी रिकॉर्ड और संपत्तियों से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच के अनुसार वर्ष 1996 से सरकारी सेवा में रहे लक्ष्मी नारायण कंडवाल की वेतन एवं अन्य वैध स्रोतों से कुल आय लगभग ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि अब तक सामने आई संपत्तियों का मूल्य करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये पाया गया है। जांच एजेंसी का दावा है कि यह उनकी ज्ञात आय से लगभग 241 प्रतिशत अधिक है। जांच में स्कीम नंबर-103 स्थित 252 वर्गमीटर के व्यावसायिक भूखंड पर निर्मित लगभग 13,500 वर्गफीट के बहुमंजिला भवन का भी खुलासा हुआ है। इस भवन की तीन मंजिलों पर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जबकि ऊपरी मंजिल पर कंडवाल परिवार निवास करता है। इसके अलावा स्कीम नंबर-140 में दो बड़े प्लॉट और पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े तारपुरा, बेकलाय और बनेड़िया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 11 भूखंड भी जांच के घेरे में आए हैं लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक तलाशी अभियान पूरा होने के बाद जब्त दस्तावेजों और संपत्तियों का विस्तृत मूल्यांकन कराया जाएगा। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धाराओं के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश में चल रहे अभियान के बीच यह कार्रवाई प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोकायुक्त की इस बड़ी कार्रवाई को हाल के समय की महत्वपूर्ण जांचों में से एक माना जा रहा है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...

June 10, 2026 02:56 PM

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...

June 10, 2026 02:22 PM

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...

June 10, 2026 02:20 PM

दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....

June 10, 2026 02:16 PM

दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....

June 10, 2026 02:12 PM

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...

June 10, 2026 02:07 PM

गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...

June 10, 2026 01:44 PM

गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...

June 10, 2026 01:37 PM

यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...

June 10, 2026 01:34 PM

रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...

June 10, 2026 01:32 PM

खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....

June 10, 2026 01:22 PM

पशुकल्‍याण समिति की बैठक 12 जून को..

June 10, 2026 01:20 PM

महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...

June 10, 2026 01:19 PM

आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...

June 10, 2026 01:12 PM

01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...

June 10, 2026 01:09 PM

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...

June 10, 2026 01:06 PM

बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...

June 10, 2026 01:03 PM

मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....

June 10, 2026 01:00 PM

गौवंश हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने चौराहे पर किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, पुलिस प्रशासन अलर्ट...

June 10, 2026 09:13 AM