वया ने की पंजाब राज्यपाल से मुलाकात, वया भाई आठ वर्षों से करवा रहे हैं पर्युषण महापर्व की आराधना, देशभर में निस्वार्थ भाव से दे रहे हैं धार्मिक सेवाएँ...
सामाजिक

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
Updated : August 21, 2025 12:35 PM

छोटी सादड़ी। नगर के प्रबुद्ध वया परिवार के श्री विमल वया के बड़े पुत्र समकित वया इन दिनों चंडीगढ़ में चल रहे पर्युषण महापर्व की आराधना करवा रहे हैं। इसी दौरान गुरुवार को समकित वया ने पंजाब राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाबचंद जी कटारिया से पंजाब राजभवन में सौहार्दपूर्ण मुलाकात की एवं उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। मुलाक़ात के दौरान वर्धमान स्वाध्याय मंडल के महिदपुर रोड से यतींद्र भाई भंडारी, सुवासरा से पीयूष जैन, तथा चंडीगढ़ जैन श्री संघ के प्रदीप जैन एवं सुनील जैन भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि समकित वया के छोटे भाई नमन वया दक्षिण भारत के इरोड में पर्युषण महापर्व की आराधना करवा रहे हैं। दोनों वया बंधु पिछले आठ वर्षों से निस्वार्थ भाव से देशभर के विभिन्न स्थानों पर जाकर पर्युषण महापर्व की आराधना करवा रहे हैं।