FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पीड़ित मानवता की सेवा के बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है - मीनाक्षी शर्मा, इनरव्हील मण्डलाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा की आधिकारिक यात्रा संपन्न...

  Updated : January 10, 2025 06:49 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  सामाजिक

नीमच :- समाज के पिछड़े और असहाय निराश्रित वर्ग की सेवा ही समाज की सच्ची सेवा होती है। इनर व्हील क्लब व इनर व्हील डायमंड के माध्यम से महिलाओं द्वारा क्षेत्र में शिक्षा संस्कृति और समाज के पिछड़े वर्ग की सेवा के लिए सेवा प्रकल्प संचालित किया जा रहे हैं जो समाज विकास में मिल का पत्थर साबित होंगे।पीड़ित मानवता की सेवा के बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है। यह बात इनर व्हील मंडलाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने कहीं। वे रोटरी सामुदायिक भवन में शुक्रवार सुबह 11 बजे इनर व्हील क्लब नीमच इनर व्हील क्लब डायमंड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अधिकारीक यात्रा कार्यक्रम में बतोर और मुख्य अतिथि बोल रही थी ।उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब की प्रेरणा से महिलाओं में मित्रता और सेवा की भावना जागृत होती है। सेवा प्रकल्प से महिलाओं को जो आनंद मिलता है वह आनंद और कहीं नहीं मिलता है जिस प्रकार सोना आग में तपकर कुंदन बनता है उसी प्रकार जीवन की कठिनाइयों में सामना करने से जीवन में और निखार आता है और समाज सेवा की और प्रेरणा मिलती है। संघर्ष जीवन का अभिन्न अंग है। इसलिए हमें परेशानी में घबराना नहीं चाहिए और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। समाज के पिछड़े वर्ग की सेवा के लिए हमें सदैव सहयोग करते रहना चाहिए। महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के माध्यम से सभी को साक्षर करने के लिए सामाजिक सेवा गतिविधियां निरंतर आयोजित करते रहना चाहिए। सभी टीम भावना से निरंतर कार्य करें जब तक सफलता नहीं मिलती है तब तक संघर्ष करते रहें। सफलता एक दिन उनके कदमों में होगी। इनर व्हील क्लब नीमच की अध्यक्ष तृप्ति दुआ ने कहा कि‌ इनर व्हील की महिलाओं के सेवा प्रकल्प अभियानों के कारण में इनर व्हील क्लब सेवा का प्रतीक बनता जा रहा है। 14 जरूरतमंद विद्यार्थियों को साइकिल की सहायता उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में सहयोगी बनेगी। 3 सिलाई मशीन महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने में सहयोगी बनेगी। इनर व्हील डायमंड की ओर से 6 व्हील चेयर दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अनुपम सौगात है।इस साइकिल से उनके जीवन में सरलता आएगी।, 11 जनवरी को नीमच में डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस करने का अवसर मिला है जो नीमच क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर सचिव कीर्ति ढींगरा, डायमंड अध्यक्ष पूजा खंडेलवाल, सचिव अर्पिता जिंदल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पीडीसी संगीता जोशी प्रमुख रूप से उपस्थित थी।
इनर व्हील प्रार्थना अमरजीत छाबडा और पलक खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से प्रस्तुत की। कार्यक्रम में रजनी वधवा, प्रतीक्षा गोयल, प्रेरणा शर्मा, शशि मोंगा , मोनिका पोरवाल ,ममता जैन को नए सदस्य के रूप में ‌ सेवा समाज सेवा के संकल्प के साथ शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कुसुम कदम, पलक खंडेलवाल, अनीता उपाध्याय, संगीता दुआ, रजिया अहमद, शिवांगी जैन, दिव्या जैन ,मंजुला शर्मा, अन्नपूर्णा शर्मा, प्रेरणा शर्मा ,रिंकी तापड़िया, संजू गोयल, रजनी वधवा, हिमांगी त्रिवेदी, सुनीता वधवा, शोभा तोतला, माधुरी चौरसिया, सपना गोयल सहित बड़ी संख्या में इनर व्हील की महिला सदस्य उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन सरोज गांधी ने किया तथा आभार कीर्ति ढींगरा ने व्यक्त किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव चीताखेड़ा में एयरटेल, आइडिया का घटिया नेटवर्क, गांव में लगें Airtel, idea कंपनी के टावर शोपीस बन ग‌ए...

January 17, 2025 12:31 PM

आप सभी लोग टीबी की जांच जरूर करवाएं - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, बने निक्षय मित्र.....

January 17, 2025 08:38 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 17, 2025 08:32 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 17, 2025 08:31 AM

यातायात जागरूकता सड़को पर उतरे यमराज ओर चित्रगुप्त,दी समझिश....

January 16, 2025 09:56 PM

मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी को आईएमए ने भेट की मेडिकल की 500 पुस्तकें...

January 16, 2025 09:37 PM

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 57वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन....

January 16, 2025 09:36 PM

टोल टैक्स पर नई प्लानिंग कर रही सरकार, प्राइवेट गाड़ियों के लिए जारी होंगे पास...

January 16, 2025 08:31 PM

यातायात पुलिस एवं MPRDC द्वारा नीमच मनासा रोड का किया भ्रमण...

January 16, 2025 08:24 PM

भगत के वश में है भगवान, ऐतिहासिक महोत्सव के साक्षी बनें - श्री कमलेश जी वैष्णव, श्री गुर्जरखेड़ा सरकार का अवतरण महोत्सव एवं मन्दिर का पाठोत्सव हर्षोल्लास से मना....

January 16, 2025 08:17 PM

जनजातीय गौरव गाथा दिवस पर जनजातीय गौरव प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन...

January 16, 2025 07:48 PM

खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए 3 डम्पर और 03 ट्रेक्टर जप्त....

January 16, 2025 07:34 PM

श्री चौपड़ा मंदिर विकास समिति का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्....

January 16, 2025 07:26 PM

कल कलेक्टर कार्यालय में होगा नगरपालिका संबंधित सी.एम. हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायतों का निराकरण...

January 16, 2025 07:19 PM

गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा, ग्वालटोली व नीमच ब्रदर्स का अगले दौर में प्रवेश......

January 16, 2025 07:18 PM

खेल संस्कृति के पुनर्जीवन की दिशा में एक एतिहासिक कार्यक्रम - राघवेंद्र देराश्री, एस एस वी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक खेल समागम समारोह....

January 16, 2025 07:07 PM

गोसेवा जीव सेवा विकास अभियान गौमाता का बफर डिनर का शंखनाद 22 को...

January 16, 2025 06:59 PM

रामलला प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाठ के शुभ अवसर पर हुआ राम रसोड़े का आयोजन, नगर रहा पूर्ण बंद.....

January 16, 2025 06:57 PM

नवोदय चयन परीक्षा 18 जनवरी को होगी....

January 16, 2025 06:53 PM