उपाश्ररे तपस्या आराधना के संस्कारों का प्रमुख केंद्र - कीर्ति रत्न सागर जी महाराज, जुलुस में उमड़े समाज जन...
Updated : March 22, 2025 02:40 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- उपाश्ररे में वातावरण शुद्ध रहता है और पवित्रता रहती है इसलिए वहां एकाग्रता पूर्वक आराधना और साधना होती है इसलिए सभी श्रावक श्राविकाओं को उपाश्ररे में ही भक्ति तपस्या की आराधना और साधना करनी चाहिए ताकि साधना भी पवित्र हो और मन भी शुद्ध हो सके।उपाश्ररे तपस्या आराधना और धार्मिक संस्कारों का प्रमुख केंद्र होते हैं।यह बात कीर्तिरत्न सागर जी महाराज ने कही। वे
श्री जैन श्वेतांबर भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर श्री संघ नीमच के तत्वाधान में पूज्य आचार्य विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज साहब के शिष्य पूज्य गणिवर्य श्री कीर्ति रत्न सागर जी महाराज साहब आदि ठाणा 2 का 22 मार्च शुक्रवार को मिडिल स्कूल मैदान के समीप स्थित जैन भवन सभागार में आयोजित अमृत प्रवचन श्रृंखला में उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भक्ति और तपस्या करने से मन की रस इंद्रियां नियंत्रण में होती है। मन को नियंत्रण में करना कठिन तपस्या होती है मन को वश में करना ही सच्चा संयम होता है। तप के साथ पूजा आराधना साधना प्रतिक्रमण भी एकाग्रता के साथ करना चाहिए तभी तपस्या सार्थक सिद्ध होती है। जब जब धरती पर जैन तीर्थंकर जन्म लेते हैं तो नरक लोक के जीव को भी कुछ पल का आनंद का अनुभव होता है। मनुष्य का जन्म संसार के कर्मों का बंधन बढ़ाता है लेकिन तीर्थंकर का जन्म संसार को कल्याण का मार्ग दिखाता है।
मन में दृढ़ संकल्प हो तो कठिन से कठिन और बड़ी से बड़ी तपस्या भी सफल हो सकती है।नवरत्न परिवार के युवाओं में संगठन के माध्यम से नव जागृति की आवश्यकता है, 23 से 28 अप्रैल तक विराट आयोजन के लिए युवाओं को सक्रियता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करना होगा और समाज कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना होगा।ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल नागौरी सचिव मनीष कोठारी ने बताया कि नीमच श्रीसंघ में 100 के लगभग तपस्वियों को वर्षीतप उच्चारणे (झेलाने) के लिए नीमच पधारे। पूज्य गणीवर्य मसा का श्रीसंघ के साथ जुलूस पुस्तक बाजार स्थित श्री भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर जैन भवन मार्ग होते हुए जैन भवन पर पहुंचा जहां पर मसा के प्रवचन हुए। जुलूस में सबसे आगे बैंड बाजे पर महावीर स्वामी के जीवन चरित्र पर आधारित विभिन्न भजन कीर्तन की स्वर लहरिया बिखर रही थी ।इसके साथ ही समाजजन बड़ी संख्या में साथ चल रहे थे। मार्ग में स्थान स्थान पर समाज जनों द्वारा अक्षत का गहुली बना कर महाराज श्री से आशीर्वाद ग्रहण किया गया। शुक्रवार को सुबह मसा के जुलूस में बड़ी संख्या में समाज जनों ने शामिल होकर धर्म लाभ का पुण्य आशीर्वाद ग्रहण किया। कीर्ति रत्न सागर जी महाराज के अमृत प्रवचन सुबह 9:15 बजे पुस्तक बाजार नूतन आराधना भवन में तीन दिन तक आयोजित हुए। इसके बाद प्रतिदिन रात को 8:30 नूतन आराधना भवन में महाराज श्री की अमृत प्रवचन भी आयोजित किए गए। सभी श्रद्धालु समाज जन समय पर उपस्थित थे। वर्षितप के पारने 22 मार्च को हुए। सभी समाज जन समय पर उपस्थित होकर धर्म ज्ञान गंगा का पुण्य लाभ ग्रहण किया ।
और खबरे
निम्बाहेड़ा में आज से 21वें कल्याण महाकुंभ का शुभारंभ, 51 कुण्डीय अतिरुद्र महायज्ञ व श्रीलिंग महापुराण कथा का होगा आयोजन..
June 30, 2026 04:54 PM
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु सेफ क्लिक - 2.0 अभियान के दौरान दिनांक 30.06.2026 को थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन..
June 30, 2026 04:52 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 47 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, एसपी राजेश व्यास ने 11 शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण...
June 30, 2026 04:50 PM
12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत...
June 30, 2026 04:40 PM
भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को भीलवाड़ा के कोतवाली थाना में तैनात कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया...
June 30, 2026 04:39 PM
इनरव्हील डायमंड ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा, नई टीम संभालेगी संगठन की जिम्मेदारी...
June 30, 2026 04:36 PM
अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश....
June 30, 2026 04:34 PM
डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज़ 2026-आईएमए नीमच 1 जुलाई को आयोजित करेगा रन फॉर लाइफ़ मैराथन..
June 30, 2026 04:33 PM
जलवायु अनुकूल मक्का उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...
June 30, 2026 04:31 PM
शुभ प्रभात योग मित्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र वाधवा अध्यक्ष, सचिव राकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा नियुक्त...
June 30, 2026 04:27 PM
श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ ट्रस्ट में साध्वी श्री अमीपूर्णा श्रीजी आदि ठाणा दस का चातुर्मास प्रवेश 12 जुलाई को, नीमच की बिटिया साध्वी श्री मृदुपूर्णा श्रीजी एवं जिनांगपूर्णा श्रीजी भी साथ में...
June 30, 2026 04:26 PM
रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न, समाज क़ो बदलने की असली ताकत ग्रामीण पत्रकारों में - शलभ भदौरिया...
June 30, 2026 04:22 PM
आस्था, भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम, 34वीं पूर्णिमा पैदल यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न....
June 30, 2026 04:20 PM
43 वर्षों की ईमानदार सेवा को सलाम: सीएमओ के.एल. सूर्यवंशी और सफाई कर्मी दौलतराम कलोशिया को भावभीनी विदाई, पुष्पहार, शॉल, श्रीफल व साफा पहनाकर किया सम्मान, बैंड-बाजे के साथ निकला सम्मान जुलूस, नगरवासियों ने जगह-जगह किया स्वागत...
June 30, 2026 04:16 PM
जाट चौकी क्षेत्र में अपराधियों का तांडव-3 दिनों में 2 बड़ी वारदातों से ग्रामीणों में भारी दहशत, एक से चाकू की नोक पर तो दूसरे से बंदूक की नोक पर की लूटपाट, पुलिस की निष्क्रियता से नाराज ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की उठाई मांग...
June 30, 2026 04:12 PM
कारुलाल माली हुए सेवानिवृत्त, भव्य स्वागत जुलूस के साथ दी भावभीनी विदाई....
June 30, 2026 04:05 PM
हरित विकास की ओर मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, नीमच बना ग्रीन पावर का ग्लोबल कैपिटल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किया 950 मेगावॉट क्षमता वाले दो सोलर पार्कों का लोकार्पण, 1553.98 करोड़ की औद्योगिक परियोजनाओं की दी सौगात...
June 29, 2026 04:52 PM
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से समय न मिलने पर काले झंडे दिखा किया दमदार विरोध प्रदर्शन, गांधी भवन के बाहर पुलिस से जमकर झूमाझटकी, जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती सहित दर्जनों पदाधिकारी गिरफ्तार, 6 घंटे बाद किया रिहा....
June 29, 2026 04:29 PM
जबलपुर में सजेगा साहित्य और समाजसेवा का अद्भुत संगम, भव्य कवि सम्मेलन की तैयारी...
June 29, 2026 04:25 PM