lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

इंदिरानगर में 6 माह से खुदी पड़ी है मुख्य सड़क, आमजन परेशान, प्रशासन संबंधित ठेकेदार पर करें कारवाई- पार्षद दीवान....

  Updated : March 22, 2025 02:42 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  सामाजिक

नीमच :- शहर की सबसे बड़ी आवासीय कॉलोनी इंदिरा नगर में वार्ड क्रमांक 6,7 एवं 9 के मध्य स्थित मुख्य मार्ग का निर्माण स्थानीय नगर पालिका प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। इस मार्ग के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लगभग 6 माह पहले संबंधित ठेकेदार ने निर्माण कार्य प्रारंभ किया था। शुरुआती दौर में इस मार्ग के कच्चे- पक्के अतिक्रमण को हटाया गया, साथ ही मार्ग के बीच में आ रहे पेड एवं विभिन्न पोलो को हटाने का कार्य किया गया। यह कार्य इतनी धीमी गति से चल रहा है कि लगभग 6 माह बीतने के बाद भी आज दिन तक इस मार्ग से अवैध अतिक्रमण ही हट रहा है। संबंधित ठेकेदार द्वारा सारे नियम कानून और रहवासियों की पीडा को ताक में रखकर इस निर्माण कार्य में भारी लेट लतीफी की जा रही है जिससे यहां की जनता प्रतिदिन परेशान हो रही है। जिला प्रशासन एवं नपा प्रशासन को शीघ्र ही संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करना चाहिए। उक्त मांग करते हुए वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद हरगोविंद दीवान ने कहा कि इंदिरा नगर में नीमच- मनासा रोड से प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग पर गणेश मेडिकल से लेकर दीनदयाल वाटिका तक मार्ग का निर्माण कार्य जारी है। लगभग 6 माह पहले यहां मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी जो बेहद धीमी गति से चल रहा है। यहां चल रहे कार्य को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित ठेकेदार अब तक प्रचलित कछुआ गति की चाल वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। कैसी अजीब विडंबना है कि संबंधित ठेकेदार राजेश ओझा भी इसी क्षेत्र के निवासी हैं और वे प्रतिदिन इसी निर्माणाधीन मार्ग से आवागमन करते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें आम जनता की समस्या दिखाई नहीं दे रही है। श्री दीवान ने कहा कि टूट-फूट होने की वजह से इस पूरे मार्ग पर जगह-जगह गिट्टी, मिट्टी एवं पत्थर बिखरे पड़े हैं। सभी रहवासियों के मकान और दुकानों के बाहर बने प्लेटफार्म क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़े हैं। जहां से लोगों का आना-जाना दुश्वार हो रहा है। श्री दीवान ने कहा कि इस मार्ग पर प्रातः से लेकर देर शाम तक भारी मिट्टी के गुबार उड़ रहे हैं जिससे लोगों का सांस लेना तक दुश्वार हो गया है। यह मुख्य मार्ग तीन वार्डो से लगा हुआ है इसलिए यहां आस-पास निवासरत दर्जनों परिवारों के साथ यहां से निकलने वाले सैकड़ो राहगीर इस निर्माणाधीन मार्ग पर आवागमन करते हुए कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। बताया गया है कि क्षेत्र के कुछ पीडितजन कलेक्टर की जनसुनवाई में भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन फिर भी इस मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी नहीं आ रही है। श्री दीवान ने कहा कि शीघ्र ही संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं हुई और मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो वह जनहित में इस निर्माणाधीन मार्ग पर ही विरोध प्रदर्शन करेंगे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये...

June 26, 2026 04:47 AM

24 घंटे में खुला बाइक चोरी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद...

June 25, 2026 04:23 PM

ऑपरेशन युवा रक्षा के तहत CBN राजस्थान यूनिट ने आयोजित की गरुड़ा रन-2026, 1200 प्रतिभागी हुए शामिल....

June 25, 2026 04:04 PM

मुख्य सचिव ने कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा SAFE CLICK 2.0, नशे से दूरी एवं दस्तक अभियान के संबंध में दिए निर्देश...

June 25, 2026 03:45 PM

लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद, आपातकाल के संघर्ष को किया नमन...

June 25, 2026 03:34 PM

नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 108 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...

June 25, 2026 02:42 PM

खेत बचाओ अभियान, 400 से अधिक आदिवासी किसानों को मिला वैज्ञानिक खेती व आधुनिक पशुपालन का प्रशिक्षण...

June 25, 2026 02:41 PM

परदेसीपुरा वासियो को मिली कीचड़ व गंदगी से मुक्ति, सीसी रोड व नाली निर्माण का निरीक्षण करने पहुंची श्रीमती चोपड़ा का क्षेत्र वासियों ने किया पुष्प माला से आत्मीय स्वागत, क्षेत्रवासी बोले पहली बार परदेसीपुरा में हुआ सीसी रोड व नाली निर्माण....

June 25, 2026 02:40 PM

ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2:, डूंगला थाना पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार...

June 25, 2026 02:38 PM

निर्जला एकादशी ग्यारस पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़....

June 25, 2026 02:23 PM

चाय से उकेरी प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर, नीमच के युवा कलाकार राहुल लोहार की अनूठी कला को मिली सराहना...

June 25, 2026 12:36 PM

रतनगढ़ में महेश नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब- धूमधाम से मनाया गया माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस,​तीन दिवसीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न, मेधावी छात्र और प्रतिभागी हुए सम्मानित, विशाल शोभायात्रा में थिरके समाज जन...

June 25, 2026 12:24 PM

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने किया पेंशन अदालत एवं वार्ब बैठक का आयोजन...

June 25, 2026 12:20 PM

बोहेड़ा समर कैंप में प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान, 39 दिवसीय अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर का भव्य समापन, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन...

June 25, 2026 11:48 AM

गंदे पानी की शिकायत पर हिंगोरिया फिल्टर प्लांट पहुंचीं नपा अध्यक्ष व सीएमओ, कार्य में खामी मिलने पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी...

June 25, 2026 11:46 AM

नीमच-सिंगोली-बेगू-कोटा नई रेल लाइन में रतनगढ़ को शामिल करने की मांग, रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन...

June 25, 2026 11:26 AM

निर्जला आम एकादशी पर 108 वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया अभिषेक...

June 25, 2026 10:29 AM

गढ़ रणथभंवर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत 1 जुलाई को...

June 25, 2026 10:28 AM

नीमच में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन जारी कराने और विभागीय जांच में मदद के बदले मांगी थी 1.25 लाख रुपए की रिश्वत....

June 25, 2026 09:50 AM