तीसरा उर्स ए क़ादरी मनाया गया, धर्म गुरुओं ने दिया अमन का पैगाम, मुस्लिम धर्म गुरु सैयद मोहम्मद आक़िल साहब की तीसरी बरसी पर उमड़ा जनसैलाब, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात सहित अन्य राज्यों से मुरीदों ने की शिरकत
Updated : May 20, 2025 07:05 AM

हबीब राही जावद

सामाजिक
जावद। आबरुए अहले सुन्नत गुले गुलज़ारे कादरियत शैखे आज़म मेवाड़ पीर ए तरीकत रहबर ए राहे शरीयत हजरत अल्लामा मौलाना अल्हाज सैयद मोहम्मद आकिल अख्तरुल क़ादरी साहब रहमतुल्लाह अलैय का तीसरा उर्स हुसैनी मस्जिद आस्ताना ए कादरिया औलिया ख़ानक़ाह ए क़ादरीया जावद जिला नीमच मध्यप्रदेश मे मनाया गया। उर्स कमेटी के अध्यक्ष शाकिर हुसैन ने बताया की 19 मई को कपासन से झंडे का जलसा निकाला गया जो कपासन, चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा होते हुए जावद पहुंचा जहां शाम 5 बजे बाद नमाज असर अलम शरीफ पेश किया। जिसमें जावद शहर काजी सैयद मोहम्मद आदिल रजा, हाफिज सैयद नईम इक़बाल, डॉ. सैयद रिजवान रजा, सैयद इमरान रजा, उस्मान भाई बोदीयाना, रफीक भाटी, सैयद रोशन अली कपासन, आशिक पोड़, खालिद, शारूख नावेद पोड़, जावेद पोड़, अब्दुल हक, मोहमद हनीफ , रफीक भाटी, क़ादरी ग्रुप जावद, दीवाना ग्रुप ने शिरकत की।
महफ़िल मिलाद ने समा बाँधा, तकरीर में दी हिदायत - रात को महफ़िल ए मिलाद का आयोजन किया गया जिसमें शुरुआत मिलाद पार्टी जावद मिलाद पार्टी कपासन, मिलाद पार्टी तुर्किया द्वारा को गई। कामिल रजा उदयपुर, हाफिज फारुख निजामी, जुनेद अत्तारी निम्बाहेड़ा, हाफिज समीर ने कलाम पेश किए। हामिद साहब बोतलगंज, मोईन रजा मनासा ने सैयद आकिल साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला
मध्य रात्रि हुई ग़ुस्ल की रस्म - सैयद नईम इक़बाल ने बताया की ग़ुस्ल शरीफ की रस्म रात 3.30 बजे नईम इक़बाल कोटा, सैयद अख्तर अली बुखारी मेम्बर दरगाह शरीफ कपासन, असलम शेख मेम्बर दरगाह शरीफ कपासन ने अदा करवाई।
फातिहा ख़्वानी कुरआन ख़्वानी की गई - 30 मई सुबह 7 बजे हुसैनी मस्जिद नीमच दरवाजा मे कुरआन ख़्वानी की गई जिसमें हाफिज आसिफ, हाफिज फरीद, हाफ़िज़ उसमान, हाफिज समीर, हाफिज ओहद, आदि मुरीदीन ने शिरकत की।
कुल की रस्म अदा की गई माँगी मुल्क मे अमन चैन की दुआ - शहर काजी सैयद आदिल रजा ने बताया की कुल की फातिहा का आयोजन सुबह 10 बजे किया गया जिसमे मुल्क मे अमन चैन की दुआ की गई। मौलाना सईद अंसारी नायाब शहर काजी कपासन, खानकाह ए महमूद चिश्ती के सज्जादानशीन सूफी आजाद चिश्ती, सहित जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, मध्यप्रदेश राजस्थान गुजरात सहित मुरीदो ने की शिरकत। शहर काजी कपासन की तरफ से शहर काजी जावद सैयद आदिल रजा की दस्तारबंदी की गई। उर्स कमेटी अध्यक्ष शाकिर हुसैन एवं उर्स कमेटी व्यवस्थापक मुबारिक मोमिन का आस्ताना ए कादरिया फाउंडेशन की तरफ उर्स पूर्ण होने पर से साफा बांध कर स्वागत किया गया
प्रशासन मुश्तेद थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा - डॉ.सैयद रिजवान रजा ने बताया कि उर्स ए क़ादरी पर कानून व्यवस्था जावद थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा एवं उनकी टीम ने संभाली। डॉ. रिजवान ने पुलिस प्रशासन जावद, नगर पालिका जावद सहित सभी सहयोगीयो का आभार व्यक्त किया। जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही ने दी।
और खबरे
शासकीय और अनुदान प्राप्त प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में शाला प्रबंधन समितियों का गठन 29 अगस्त को....
August 22, 2025 02:04 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
August 22, 2025 01:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
August 22, 2025 01:55 AM

नयागांव पुलिस को मिली सफलता, दो अवैध देशी पिस्टल व 03 जिंदा कारतूस सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों की हुंडई i10 कार जप्त....
August 21, 2025 04:18 PM

खाद्य एवं औषधी प्रशासन की टीम द्वारा खोर में दूध डेयरी पर कार्यवाही, नीमच में भी 2 संस्थानों की जांच खाद्य पर्दाथों के कुल 11 नमूने लिए.....
August 21, 2025 03:47 PM

कलेक्टर श्री चंद्रा ने किया नीमच में जिला अस्पताल के नव निर्मित सर्व सुविधायुक्त क्रिटिकल केयर भवन का निरीक्षण
August 21, 2025 03:43 PM

भक्ति में टीक गए तो तर जाओंगे, त्याग की भावना को समझे - पं. शास्त्री, कनावटी में आयोजित कथा के चौथे दिन धार्मिक प्रसंगों से गृहस्थ जीवन के कई पहलुओं पर प्रकाश डाला....
August 21, 2025 03:40 PM

तहसील स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट में किसी ने हाथ तो किसी ने टांग खिंचकर जीता मैच....
August 21, 2025 03:18 PM

अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मिली बडी सफलता, 35 ग्राम एमडी ड्रग्स व 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ स्वीफ्ट कार जप्त....
August 21, 2025 02:01 PM

संगम ग्रुप द्वारा संगम हाउस भीलवाड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित....
August 21, 2025 12:53 PM

वया ने की पंजाब राज्यपाल से मुलाकात, वया भाई आठ वर्षों से करवा रहे हैं पर्युषण महापर्व की आराधना, देशभर में निस्वार्थ भाव से दे रहे हैं धार्मिक सेवाएँ...
August 21, 2025 12:35 PM

प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के तहत 25 सितम्बर तक विद्यार्थी करें आवेदन...
August 21, 2025 11:45 AM

प्रवेश हेतु सीएलसी राउंड, 25 अगस्त को आवेदक स्वयं उपस्थित हो आई.टी.आई. में....
August 21, 2025 11:44 AM

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत नीमच से मथुरा-वृंदावन की, नि:शुल्क यात्रा के लिए 250 यात्रियों का दल रवाना जनप्रतिनिधियों ने नीमच रेल्वे स्टेशन पर किया तीर्थ यात्रियों का स्वागत...
August 21, 2025 11:37 AM

भारत विकास परिषद द्वारा ग्वाल गोपाल गौशाला जमलावदा में गायों को खिलाई हरी घास, ग्वाल गोपाल गौशाला में गायों को हरी घास खिला कर दी श्रद्धांजलि....
August 21, 2025 11:34 AM

परामर्शदात्री समिति की बैठक 28 अगस्त को...
August 21, 2025 11:31 AM

शोभालाल माली राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के उपाध्यक्ष नियुक्त....
August 21, 2025 11:13 AM

सरवानिया महाराज में नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती का हुआ भव्य स्वागत, सम्मान....
August 21, 2025 11:11 AM

बहन के साथ मारपीट करने वाले भाई को सजा...
August 21, 2025 11:09 AM
