मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत नीमच से मथुरा-वृंदावन की, नि:शुल्क यात्रा के लिए 250 यात्रियों का दल रवाना जनप्रतिनिधियों ने नीमच रेल्वे स्टेशन पर किया तीर्थ यात्रियों का स्वागत...
Updated : August 21, 2025 11:37 AM

DESK NEWS

आयोजन
नीमच :- मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए नीमच जिले से मथुरा-वृन्दावन तीर्थदर्शन यात्रा 21 अगस्त से 24 अगस्त 2025 तक आयोजित की जा रही है। इस यात्रा के लिए नीमच जिले से 250 यात्रियों का चयन कर, उन्हें यात्रा के लिए रवाना किया गया हैं। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत गुरूवार को नीमच जिले से 250 यात्रियों का दल मथुरा-वृंदावन की नि:शुल्क तीर्थदर्शन यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक विशेष ट्रेन से रवाना हुआ। साथ ही 10 अनुरक्षक भी इस यात्रा में शामिल हुए हैं। मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा, श्री हेमंत हरित, सांसद प्रतिनिधि श्री आदित्य मालू, श्री दीपक नागदा, श्री नीलेश पाटीदार, श्री दारासिह, श्री अनिल माली, श्री रोशन वर्मा, एसडीएम श्री संजीव साहू ने तीर्थ यात्रा पर जा रहे यात्रियों का पुष्पमाला पहंनाकर, स्वागत किया और उन्हें विशेष ट्रेन से मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना किया। इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 10 कर्मचारी अनुरक्षक के रूप में मथुरा-वृंदावन गये है। नीमच जिले के तीर्थ यात्रियों का यह दल 24 अगस्त 2025 को अपनी तीर्थ यात्रा पूरी कर, पुन: वापस नीमच लौटेगा। मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना खण्डेलवाल एवं श्री हेमंत हरित ने सभी तीर्थ यात्रियों को सफल एवं सुखद तीर्थयात्रा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण,पार्षदगण,तहसीलदार श्री संजय मालवीय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री एवं उनके परिजन उपस्थित थे।
और खबरे
खाद्य एवं औषधी प्रशासन की टीम द्वारा खोर में दूध डेयरी पर कार्यवाही, नीमच में भी 2 संस्थानों की जांच खाद्य पर्दाथों के कुल 11 नमूने लिए.....
August 21, 2025 03:47 PM

कलेक्टर श्री चंद्रा ने किया नीमच में जिला अस्पताल के नव निर्मित सर्व सुविधायुक्त क्रिटिकल केयर भवन का निरीक्षण
August 21, 2025 03:43 PM

भक्ति में टीक गए तो तर जाओंगे, त्याग की भावना को समझे - पं. शास्त्री, कनावटी में आयोजित कथा के चौथे दिन धार्मिक प्रसंगों से गृहस्थ जीवन के कई पहलुओं पर प्रकाश डाला....
August 21, 2025 03:40 PM

तहसील स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट में किसी ने हाथ तो किसी ने टांग खिंचकर जीता मैच....
August 21, 2025 03:18 PM

अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मिली बडी सफलता, 35 ग्राम एमडी ड्रग्स व 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ स्वीफ्ट कार जप्त....
August 21, 2025 02:01 PM

संगम ग्रुप द्वारा संगम हाउस भीलवाड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित....
August 21, 2025 12:53 PM

वया ने की पंजाब राज्यपाल से मुलाकात, वया भाई आठ वर्षों से करवा रहे हैं पर्युषण महापर्व की आराधना, देशभर में निस्वार्थ भाव से दे रहे हैं धार्मिक सेवाएँ...
August 21, 2025 12:35 PM

प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के तहत 25 सितम्बर तक विद्यार्थी करें आवेदन...
August 21, 2025 11:45 AM

प्रवेश हेतु सीएलसी राउंड, 25 अगस्त को आवेदक स्वयं उपस्थित हो आई.टी.आई. में....
August 21, 2025 11:44 AM

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत नीमच से मथुरा-वृंदावन की, नि:शुल्क यात्रा के लिए 250 यात्रियों का दल रवाना जनप्रतिनिधियों ने नीमच रेल्वे स्टेशन पर किया तीर्थ यात्रियों का स्वागत...
August 21, 2025 11:37 AM

भारत विकास परिषद द्वारा ग्वाल गोपाल गौशाला जमलावदा में गायों को खिलाई हरी घास, ग्वाल गोपाल गौशाला में गायों को हरी घास खिला कर दी श्रद्धांजलि....
August 21, 2025 11:34 AM

परामर्शदात्री समिति की बैठक 28 अगस्त को...
August 21, 2025 11:31 AM

शोभालाल माली राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के उपाध्यक्ष नियुक्त....
August 21, 2025 11:13 AM

सरवानिया महाराज में नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती का हुआ भव्य स्वागत, सम्मान....
August 21, 2025 11:11 AM

बहन के साथ मारपीट करने वाले भाई को सजा...
August 21, 2025 11:09 AM

बंगला खाली करने की बात को लेकर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को 03 वर्ष का कारावास...
August 21, 2025 11:02 AM

अच्छी बारिश की कामना को लेकर मनाई उज्जयिनी....
August 21, 2025 10:46 AM

जिले के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के पशुपालकों को प्राथमिकता से दिलाए पशुचिकित्सा सेवाओं, सुविधाओं का लाभ - श्री चंद्रा, सभी पंचायतों के पशुपालकों को वाट्सअप ग्रुप बनाकर जोड़े- कलेक्टर, कलेक्टर ने की पशुपालन विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
August 21, 2025 10:31 AM

रतनगढ़ के नजदीक बरैखन गौशाला के यहां पिछले 11 दिनों से एक ऊंट पड़ा हुआ है बीमार, ऊंट मालिक और वन विभाग ने ईलाज से झाड़ा अपना पल्ला, रतनगढ गौरक्षा दल रोज कर रहा है, ऊंट के चारे,पानी एवं दवाई की व्यवस्था, शायद बेजुबान प्राणी भी प्रतिदिन यमराज से मांग रहा है, अपनी ही मौत की भीख.....
August 21, 2025 10:08 AM
