कंवरजी की खेड़ी में परम् पूज्य यज्ञाचार्य गुरुदेव पंडित राजेश राजोरा के सानिध्य में गुरुपूर्णिमा महोत्सव, हवन सकीर्तन ,प्रवचन व प्रसादी वितरण, शिष्यों को गुरु कृपा आशीर्वाद स्वरूप दिव्य रुद्राक्ष वितरण होंगे....
Updated : July 05, 2025 05:17 PM
महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली
धार्मिक
सिंगोली :- हिंदू धर्म मे गुरु को ईश्वर का दर्जा दिया गया है । इसीलिए प्रतिवर्ष आषाढ़ी पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भक्त अपने गुरु का विधि विधान से पूजन अर्चन करते है। गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में एक अत्यंत पावन पर्व माना गया है। यह दिन गुरु और शिष्य के रिश्ते की पवित्रता और उसके महत्व का प्रतीक माना जाता है। यह केवल पारंपरिक गुरु-शिष्य संबंध तक सीमित नहीं है, बल्कि आज के समय में माता-पिता, अध्यापक, आध्यात्मिक गुरु, और वे सभी लोग जो जीवन को दिशा देने में सहायक होते हैं, उन्हें भी इस दिन विशेष सम्मान दिया जाता है। इसी कड़ी में सिंगोली तहसील के ग्राम कंवरजी की खेड़ी में आगामी 10 जुलाई को समस्त ग्रामवासियों के विशेष अनुरोध पर महान पंडित राजेश राजोरा जी का एक दिवसीय आयोजन गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर्व को भव्यरूप से मनाने के लिये तैयारियां जोर शोर से होने लगी है । बतादे की यज्ञाचार्य व परम् पूज्य गुरुदेव पंडित राजेश राजोरा जी के क्षेत्र ही नही बल्कि नीमच जिले में असंख्य शिष्यों के गुरुदेव होकर उन्हें निरंतर अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान करते है ।
हमारा पावन संकल्प हर घर रुद्राक्ष , घर घर रुद्राक्ष- पंडित राजेश जी राजोरा
महान कथा वाचक पंडित राजेश राजोरा जी ने इस गुरु पूर्णिमा के दिवस पर विशेष अर्थात व्यक्ति के जीवन मे परिवर्तन लाने के पवित्र अवसर पर पावन संकल्प के साथ अपने अनुयायी शिष्यों को गुरु कृपा या आशीर्वाद स्वरूप उन्हें दिव्य रुद्राक्ष प्रदान करेंगे । बतादे की भारत देश के हर हिंदू सनातनी के घर मे गुरु की कृपा , रुद्राक्ष का सरक्षण , आत्मा की दिशा सब एक साथ हर घर रुद्राक्ष घर- घर रुद्राक्ष की परिकल्पना के साथ यह कार्यक्रम होगा । पंडित राजेश जी राजोरा ने बताया कि वैदिक विधियों , मंत्रोच्चारण से विधिवत पूजन करने के बाद ही यह दिव्य रूद्राक्ष भक्तों को प्राप्त होगा । जो कि यह जीवन मे सुख शांति , सुरक्षा एवं आध्यात्मिक रक्षा शक्ति का कवच बनेगा। गुरुपूर्णिमा महोत्सव समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है । गुरुपूर्णिमा महोत्सव आयोजन के अध्यक्ष रतिराम धाकड़ व लाभ चन्द्र धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 जुलाई को प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक हवन व 10 बजे से 11 बजे तक सकीर्तन , एवं 11 बजे से 12 बजे तक गुरुदेव के प्रवचन व रुद्राक्ष वितरण के बाद प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रहेगा ।
और खबरे
रतलाम मंडल ने बिलडी से न्यू उधना तक सुपर-क्रैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का 7 घंटे से कम समय में सफल परिचालन कर रचा इतिहास...
March 15, 2026 02:19 PM
गणगौर की झेल में पाराशर समाज की महिलाओं ने गाए गीत भंवर म्हाने ने पूजन दियो गणगौर ..
March 15, 2026 02:14 PM
शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में आवश्यक बैठक सम्पन्न, टेट परीक्षा मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका की तैयारी...
March 15, 2026 01:39 PM
भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, सरकार की उपलब्धियों और डिजिटल मीडिया की शक्ति पर हुआ मंथन...
March 15, 2026 01:38 PM
संडे पॉजिटिव : धूणी चौपाल से उठी गांव की आवाज, प्रधानमंत्री तक पहुंचा किसान-मजदूर के उज्ज्वल भविष्य का संदेश, संपूर्ण खेती से जोड़ने का दिया सुझाव....
March 15, 2026 01:35 PM
संगम विश्वविद्यालय मे एस यू हैकथन 2026 का सफल समापन, देशभर की टीमों ने दिखाया नवाचार, 6 राज्यों की 23 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा, विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित...
March 15, 2026 01:31 PM
निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार, बस स्टैंड से 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, जोधपुर का युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की कार्यवाही....
March 15, 2026 01:28 PM
संविधान का अध्ययन किये बिना युवाओं में जागृति नहीं आ सकती - स्वाती गौरव चोपड़ा, आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र, विद्यार्थियों ने विकसित भारत युथ पार्लियामेंट में अपने विचार व्यक्त किए , ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन...
March 15, 2026 01:25 PM
कंटेनर से 2 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
March 15, 2026 01:21 PM
सदर निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सवा करोड़ की अवैध कच्ची चांदी बरामद, 54 किलो 540 ग्राम चांदी की सिल्ली व ब्रेजा कार जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...
March 15, 2026 01:17 PM
हर-हर नर्मदे नमामि हर हर महादेव का स्मरण करने से गंगा स्नान का फल प्राप्त होता है - पं. मनोहर नागदा...
March 15, 2026 01:11 PM
रामपुरा से नीमच अटैच किए गए राजस्व निरीक्षक अनुराग पाटीदार, कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी...
March 15, 2026 12:55 PM
भविष्य में एआई से होगा इलाज, डॉक्टर को मरीज को हाथ लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी - सकलेचा, जिला युवा प्रेसक्लब का भव्य आयोजन में राजनीति, प्रशासन और मीडिया के दिग्गजों ने साझा किए विचार, वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान...
March 15, 2026 12:28 PM
कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....
March 15, 2026 12:15 PM
जौहर श्रद्धांजलि समारोह में श्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगनाओं को दी श्रद्धांजलि, चित्तौड़ दुर्ग भारत की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक - मुख्यमंत्री श्री योगी....
March 15, 2026 12:04 PM
झंझारवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की फ्रूट फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान...
March 15, 2026 11:47 AM
श्री गौधाम बालाजी मंदिर पर भव्यता से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय...
March 15, 2026 11:20 AM
प्रशासन ने की चारा भूसा के निर्यात पर कार्रवाई राजस्थान ले जाते ट्रैक्टर ट्राली जप्त...
March 15, 2026 11:15 AM
एसएमएम राजकीय कन्या महाविद्यालय में विकसित राजस्थान सप्ताह पर गूंजा विकास का स्वर….
March 15, 2026 11:12 AM