नकबजनी की वारदात करने वाले तीन आरोपी बापर्दा गिरफ्तार, पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर की नकबजनी की वारदात....
Updated : September 27, 2025 01:40 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- रावतभाटा थाना क्षेत्र के झरडानी गांव में एक मकान में घर के लोगो को दूसरे कमरे में बंद कर अलमारी को तोड़कर सोने चाँदी के जेवरात व नगद रूपये चोरी कर ले जाने के मामले में रावतभाटा पुलिस ने तीन आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि रावतभाटा थाना क्षेत्र के झरडानी गांव मे महेश सिरंगी के मकान में घर के सभी सदस्य एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान दूसरे कमरे से खटपट की आवाज आई, जहां जाकर देखने पर 4-5 लोग सरिये व पेचकश से अलमारी को तोडकर सामान चूरा रहे थे, जिनको मना करने पर घर के लोगो को धमका कर अन्य कमरे में बंद करके सोने चाँदी के जेवरात व नगद रूपये लेकर फरार हो गये। जिस पर थाना रावतभाटा पर नकबजनी का प्रकरण दर्ज कर जांच की गई एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड व डीएसपी रावतभाटा कमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रावतभाटा रायसलसिंह पुनि के नेतृत्व में हैड कानि. हनुमान, विक्रम सिंह कानि. दानवीर, रामावतार चौधरी, रामावतार मीना व हंसराज की पुलिस टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। उक्त नकबजनी की वारदात का खुलासा करने के लिए टीम ने निरन्तर प्रयास जारी रखा। अज्ञात आरोपियों की तलाश एवं आसूचना संकलन के दौरान मुखबीर खास से सूचना प्राप्त हुई। जिस पर उक्त नकबजनी की वारदात करने वाले आरोपियों मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गांधीसागर थानांतर्गत नावली निवासी 33 वर्षीय जरलाल पुत्र प्यारालाल कंजर, 26 वर्षीय राजू पुत्र रतन कंजर व 35 वर्षीय दिनेश पुत्र राजू कंजर को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने उक्त वारदात करना कबूल किया, अन्य साथी आरोपियों की तलाश जारी है।
और खबरे
सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...
February 18, 2026 02:07 PM
स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...
February 18, 2026 01:13 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने ली किसान उत्पादक संगठनों की बैठक....
February 18, 2026 01:05 PM
जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्यौहार मनाने की परम्परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...
February 18, 2026 12:55 PM
पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....
February 18, 2026 12:54 PM
हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....
February 18, 2026 12:51 PM
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
February 18, 2026 12:50 PM
उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...
February 18, 2026 12:38 PM
बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....
February 18, 2026 12:37 PM
फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..
February 18, 2026 10:43 AM
रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....
February 18, 2026 10:29 AM
नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...
February 18, 2026 09:58 AM
आंकली पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत...
February 18, 2026 09:39 AM
नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, 10 लाख नए पीएम आवास, बच्चों को स्कूलों में मिलेगा दूध और 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती...
February 18, 2026 09:36 AM
सुवासरा में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की ट्रैप कार्रवाई, पहले भी ले चुका था 10 हजार रुपये...
February 18, 2026 08:24 AM
जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण...
February 18, 2026 06:37 AM
अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने एवं प्रभावी कार्रवाई करने पर जिला कलक्टर ने पटवारी का किया सम्मान...
February 18, 2026 04:33 AM
नीमच के विकास के लिए मैं संकल्पित - मुख्यमंत्री, GBS पीड़ित परिवारों को राहत, बमोरा ग्रिड पर भी मिला सकारात्मक संकेत...
February 18, 2026 04:18 AM
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु कोचिंग संस्थानों के लिए नए एवं सख्त नियम बनाने पर उच्चस्तरीय मंथन बैठक आयोजित....
February 18, 2026 03:09 AM