FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विनम्रता अच्छे संस्कारों की पहचान होती है, विभक्त सागर महाराज ने धर्म सभा में कहा, दिगंबर जैन संत के मंगल प्रवेश पर उमड़े श्रद्धालु, आज भी होंगे मुनि श्री के अमृत प्रवचन...

  Updated : November 01, 2025 11:54 AM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच । मानवता में विनम्रता के साथ झुकना संस्कारवान व्यक्ति की पहचान होती है। झुकता वही है । जिसमें जान होती है।वरना अकडना तो मुर्दों की पहचान होती है। किसी के आगे नहीं झुकना एक सामाजिक बुराई है। झुकना तो समाज की एकता की पहचान होती है और सबसे अच्छा कार्य होता है जो व्यक्ति विनम्रता के साथ झुक कर आगे बढ़ता है वह जीवन में सबसे आगे रहता है। यह बात संत विशद सागर जी महाराज के शिष्य संत विभक्त सागर मुनि महाराज ने कही।वे दिगंबर जैन समाज नीमच के तत्वाधान में 40 विद्युत केंद्र के पीछे पुस्तक बाजार स्थित दिगंबर जैन समाज मंदिर के प्रांगण में आयोजित धर्म सभा में बोल रहे थे उन्होंने कहा कि जहां साधु के कदम पड़ते हैं वहां सोना ही सोना हो जाता है और जहां से साधु के कदम आगे की ओर विहार कर देते हैं वहां सुना ही सुना हो जाता है। सच्चे गुरु के आशीर्वाद और मार्गदर्शन के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है। किसी के आगे नहीं झुकना ही बुराई होती है झुकना एकता का सबसे अच्छा उदाहरण होता है झुकता वही है जिसमें विनम्रता होती है। इस अवसर पर अष्टावक पूजन का विधान किया गया। मुनि श्री ने लक्ष्मण के वियोग में वनमाला द्वारा प्रनांत करना आदि विभिन्न विषयों के महत्व पर वर्तमान परिपेक्ष में महत्व प्रतिपादित किया । इस अवसर पर स्वयंभू स्तोत्र का आयोजन किया गया कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है तभी जीवन में मिलती है। सुख केवल मोक्ष मार्ग में ही मिलता है ।लालच बुरी बला होती है इसलिए लालच के स्वार्थ को त्याग देना चाहिए संसार की आसक्ति को छोड़े बिना मोक्ष मार्ग नहीं मिलता है अन्य पदार्थ का त्याग कर तो नित्य पदार्थ मिलेगा। मीडिया प्रभारी अमन विनायका ने बताया कि मुनी विभक्त सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश जुलूस सुबह 8:30 बजे महू रोड स्थित श्री अग्रवाल पंचायत भवन बारादरी से प्रारंभ हुआ जुलूस बैंड बाजा के साथ नगर के श्री बड़े बालाजी मंदिर चौराहा ,भोजू का चौराहा, बजरंग चौक ,बिहार गंज , श्री राम चौक ,घंटाघर पिछला गोपाल मंदिर होते हुए झांसी बिल्डिंग होते हुए पुस्तक बाजार होते हुए 40 विद्युत केंद्र के पीछे दिगंबर जैन समाज मंदिर में पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।इस अवसर पर चौबीसी जिन मंडल विधान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय विनायका जैन ब्रोकर्स,विशाल‌ विनायका सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। आज रविवार सुबह 8:30 विभक्त सागर मुनि जी महाराज के अमृत प्रवचन प्रवाहित होंगे।
......
दो संतों का मिलन अनूठा संगम...,
....
मुनी विभक्त जी महाराज जब जाजू बिल्डिंग के यहां से सड़क पर मंगल प्रवेश के जुलूस में पैदल विहार कर रहे थे तब तब उनकी नज़रें आचार्य प्रथमेश प्रभ जी महाराज के बैनर पर पड़ी तब उन्होंने देखा कि महाराज जी यही नूतन आराधना भवन में विराजित है तो पहले वह भीडभंजन पारसनाथ मंदिर में प्रतिमा जी के दर्शन करने पहुंचे, जहां से वे आचार्य प्रश्मेश प्रभ जी महाराज के पास ऊपर प्रथम मंजिल आराधना भवन में पहुंचे और 5 मिनट बैठकर बातचीत की। विभक्त मुनि महाराज ने कहा कि उनके क्षेत्र में तो श्वेतांबर और दिगंबर जैन संतों के कार्यक्रम सामूहिक रूप से धर्म सभा आयोजित होती है तब आचार्य प्रश्नेश प्रभु जी महाराज ने कहा कि हां ऐसा होता है। दोनों संतों ने एक दूसरे के हाल-चाल जाने और दोनों ने स्वास्थ्य की कुशलता भी जानी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पंचमढी में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती के परिवार से मिले राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी...

November 09, 2025 02:56 PM

दो दिवसीय महान मेवाड़ केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवम्बर से, जवाहर फाउण्डेशन, जिला यूनेस्को एसोसिएशन व पूर्वांचल जन चेतना समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन....

November 09, 2025 02:52 PM

मादक पदार्थ तस्करी मामले में फरार वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार...

November 09, 2025 02:50 PM

हिंदू धर्म में सभी जाति समान है सभी जाति महान है विश्व हिंदू परिषद के प्रबुद्ध जन संगोष्ठी आयोजन में बोले मुख्य वक्ता खगेंद्र भार्गव...

November 09, 2025 02:48 PM

इनरव्हील डायमंड का वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम सम्पन्न....

November 09, 2025 02:44 PM

वृक्ष धरा के फेफड़े, करें न इन पर घात, रोपित पोधो की सुरक्षा हेतु पर्यावरण मित्रो ने किया 2 घंटे श्रमदान....

November 09, 2025 02:42 PM

69वीं राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में तीसरे दिन रहा उज्जैन संभाग का दबदबा 2 स्वर्ण 1 रजत व 4 कास्य पदक जिते, उज्जैन का प्रतिनिधित्व करते हुए नीमच की काजल सालवी ने जीता आज की प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक....

November 09, 2025 01:38 PM

योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग की मुहिम, हर विवाह का होगा पंजीयन, सामूहिक विवाह में कार्यक्रम स्थल पर ही प्रमाण-पत्र देने का सुझाव..

November 09, 2025 12:37 PM

न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह तहत नीमच में वृहद मैराथन दौड़ संपन्न.…

November 09, 2025 12:20 PM

सूरज की किरणों से बिजली उत्‍पादन में प्रदेश में अग्रणी है नीमच जिला, सिंगोली में 500 मेगावाट क्षमता का सोलर प्रोजेक्‍ट, भगवानपुरा, डीकेन में सौर ऊर्जा से उत्‍पादित हो रही है 151 मेगावाट बिजली...

November 09, 2025 12:20 PM

न.पा. नीमच ने बोरी बंधान कर दो फीट पानी किया आरक्षित...

November 09, 2025 12:19 PM

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, कल धनेरिया कला से निकलेगी विशाल पद यात्रा....

November 09, 2025 12:17 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 09, 2025 03:50 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 09, 2025 03:49 AM

गांव हरवार की बेटी पूजा जाट ने बढ़ाया नीमच जिले का गौरव....

November 08, 2025 05:47 PM

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत किया गया श्रम दान...

November 08, 2025 05:44 PM

291 करोड़ की लागत के नीमच सिंगोली सड़क मार्ग के निर्माण का विधायक सखलेचा की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ, किसी भी नगर के विकास के लिए सड़क मार्ग जरूरी होता है - विधायक सखलेचा....

November 08, 2025 05:42 PM

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर संघर्ष हमारे लिए हे, हर पत्रकार को अपने लिए जागरूक होने की आवश्यकता हे - जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, 11 नवंबर को पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर नीमच में विशाल रैली

November 08, 2025 05:39 PM

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, 10 नवंबर को धनेरिया कला से पद यात्रा का आयोजन...

November 08, 2025 11:13 AM