गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उदयपुर एवं द आइंस्टीन एकेडमी, भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित, माई सिटी टॉपर्स सम्मान समारोह में 200 से अधिक मेधावी विद्यार्थी सम्मानित...
Updated : May 31, 2026 03:28 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
राजस्थान
भीलवाड़ा :- गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (GITS), उदयपुर एवं द आइंस्टीन एकेडमी, भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में ‘माई सिटी टॉपर्स’ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले जिले के 200 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा अन्य विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। मुख्य अतिथि प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. पी. के. जैन तथा विशिष्ट अतिथि गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज के फाइनेंस कंट्रोलर श्री बी. एल. जांगिड़ रहे। डॉ. पी. के. जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंक महत्वपूर्ण हैं, लेकिन जीवन में सफलता का एकमात्र पैमाना नहीं हैं। विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने इंजीनियरिंग, मेडिकल, कॉमर्स, आर्ट्स, डिफेंस, सिविल सर्विसेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। श्री बी. एल. जांगिड़ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों से बच्चों की रुचि को समझकर करियर चयन में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान राष्ट्र के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम को सफल बनाने में द आइंस्टीन एकेडमी के फिजिक्स प्राध्यापक श्री शिवराम जोगी का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने भविष्य में भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
और खबरे
गम्भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...
June 10, 2026 03:04 PM
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM