FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई, धनगर पूर्बिया समाज ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने उनके आदर्शों पर चलकर समाज सेवा, शिक्षा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का लिया संकल्प....

  Updated : May 31, 2026 03:33 PM

बबलु माली

  सामाजिक

सरवानिया महाराज। धनगर पूर्बिया समाज सरवानिया महाराज द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं ने लोकमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके जीवन, संघर्ष और जनसेवा के कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन डॉ. राजू पाल, भूपेश देवड़ा, मन्नालाल जी एवं कारूलाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। वहीं युवा साथियों में राकेश, भगत, प्रहलाद, घनश्याम, महेश, भरत, ईश्वर, भीम, दशरथ, सोनू सहित अनेक युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं जिन्होंने न्याय, धर्म, संस्कृति और जनकल्याण को अपने शासन की आधारशिला बनाया। उनके प्रजावत्सल स्वभाव, न्यायप्रियता एवं लोकहितकारी कार्यों के कारण उन्हें “पुण्यश्लोका” की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्होंने देशभर के अनेक मंदिरों, घाटों और तीर्थस्थलों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार करवाकर भारतीय संस्कृति और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं से लोकमाता के आदर्शों को आत्मसात करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक एकता बनाए रखने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। युवाओं ने भी समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने तथा लोकमाता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अंत में सभी समाजजनों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ यह आयोजन समाज में एकता, संस्कार और प्रेरणा का संदेश देने वाला रहा। कार्यक्रम की जानकारी अर्जुन पाल एवं भैरूलाल देवड़ा द्वारा प्रदान की गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

ग्राम ओसरना में नाले से हटवाया जा रहा अतिक्रमण, पिछले वर्ष अतिवृष्टि से घरों में घुसा था पानी, अब मिलेगी राहत....

May 31, 2026 04:11 PM

नन्हीं उम्र, महान संस्कार, 3 वर्षीय बाल तपस्वी मेरू डूंगरवाल ने किया प्रथम आयंबिल तप....

May 31, 2026 04:06 PM

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई, धनगर पूर्बिया समाज ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने उनके आदर्शों पर चलकर समाज सेवा, शिक्षा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का लिया संकल्प....

May 31, 2026 03:33 PM

गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उदयपुर एवं द आइंस्टीन एकेडमी, भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित, माई सिटी टॉपर्स सम्मान समारोह में 200 से अधिक मेधावी विद्यार्थी सम्मानित...

May 31, 2026 03:28 PM

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित...

May 31, 2026 02:04 PM

आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं, नीमच में 3 जून से निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रारंभ, SBI आरसेटी में 31 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण, भोजन-नाश्ता निःशुल्क 18 से 50 वर्ष की ग्रामीण युवतियां करें आवेदन, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश....

May 31, 2026 12:44 PM

झांतला में पूर्व CM वीरेंद्र कुमार सखलेचा की 28वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, भाजपाइयों ने संगठन मजबूत करने और जनसेवा का लिया संकल्प...

May 31, 2026 12:34 PM

कांग्रेस सेवादल ने गांधी भवन पर किया ध्वजारोहण, दी ध्वज को सलामी, पार्टी को मजबूत करने के विषय पर हुआ विचार विमर्श...

May 31, 2026 12:32 PM

ग्वालियर चम्बल परिवार द्वाराश्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ...

May 31, 2026 12:30 PM

अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, विनम्रता के बिना... आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है - वैराग्य सागर महाराज....

May 31, 2026 12:26 PM

पूर्णाहुति में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पंडित सोनू जी शास्त्री मौलकी वाले के मार्मिक प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर...

May 31, 2026 12:16 PM

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सुख सेवा संस्थान ने किया आमजन को जागरूक, रोडवेज बस स्टैंड पर तंबाकू सेवन न करने की अपील की, तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में चेताया...

May 31, 2026 09:31 AM

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की 27वीं पुण्यतिथि पर जावद में भावभीनी श्रद्धांजलि, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन....

May 31, 2026 08:32 AM

CBN की बड़ी कार्रवाई, 9600 अवैध ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, तस्कर गिरफ्तार, महिंद्रा बोलेरो भी जब्त..

May 31, 2026 08:13 AM

चित्तौड़गढ़ पुलिस की एक सामाजिक पहल, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला पुलिस ने किया श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान...

May 31, 2026 08:09 AM

20 किलो ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राज्यीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़, मंदसौर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पांच तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें व सात मोबाइल जब्त..

May 31, 2026 07:21 AM

लसोड़ परिवार ने करवाया दिवंगत श्री मांगीलाल जी का नेत्रदान, दानों में सर्वश्रेष्ठ, मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी...

May 31, 2026 06:10 AM

एक साथ जली पिता - पुत्र की चिता का धुआं देखकर रो पड़ा पूरा गांव...

May 31, 2026 06:06 AM

वंदे गंगा साइकिल रैली में युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश, खिलाड़ियों ने लिया जल बचाने का संकल्प, विधायक आक्या ने दिखाई हरी झंडी....

May 31, 2026 06:04 AM