lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...

  Updated : June 10, 2026 02:22 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- जो श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा श्रवण करता है उसके जीवन में कष्ट कभी नहीं आता है उसके जीवन में सदैव आनंद ही आनंद रहता है। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा श्रवण करने से सनातन संस्कृति के संस्कारों का ज्ञान मिलता है।श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है।यह बात पंडित घीसालाल नागदा के पुत्र पुष्कर नागदा ने कहीं ।वे श्री बालाजी कुड़ी मंदिर सेवा विकास समिति कानाखेड़ा, बिजलवास, बामनिया ,रातडिया ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में संगम तीर्थ बालाजी कुड़ी काना खेड़ा पर आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा के प्रथम दिवस बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राम प्रेम का परिचायक है।
भगवान की भक्ति में प्रेम होता है। धरती पर धर्म की हानि होती है। जब राक्षसों का अत्याचार बढ़ता है ।तब तब भगवान अवतार लेते हैं। पुण्य और परमार्थ का कर्म करने वाले का नाम अमर हो जाता है। पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव के चलते 16 संस्कारों में से जन्म और मृत्यु का संस्कारी शेष बचा है अन्य संस्कार विलुप्त हो गए हैं चिंतन का विषय है। बच्चों का नाम महापुरुषों और भगवान के नाम पर रखना चाहिए व्यक्ति का जैसा नाम होता है वैसे ही कम होते हैं। श्री राम की कथा श्रवण करने से जीवन में मर्यादा का संस्कार आता है। गुरु के बिना दान भी सार्थक नहीं होता है गुरु हमें मंत्र जाप का संस्कार सीखना है। सतयुग और द्वापर में तपस्या करने के बाद परमात्मा के दर्शन होते थे। कलयुग में परमात्मा का नाम बहुत सरल है इनका नाम लेने मात्र से ही हमारे कष्ट दूर हो जाते हैं। संतो के सानिध्य में ही मुक्ति का मार्ग मिलता है इसलिए संतों का सत्संग करते रहना चाहिए। संसार असार है संसार दुःख का कारण है। हम भगवान का भजन सत्संग में करेंगे। यही हमारे साथ जाएगा सम्पत्ति वैभव सब यहीं रह जाएंगे।सत्संग और भागवत ज्ञान गंगा बहुत दुर्लभ होती है यह भाग्य से मिलती है। भगवान भक्तों की भक्ति के वश में होते हैं। जब भी भक्त कष्ट में होते हैं तो भगवान दौड़े चले आते हैं। श्रीमद भागवत श्रवण करने से मुक्ति मिलती है। माता-पिता को कष्ट देने वाले को गया जी में भी मुक्ति नहीं मिलती है। श्रवण कुमार ने माता-पिता को कंधे पर बिठाकर चार धाम तीर्थ दर्शन कराए थे। श्री राम के भक्त श्री राम जैसे सरल होते हैं। राम जैसे मर्यादा वाले संस्कारों का पालन करेंगे तो लवकुश जैसी संस्कारी संतान जन्म लेगी। श्री राम की जैसी मर्यादा और हनुमान के जैसी निष्टाभक्ति हो तो जीवन में कल्याण होता है। गोकर्ण महाराज ने कथा श्रवण करवा कर अपने मृत भाई धुंधकारी का भी मोक्ष करवा दिया था। तीर्थ में कथा श्रवण करने का फल हजारों गुना मिलता है। कथा श्रवण करने के 29 नियम होते हैं इसका पालन हमें करना चाहिए। कथा श्रवण करते समय सत्य की वंदना कर सत्य का पालन करना चाहिए। कथा श्रवण करने से पूर्व गुरु का ध्यान कर ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए,27 मार्च को विधिवत पूजा अर्चना के बाद तीन गांव के मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में डीजे पर श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा पर आधारित विभिन्न भजनों की स्वर लहरिया बिखर रही थी। मातृशक्ति मंगल अमृत जल कलश सिरोधार्य किये चल रही थी। कलश यात्रा में आसाम वाले संत बच्चा पूरी नागा महाराज, संत सर्वेश्वर मुनि, का सानिध्य भी मिला।श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा भागवत आचार्य घीसालाल लाल जी नागदा नवलपुरा वाले के सुपुत्र पंडित पुष्कर नागदा के मुखारविंद से प्रवाहित हुई। कथा के मध्य पंडित नागदा ने बद्री विशाल, राजा बलि, परशुराम, हंस, भक्ति मति माता शबरी ,मीरा, सुखदेव मुनि, ग्वाल पाल, बुद्ध, कल्की, राम, गीता, धुंधुकारी, धुंधली आत्मदेव ब्राह्मण, हिर्नाकश्यप, गौकर्ण ,व्यास ,वराह,सनकादि मुनि,श्रवण कुमार, मढ़ौरांचल पर्वत धनवंतरी अवतार समुद्र मंथन मोहिनी अवतार नरसिंह अवतार, परशुराम कृष्ण, यज्ञ अवतार, का वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया - श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा 27 मार्च से 2 अप्रैल तक प्रतिदिन
दोपहर 12:15 से 4:15 तक बालाजी कुड़ी पर आयोजित होगी। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूर्णाहुति 2 अप्रैल गुरुवार को होगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...

June 10, 2026 02:56 PM

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...

June 10, 2026 02:22 PM

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...

June 10, 2026 02:20 PM

दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....

June 10, 2026 02:16 PM

दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....

June 10, 2026 02:12 PM

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...

June 10, 2026 02:07 PM

गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...

June 10, 2026 01:44 PM

गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...

June 10, 2026 01:37 PM

यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...

June 10, 2026 01:34 PM

रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...

June 10, 2026 01:32 PM

खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....

June 10, 2026 01:22 PM

पशुकल्‍याण समिति की बैठक 12 जून को..

June 10, 2026 01:20 PM

महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...

June 10, 2026 01:19 PM

आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...

June 10, 2026 01:12 PM

01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...

June 10, 2026 01:09 PM

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...

June 10, 2026 01:06 PM

बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...

June 10, 2026 01:03 PM

मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....

June 10, 2026 01:00 PM

गौवंश हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने चौराहे पर किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, पुलिस प्रशासन अलर्ट...

June 10, 2026 09:13 AM