Breaking
* मिच्छामि दुक्कड़म कहकर मांगी एक दूसरे से क्षमा, क्षमापना के साथ श्वेतांबर जैन समाज के पर्युषण पर्व का समापन... * देवा हो देवा गणपति देवा......पर्व का उल्लास, घरों और पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, 10 दिवसीय गणेशोत्सव की अंचल की गली गली में मचेगी धूम.... * संत सानिध्य में गरबा महोत्सव का आगाज सेन युवा एकता मंच गरबा पोस्टर विमोचन हुआ.... * सीबीएन ने ललितपुर, उत्तर प्रदेश में 86.400 किलोग्राम गांजा जब्त किया.... * परिवहन विभाग द्वारा वाहन रजिस्ट्रेशन के डेटाबेस में मोबाइल नम्बर अपडेशन के लिये अभियान, विभाग के सारथी पोर्टल पर दी गई है लिंक.... * आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी..... * आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये.... * खाद्य लाइसेंस नहीं होने पर नीमच में एक संस्थान परिसर सील, खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्यवाही, खाद्य पदार्थों के कुल 5 नमूने लिए.... * प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रस्तावित नीमच दौरे को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न, वोट चोरी सत्याग्रह जनसभा एवं होगा कलेक्टर घेराव,होगा विशाल आंदोलन - श्री बाहेती... * रेडक्रास चुनाव स्थगित करने का जिला कांग्रेस ने किया विरोध, रैली निकाल लगाए वोट चोर-वोट चोर के नारे, भारतमाता को अर्पित किया ज्ञापन.. * आगामी त्यौहारों के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने नीमच शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च... * 28 अगस्त को सिंगोली में होगी महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना, तैयारीया जोरो पर... * मोबाइल ने बच्चों को फील्ड से दूर कर दिया, कृति के मेरा जीवन मेरे अनुभव में खेल गुरुओं ने कहा.... * रोटरी क्लब नीमच डायमंड व स्प्रिंगवुड स्कूल द्वारा हेल्थ मैनेजमेंट विदाउट मेडिसिन विषय पर सेमिनार सम्पन्न... * अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद द्वारा एवं सर्व समाज निम्बाहेड़ा द्वारा एएसआई सूरज कुमार का किया स्वागत.... * राज्य योगासन खेल चैंपियनशिप 2025-26 में नीमच की प्रतिभाओं ने प्राप्त की उपलब्धियाँ, प्रथम बार मिले अवसर में ही राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स में हुआ चयन,अब खेलेंगी नीमच की बेटियाँ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में.... * किसानो को सिखाया जैविक खाद वर्मी कम्पोस्ट बनाना... * कारुण्डा विद्यालय में एक देश एक चुनाव के पक्ष में सभी ने लिया संकल्प, राष्ट्रपति के नाम भेजा संकल्प पत्र.... * एस.पी. श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन... * सेवादल ने मनाई डॉ. हार्डीकर जी की पुण्यतिथि, किया याद...

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

  पंचांग- पुराण

FIRST NEEMUCH NEWS

  Updated : August 27, 2025 04:45 AM

मेष राशि :-
मित्र एवं सहयोगियों से फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आय के साधन बढ़ेंगे किन्तु खर्च की भी अधिकता बनी रहेगी। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें।

वृष राशि :-
प्रापर्टी से संबंधित व्यावसाय में बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी कागजी कार्यवाही में धोखा होने की स्थिति बन सकती है। विवाहित पुरुष का किसी अन्य महिला मित्र के साथ आकर्षण बढ़ सकता है। मान-मर्यादा का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :-
संतान का विवाह हेतु रिश्ता तय न होने से मन दुखी रहेगा। किसी योग्य एवं अनुभवी ज्योतिषी लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। घर के रख-रखाव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में बजट का ध्यान अवश्य रखें। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि :-
कार्य स्थल पर काम का बोझ अधिक रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। कुछ समय लोगों की भलाई एवं धार्मिक गतिविधियों में अवश्य बिताएं। शांति महसूस होगी।

सिंह राशि :-
कुछ व्यक्तिगत कारणों से व्यावसाय एवं कार्यस्थल पर अधिक ध्यान नहीं दें पाएंगे। महिलाएं महत्वपूर्ण चीजों की खरीदारी कर सकती हैं। बजट का ध्यान रखें। फिजूल खर्च से बचें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जेबकतरों से सावधान रहें।

कन्या राशि :-
कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनी रहेग। किसी खास करीबी मित्र की सलाह अवश्य लें। अपने व्यवहार को संयमित बनाकर रखें। बिजली विभाग के कर्मचारी कार्यस्थल पर सावधानी बरतें। चोट लगने का भय है।

तुला राशि :-
आपकी सकारात्मक एवं आशावादी सोच नई उपलब्धि दिलाएगी। राजनीति में अच्छी पकड़ होने के कारण आपके कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो जाएंगे। व्यस्तता की वजह से पति-पत्नी एक-दूसरे को अधिक समय नहीं दे पाएंगे।

वृश्चिक राशि :-
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। बुजुर्ग वर्ग को पैरों में दर्द और सूजन की समस्या बनी रहेगी। काम के साथ आराम की भी जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग को किसी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

धनु राशि :-
प्रभावशाली व्यक्तियों के सान्निध्य में रहने से आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा। बहन-बहनोई के साथ रिश्ता मजबूत रहेगा। संतान का अध्ययन में मन नहीं लगेगा। अतः कुछ नकारात्मक रवैया आपको दुखी कर सकता है। धैर्य बनाए रखें।

मकर राशि :-
विगत दिनों से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी वाहन एवं इलैक्ट्रानिक उपकरण खरीदने की योजना बन सकती है। महिलाएं घर की साज-सज्जा में समय व्यतीत करेंगी। किसी पड़ोसी या सगे संबंधी के यहां धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकती हैं।

कुम्भ राशि :-
आज किसी नई योजना पर कार्य शुरू न करें। अभी समय अनुकूल नहीं है। वित्तीय संबंधी मामलों का लेन-देन करते समय जल्दबाजी न करें। कर्मचारियों के साथ आपका विश्वास और प्रेम रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे।

मीन राशि :-
युवा एवं विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ के घूमने फिरने और मौजमस्ती में अपना समय वर्वाद न करें। समय का सद्पयोग करते हुए कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल मिलाप बढ़ेगा। व्यवहार कुशलता की तारीफ होगी।