मित्रता दो ह्रदयों को बांधने वाली प्रेम डोर होती है - पं.निरंजन शर्मा, हवन पूजन, आरती व महाप्रसाद के साथ हुई कथा की पूर्णाहुति....
Updated : January 12, 2025 05:19 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

धार्मिक
चीताखेडा :- हमारी भारतीय संस्कृति और मंदिर से युवा पीढ़ी को जोड़कर रखने की आवश्यकता है, दिनों दिन पाश्चात्य संस्कृति हावी होती जा रही है। मित्रता दो ह्रदयों को बांधने वाली प्रेम डोर होती हैं। मित्रता की तलाश मनुष्य की सहज वृत्ति है, सच्चे मित्र के प्रति उसका सौभाग्य है, मित्रता मन की प्यास है, जिसके लिए मनुष्य तड़पता और वह बड़ा ही भाग्यवान है जिसकी यह प्यास बुझ जाती हैं।गुरु के बिना भव सागर नहीं जा सकते,बिना गुरु के मानव के जीवन में गौर अंधेरा हैं।सुदामा ब्रह्मज्ञानी थे,ब्रह्म को जानने वाले थे सुदामा,ग्रहस्थि में रहते हुए भी विरक्त थे,सुदामा कोई साधारण नहीं थे।सुदामा जानते थे की गुरु माता द्वारा दिए गए ये चने श्रापित हैं,अपने मित्र श्रीकृष्ण को दरिद्रता से बचाने के लिए खुद ने श्रापित चने खा कर दरिद्रता को अपने उपर ले ली। जिसके पास संतोष नहीं है वो दरिद्र हैं,सुदामा गरीब नहीं थे. उक्त वाणी कथा मर्मज्ञ पं. निरंजन शर्मा ने ग्राम कराड़िया महाराज में खाखरदेव मंदिर परिसर पर ठाकुर भगवान सिंह राणावत परिवार द्वाराआयोजित साप्ताहिक श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन के दौरान अंतिम दिन रविवार को अपने मुखारविंद से प्रवाहित करते हुए कही।पं.निरंजन शर्मा ने कथा का रसास्वादन करवाते हुए कहा कि किसी कपटी मित्र की मित्रता केवल शब्दों तक ही सीमित होती हैं ऐसे विश्वासघाती मित्रों के भावों में धोखा होता है किंतु भाषा में सरलता- मधुरता रहती है. सर्वप्रथम व्यास पीठ पर पौथी पूजन मुख्य यजमान के रूप में ठाकुर भगवान सिंह राणावत, मांगू सिंह राणावत, लोकेंद्र सिंह राणावत, दशरथ सिंह राणावत सहपरिवार ने की। राणावत परिवार द्वारा कथा मर्मज्ञ पं. निरंजन शर्मा का साल श्रीफल भेटकर सम्मान किया । कथा पंडाल में प्रारंभ में विधि विधान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। साप्ताहिक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के अंतिम दिन कथा की पूर्णाहुति पर राणावत परिवार द्वारा महाप्रसादी के रूप में सामुहिक स्वभोज करवाया गया।
इन्होंने की शिरकत - जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन लाल गुर्जर सहित कई वरिष्ठजन भागवत कथा में विशेष रूप से शिरकत कर व्यास पीठ पर जाकर पोथी पूजन कर पं. निरंजन शर्मा का आर्शीवाद लिया। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं ने कथा का पूरी शिद्दत के साथ श्रवण किया। कथा पंडाल से शाम 5 बजे गाजे बाजे के साथ शौभायात्रा प्रारंभ हुई जो गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई हनुमान जी मंदिर पर पहुंची।
और खबरे
कलेक्टर ने निरोग्यम नीमच अभियान का जायजा लिया
February 07, 2025 05:47 PM

समुदाय विशेष के सभी गांवों में पात्र हितग्राहियों से चर्चा कर, योजनाओं में लाभांवित करें - श्री चंद्रा, पंख अभियान के तहत ग्राम किशनपुरा में चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्टर.…..
February 07, 2025 05:41 PM

कलेक्टर ने खेत में जाकर किया जैविक खेती का अवलोकन....
February 07, 2025 05:40 PM

आगामी बोर्ड परीक्षाओ में शतप्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हो - कलेक्टर, कलेक्टर ने किया जावी उ.मा.वि.का निरीक्षण….
February 07, 2025 05:38 PM

पी.एम. आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने संबंधी निर्देश......
February 07, 2025 05:37 PM

हर्कियाखाल क्षेत्र के अत्यधिक प्रसिद्ध एवं राजनितिज्ञों, जन प्रतिनिधियों तथा आमजन की आस्था के प्रतिक प्रसिद्ध हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश.....
February 07, 2025 02:03 PM

पशु चराने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 06 आरोपियों को 06 माह का कारावास....
February 07, 2025 01:06 PM

तीतर पकड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास....
February 07, 2025 01:05 PM

नगरीय क्षेत्रों में सेप्टिक टेंकों की सफाई का कार्य मशीनीकृत, प्रदेश में प्रकाशित हुई उपयोगिता जल सेप्टेज प्रबंधन नीति....
February 07, 2025 08:44 AM

मध्यप्रदेश को लगातार 7 बार मिले हैं कृषि कर्मण अवार्ड....
February 07, 2025 08:42 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 07, 2025 08:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 07, 2025 08:40 AM

ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने हेतु कल शुक्रवार को चीताखेड़ा में शिविर, योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी वालों को ही...
February 06, 2025 09:40 PM

नगरपालिका प्रशासन ने, वार्ड क्रमांक 9 के दो प्रमुख मार्गों पर की दूधिया रोशनी की व्यवस्था, आमजन को मिली राहत...
February 06, 2025 08:20 PM

आबकारी विभाग मनासा द्वारा छापेमारी कर बरामद की 280 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर महुआ शराब जब्त की...
February 06, 2025 08:14 PM

शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर चौकीदार का पैर तोड़ने वाले दो आरोपियों को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास.....
February 06, 2025 03:22 PM

मध्यप्रदेश की पावन धरा पर रफ्तार भर रहा है चीता, चीते के कुनबे में हो रही निरंतर वृद्धि, पर्यटन के क्षेत्र में कूनो की बन गई है विशिष्ट पहचान, मुख्यमंत्री ने 2 चीते और 3 शावकों को बाड़े से स्वछंद विचरण के लिये किया मुक्त....
February 06, 2025 09:28 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 06, 2025 09:27 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 06, 2025 09:26 AM
