हरवार पंचायत सचिव संजय रावत का तबादला, ग्रामवासियों ने दी भावुक विदाई....
Updated : July 18, 2025 07:36 AM

विनोद सांवला जीरन हरवार

प्रशासनिक
हरवार | हरवार पंचायत के सचिव संजय रावत का तबादला जनपद पंचायत मनासा के अंतर्गत कर दिया गया है। इस अवसर पर पंचायत भवन में एक भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गांववासियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने उन्हें ससम्मान विदा किया। संजय रावत बीते तीन वर्षों से हरवार पंचायत में पदस्थ थे। इस अवधि में उन्होंने न केवल योजनाओं का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया, बल्कि ग्रामवासियों के बीच एक भरोसेमंद व सेवाभावी व्यक्तित्व के रूप में पहचान बनाई। सरपंच मंजूबाई जाट, जनपद सदस्य मोहन सिंह जाट, सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र जाट, एवं पंचायत समन्वय अधिकारी वरदी चंद अहिरवार सहित गांव के वरिष्ठ नागरिक, महिला-पुरुष, नवयुवक, सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकारगण उपस्थित रहे। विदाई समारोह के दौरान रावत को साफा पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कक साल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि सचिव रावत ने हर कार्य में पारदर्शिता और तत्परता दिखाई। कई ग्रामीण भावुक हो उठे और उन्होंने कहा, "रावत जी चले जाएंगे, पर गांव में उनकी यादें हमेशा रहेंगी।"सचिव रावत की कार्यशैली की विशेषता रही कि उन्होंने हर व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुना, योजनाओं को ज़मीन पर उतारा और हर किसी को सम्मान दिया। वे अपने काम के प्रति समर्पित, सहज और मिलनसार रहे। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश सरकार की नवीन तबादला नीति के तहत पंचायत सचिवों के समकक्ष स्थानांतरण किए जा रहे हैं, जिसके तहत रावत जी का तबादला मनासा क्षेत्र में किया गया है। हरवार ग्राम वासियों की ओर से सचिव संजय रावत को उनके नए कार्यस्थल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
और खबरे
नीमच सिटी पुलिस को नशा मुक्ति अभियान में मिली सफलता, 01 प्रकरण मे 58 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ स्मैक व मो.सा. के साथ 02 तस्करो को गिर. किया....
July 18, 2025 02:27 PM

रतनगढ़ में देर रात्री में अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम,सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपए की नगदी भी ले जाने मे हुए सफल, मात्र तीन माह में लाखो रुपये की दूसरी इतनी बड़ी चोरी पुलिस प्रशासन के लिए बनी बहुत बड़ी चुनौती....
July 18, 2025 12:10 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
July 18, 2025 09:55 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 18, 2025 09:54 AM

हरवार पंचायत सचिव संजय रावत का तबादला, ग्रामवासियों ने दी भावुक विदाई....
July 18, 2025 07:36 AM

नपा में संविदा आधार पर रखे जाएंगे जूनियर सिविल इजीनियर, पीआईसी ने श्रीमती चोपड़ा की अध्यक्षता में करोड़ो रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति...
July 17, 2025 07:43 PM

जिला कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पंचायत बामनिया में विभिन्न विकास कार्यों, बैठक आयोजित की गई है...
July 17, 2025 07:30 PM

किसानों, व्यापारियों को प्रेरित कर ई-मण्डी- प्रारंभ करवाएं-श्री चंद्रा, सभी पात्र किसानों का जे.फार्म एप पर 31 अगस्त तक पंजीयन करवाएं- कलेक्टर, कलेक्टर ने ए.पी.सी.समूह विभागों की बैठक में की विभागीय प्रगति की समीक्षा...
July 17, 2025 07:26 PM

कंथारिया चौराहे सतपुड़ा तक 2 करोड़ लागत वाली रोड का निर्माण पूर्व राज्यमंत्री का आभार जताया...
July 17, 2025 07:22 PM

जिला नीमच में नशें से दूरी है जरूरी अभियान के तृतीय दिवस स्कुल एवं कालेजों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, छात्रों को नशें के दूष्प्रभावों एवं नशें से दूर रहने की दी समझाईश....
July 17, 2025 07:16 PM

शुद्धता का प्रतीक स्वस्तिक दुग्ध भंडार का शुभारंभ रविवार को...
July 17, 2025 11:20 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
July 17, 2025 10:01 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 17, 2025 10:00 AM

पारीक समाज के युवाओं ने पौधारोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प...
July 16, 2025 11:16 PM

31 जुलाई तक करा सकेंगे खरीफ फसल का बीमा....
July 16, 2025 04:54 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
July 16, 2025 09:20 AM

महेंद्रगढ़ में सत्रारंभ मासिक बैठक एवं वृक्षारोपण...
July 15, 2025 08:33 PM

रास्ते के विवाद के कारण मारपीट करने वाले 04 आरोपीगण को 01-01 माह का सश्रम कारावास....
July 15, 2025 08:29 PM

युवा वर्ग पीड़ित मानवता की सेवा में जुड़ना राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार- मंडला अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा, महिलाओं को सिलाई मशीन की सौगात के साथ रोटरी क्लब नीमच कैंट का पद ग्रहण समारोह संपन्न...
July 15, 2025 04:08 PM
