FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भागवत श्रवण करने वालों की नहीं होती अकाल मृत्यु - पं. शास्त्री, कनावटी में भागवतकथा धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से बताया जीवन व परिवार का महत्व....

  Updated : August 20, 2025 02:57 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- जो बन्धन में हैं वो सुखी नही रह सकता है। भागवत ओर ग्राम कनावटी का तीसरा अक्षर व है, ये भी अजब संयोग है। जो भागवत सुन लेते हैं उनकी अकाल मृत्यु नहीं होती है। कथा जीवन जीने की कला भी सीखाती है। सांवरा की कृपा के बिना रस और भाव की प्राप्ति नही हो सकती है। यह बात पं. भीमाशंकर शास्त्री ने ग्राम कनावटी में आयोजित भागवत कथा के तीसरे दिन प्रवचन में कही। उन्होंने गीता संदेश सुनाया और कहा कि जब भी निराशा की तरफ बड़े तो इस संदेश को पढ़  लेना। व्यवहार और व्यापार उसी से करना जिसके जान की कीमत कम और जुबान की ज्यादा हो। वचन और वतन की रक्षा के लिए जीवन को भी न्योछावर कर देना।  धार्मिक प्रसंगों के दौरान ग्रामीणों को ऐसी कई सीख व जानकारी दी जीवन व परिवार से जुड़ी  है। उन्होंने भगवान और गुरुओं को प्रमाण करने का तरीका बताया। छोटी छोटी बातों से सब कुछ समझ लेना चाहिए। परमात्मा की भक्ति के लिए रोज 10 मिनिट के लिए मंदिर जाना चाहिए। शुरूआत में आयोजक मुख्य यजमान परिवार नाथूलाल पाटीदार परिवार ने भागवत ग्रंथ की आरती की। तत्पश्चात पं.शास्त्री कथा स्थल पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले कन्या पूजन किया। कथावाचन से पहले भजन के माध्यम से सभी देवताओं को भागवत सत्संग में आमंत्रित किया ओर जयकारे लगवाए।
एक दिन मोबाइल को हाथ नहीं लगाने का व्रत करे-
पं. शास्त्री ने श्रद्धालुओं से आव्हान किया हैं कि एक महीने में एक दिन मोबाइल को हाथ नही लगाने का व्रज करके देखों। आज की स्थिति यह हैं कि भोजन छोड़ना सरल हैं लेकिन मोबाइल के बिना नहीं रह पाते। इसलिए कोशिश करो 5 घण्टे दूर रहो और शुरूआत  5 मिनिट से करो। संसार के पदार्थ से मन कभी तृप्त नही हो सकता है। भाई खुद दुश्मन बन जाए तो कोई नहीं बचा सकता- कथा  के दौरान उन्होंने वर्तमान पारिवारिक परिस्थितियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अलग होना उचित हैं लेकिन वार त्योहार अलग रहो ये उचित न हो। भाई से भाई लड़ेगा तो प्रेम किससे करेगा। भाई से बढ़कर कोई नही होता है। भाई खुद दुश्मन बन जाये तो कोई नही बचा सकता है। मुक्ति के मार्ग पर जाने से पहले ये जीवन में लाना पड़ेगा। सप्ताह में 7 वार से भारी परिवार होता है। जिसके परिवार में शांति नही उसके ये 7 वार ऐसे ही निकलेंगे। समय के साथ जवाबदारी सौंप दो तो चैन से रह पाओगे। श्रद्धा से प्राथना करें हमें सदगुरु की प्राप्ति हो। गुरु चरणों की सेवा बड़ी चीज है।
मेरी फर्जी फेसबुक आईडी से रहे सावधान- कथा के दौरान उन्होंने बताया कि मुझे पता चला हैं कि किसी ने मेरे नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली और फोटो भी लगाया है। उस आईडी से वह कई लोगों को रिक्वेस्ट और स्नेह संदेश भी भेज रहा है। उक्त आईडी से सावधान रहे है। इस संबंध में समिति द्वारा पुलिस को भी शिकायत की जा रही है। जिसमें उन लोगो को चिंहित करेंगे जो यह फर्जी काम कर रहा है।  
माता-पिता संतान की तो संत पूरे समाज की चिंता करते- उन्होंने कहा कि जन मानस का कल्याण करने के दीक्षा देना प्रारंभ की। जिस तरह माता पिता अपनी संतान की चिंंता करते हैं वेसे ही संत पूरे समाज की चिंंता करता है। अगर उन्हें कुछ लगता हैं तो बोलते है लेकिन वह सभी के लिए नहीं होता है। इसलिए संतों के बयानों का विरोध सोच समझ कर करना चाहिए।
भजनों से भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु- कथावाचन के दौरान पं.शास्त्री द्वारा कई सुमधुर भजनों की संगीतमय प्रस्तुति भी दी जा रही है। भक्ति भाव से भरे इन भजनों से पांडाल में भक्ति रस में श्रद्धालु डूबे। इसमें ब्रज के नन्दलाला श्री राधा जी के सांवरिया,सब दुख दूर हुए जब तेरा नाम लिया...,भगवान तुम्हारे मंदिर में मैं तुम्हें रिझाने आया हू...,लहर लहर लहराए झंडा बजरंग बली का.....,मेरा तार हरि से जोड़े ऐसा कोई संत नही.....,मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे कि राम आएंगे...जैसे कई भजनों की प्रस्तुति दी गई।



अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

खाद्य एवं औषधी प्रशासन की टीम द्वारा खोर में दूध डेयरी पर कार्यवाही, नीमच में भी 2 संस्‍थानों की जांच खाद्य पर्दाथों के कुल 11 नमूने लिए.....

August 21, 2025 03:47 PM

कलेक्टर श्री चंद्रा ने किया नीमच में जिला अस्पताल के नव निर्मित सर्व सुविधायुक्त क्रिटिकल केयर भवन का निरीक्षण

August 21, 2025 03:43 PM

भक्ति में टीक गए तो तर जाओंगे, त्याग की भावना को समझे - पं. शास्त्री, कनावटी में आयोजित कथा के चौथे दिन धार्मिक प्रसंगों से गृहस्थ जीवन के कई पहलुओं पर प्रकाश डाला....

August 21, 2025 03:40 PM

तहसील स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट में किसी ने हाथ तो किसी ने टांग खिंचकर जीता मैच....

August 21, 2025 03:18 PM

अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मिली बडी सफलता, 35 ग्राम एमडी ड्रग्स व 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ स्वीफ्ट कार जप्त....

August 21, 2025 02:01 PM

संगम ग्रुप द्वारा संगम हाउस भीलवाड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित....

August 21, 2025 12:53 PM

वया ने की पंजाब राज्यपाल से मुलाकात, वया भाई आठ वर्षों से करवा रहे हैं पर्युषण महापर्व की आराधना, देशभर में निस्वार्थ भाव से दे रहे हैं धार्मिक सेवाएँ...

August 21, 2025 12:35 PM

प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के तहत 25 सितम्बर तक विद्यार्थी करें आवेदन...

August 21, 2025 11:45 AM

प्रवेश हेतु सीएलसी राउंड, 25 अगस्‍त को आवेदक स्‍वयं उपस्थित हो आई.टी.आई. में....

August 21, 2025 11:44 AM

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत नीमच से मथुरा-वृंदावन की, नि:शुल्‍क यात्रा के लिए 250 यात्रियों का दल रवाना जनप्रतिनिधियों ने नीमच रेल्‍वे स्‍टेशन पर किया तीर्थ यात्रियों का स्‍वागत...

August 21, 2025 11:37 AM

भारत विकास परिषद द्वारा ग्वाल गोपाल गौशाला जमलावदा में गायों को खिलाई हरी घास, ग्वाल गोपाल गौशाला में गायों को हरी घास खिला कर दी श्रद्धांजलि....

August 21, 2025 11:34 AM

परामर्शदात्री समिति की बैठक 28 अगस्‍त को...

August 21, 2025 11:31 AM

शोभालाल माली राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के उपाध्यक्ष नियुक्त....

August 21, 2025 11:13 AM

सरवानिया महाराज में नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती का हुआ भव्य स्वागत, सम्मान....

August 21, 2025 11:11 AM

बहन के साथ मारपीट करने वाले भाई को सजा...

August 21, 2025 11:09 AM

बंगला खाली करने की बात को लेकर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को 03 वर्ष का कारावास...

August 21, 2025 11:02 AM

अच्छी बारिश की कामना को लेकर मनाई उज्जयिनी....

August 21, 2025 10:46 AM

जिले के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के पशुपालकों को प्राथमिकता से दिलाए पशुचिकित्‍सा सेवाओं, सुविधाओं का लाभ - श्री चंद्रा, सभी पंचायतों के पशुपालकों को वाट्सअप ग्रुप बनाकर जोड़े- कलेक्‍टर, कलेक्‍टर ने की पशुपालन विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

August 21, 2025 10:31 AM

रतनगढ़ के नजदीक बरैखन गौशाला के यहां पिछले 11 दिनों से एक ऊंट पड़ा हुआ है बीमार, ऊंट मालिक और वन विभाग ने ईलाज से झाड़ा अपना पल्ला, रतनगढ गौरक्षा दल रोज कर रहा है, ऊंट के चारे,पानी एवं दवाई की व्यवस्था, शायद बेजुबान प्राणी भी प्रतिदिन यमराज से मांग रहा है, अपनी ही मौत की भीख.....

August 21, 2025 10:08 AM