FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

तरुण बाहेती के जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद अपने पैत्रिक गांव जीरन में पहुंचे तो नगरवासियों ने जमकर किया स्वागत....

  Updated : August 20, 2025 04:30 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  राजनीति

चीताखेड़ा :- जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक के आह्मवान पर नवनियुक्त नीमच जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद प्रथम बार अपने पैत्रिक गांव जीरन पहुंचे तरुण बाहेती तो पहले से ही अपने लाडले के स्वागत के लिए पलक पांवड़े बिछाए बैठे नगरवासियों ने घर-घर द्वार- द्वार पटाखों की आतिशबाजी कर साफा बांधकर फूल माला पहनाकर शाल श्रीफल भेंटकर जमकर आत्मीय स्वागत किया। तरुण लाडले पर इतना प्यार आया कि विजय सोनी ने श्री बाहेती का चांदी की अंगूठी पहनाकर स्वागत सत्कार किया तो जीरन नगरवासियों द्वारा किए गए स्वागत को देख अभिभूत हो गए बाहेती। कहा ऐसा स्वागत मैंने कभी नहीं देखा और ना ही कभी किसी का ऐसा स्वागत हुआ, मैं नगरवासियों का ऐसा प्यार कभी नहीं भूलूंगा। उल्लेखनीय है कि यह अवसर था जीरन नगर में जब नगर सेठ नारायण दास बाहेती के पुत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद पहली बार अपने पैत्रिक गांव जीरन पहुंचे तो उनके स्वागत सत्कार करने हेतु ग्रामवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में होंडा होड़ मच गई। चीताखेड़ा चौराहे पर स्थित गणपति जी मंदिर पर डीजे साउण्ड एवं ढोल ढमाकों के साथ सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। फिर चला स्वागत करने की होंडा होड़ जिसके हाथों में देखा फूलों की माला लिए तरुण बाहेती की और बढ़ते कदम। किसी ने साफा बंधवाकर फूलमालाओं से लाद दिया तो किसी ने शाल श्रीफल भेंटकर अपना प्यार लुटाया । गणपति मंदिर से डीजे साउण्ड एवं ढोल ढमाकों और पटाखों की आतिशबाजी के साथ तरुण बाहेती ज़िंदाबाद......, राहुल गांधी जिंदाबाद...., भारत माता की जय जयकार के गगन भेदी नारों से गुंजायमान करते हुए भव्य जुलूस के रूप में बस स्टैंड,नीम चौक पहुंचे जहां देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। जहां राजीव गांधी के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दूरसंचार क्रांति की देन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की है उन्होंने 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मतदान करने का अधिकार दिलाया है। .....ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें हमारे बीच के साथी को पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की एक बहुत बड़ी जवाबदारी मिली है हमें सभी को सभी एक जुट होकर और संगठन को बेजोड बनाना है। प्रत्येक पोलिंग बूथ स्तर पर बहुत ही ध्यान देने की जरूरत है। जीरन नगर परिषद अध्यक्ष रामकरण सगवारिया, पूर्व सरपंच मोहनसिंह तोमर, पूर्व सरपंच मोहनसिंह जाट, जिला इंटक श्यामसुंदर मेरावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के दावेदार मोनू बना वांगरेड, नरेंद्र सिंह राणावत, घनश्याम जाट, रमेश पंवार,जीरन क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष राकेश मेरावत, चीताखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेश जैन, सेक्टर प्रमुख राकेश रावत चैनपुरा, सेक्टर प्रमुख युगल किशोर टेलर, प्रहलाद पाटीदार, संजय पंवार, पुष्पेंद्र सिंह ,पूरणसिंह मात्या खेड़ी, जसवंत गुर्जर, प्रहलाद चौहान मंडलम अध्यक्ष चल्दू, यशवंत सागवारिया, राम प्रहलाद राठौर , प्रहलाद भाणेज, डमर लाल सागवारिया, घनश्याम राजोरा, बंटी जाट, विजय जाट ,प्यारेलाल अहिरवार, राम प्रहलाद सोलंकी, बाबू खां हवलदार सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

खाद्य एवं औषधी प्रशासन की टीम द्वारा खोर में दूध डेयरी पर कार्यवाही, नीमच में भी 2 संस्‍थानों की जांच खाद्य पर्दाथों के कुल 11 नमूने लिए.....

August 21, 2025 03:47 PM

कलेक्टर श्री चंद्रा ने किया नीमच में जिला अस्पताल के नव निर्मित सर्व सुविधायुक्त क्रिटिकल केयर भवन का निरीक्षण

August 21, 2025 03:43 PM

भक्ति में टीक गए तो तर जाओंगे, त्याग की भावना को समझे - पं. शास्त्री, कनावटी में आयोजित कथा के चौथे दिन धार्मिक प्रसंगों से गृहस्थ जीवन के कई पहलुओं पर प्रकाश डाला....

August 21, 2025 03:40 PM

तहसील स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट में किसी ने हाथ तो किसी ने टांग खिंचकर जीता मैच....

August 21, 2025 03:18 PM

अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मिली बडी सफलता, 35 ग्राम एमडी ड्रग्स व 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ स्वीफ्ट कार जप्त....

August 21, 2025 02:01 PM

संगम ग्रुप द्वारा संगम हाउस भीलवाड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित....

August 21, 2025 12:53 PM

वया ने की पंजाब राज्यपाल से मुलाकात, वया भाई आठ वर्षों से करवा रहे हैं पर्युषण महापर्व की आराधना, देशभर में निस्वार्थ भाव से दे रहे हैं धार्मिक सेवाएँ...

August 21, 2025 12:35 PM

प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के तहत 25 सितम्बर तक विद्यार्थी करें आवेदन...

August 21, 2025 11:45 AM

प्रवेश हेतु सीएलसी राउंड, 25 अगस्‍त को आवेदक स्‍वयं उपस्थित हो आई.टी.आई. में....

August 21, 2025 11:44 AM

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत नीमच से मथुरा-वृंदावन की, नि:शुल्‍क यात्रा के लिए 250 यात्रियों का दल रवाना जनप्रतिनिधियों ने नीमच रेल्‍वे स्‍टेशन पर किया तीर्थ यात्रियों का स्‍वागत...

August 21, 2025 11:37 AM

भारत विकास परिषद द्वारा ग्वाल गोपाल गौशाला जमलावदा में गायों को खिलाई हरी घास, ग्वाल गोपाल गौशाला में गायों को हरी घास खिला कर दी श्रद्धांजलि....

August 21, 2025 11:34 AM

परामर्शदात्री समिति की बैठक 28 अगस्‍त को...

August 21, 2025 11:31 AM

शोभालाल माली राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के उपाध्यक्ष नियुक्त....

August 21, 2025 11:13 AM

सरवानिया महाराज में नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती का हुआ भव्य स्वागत, सम्मान....

August 21, 2025 11:11 AM

बहन के साथ मारपीट करने वाले भाई को सजा...

August 21, 2025 11:09 AM

बंगला खाली करने की बात को लेकर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को 03 वर्ष का कारावास...

August 21, 2025 11:02 AM

अच्छी बारिश की कामना को लेकर मनाई उज्जयिनी....

August 21, 2025 10:46 AM

जिले के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के पशुपालकों को प्राथमिकता से दिलाए पशुचिकित्‍सा सेवाओं, सुविधाओं का लाभ - श्री चंद्रा, सभी पंचायतों के पशुपालकों को वाट्सअप ग्रुप बनाकर जोड़े- कलेक्‍टर, कलेक्‍टर ने की पशुपालन विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

August 21, 2025 10:31 AM

रतनगढ़ के नजदीक बरैखन गौशाला के यहां पिछले 11 दिनों से एक ऊंट पड़ा हुआ है बीमार, ऊंट मालिक और वन विभाग ने ईलाज से झाड़ा अपना पल्ला, रतनगढ गौरक्षा दल रोज कर रहा है, ऊंट के चारे,पानी एवं दवाई की व्यवस्था, शायद बेजुबान प्राणी भी प्रतिदिन यमराज से मांग रहा है, अपनी ही मौत की भीख.....

August 21, 2025 10:08 AM