हरवार में तेजा दशमी पर्व मनाया निकली भव्य शोभायात्रा..
Updated : September 02, 2025 05:19 PM
विनोद सांवला जीरन हरवार
धार्मिक
हरवार। श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज का बलिदान दिवस तेजा दशमी पर्व बड़े ही भव्य व आस्था के साथ मनाया गया। 2 सितंबर भाद्र शुक्ल पक्ष की दसवीं तिथि को तेजा दशमी पर्व पर, हरवार के तेजाजी महाराज मंदिर में विशेष आयोजन हुआ। इससे एक दिन पूर्व, नवमी की रात को भजन जागरण का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने रातभर भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। तेजा दशमी के दिन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जहां भक्ति का दीप जलता है, वहीं समाज का उत्साह पलता है।" तेजाजी महाराज की आकर्षक झांकी ट्रैक्टर पर सजाई गई, जिसे गांव के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। गांव की श्री राम मंदिर व चामुंडा माता परिसर पर हनुमान जी की आरती उतारी गई। इस शोभायात्रा में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जुलूस में युवाओं की लाल पगड़ी और सफेद पोशाक ने एक अलग ही रंग बिखेरा। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी शानदार डीजे व ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते नजर आए। सत्यवीर तेजाजी महाराज के नवनिर्मित मंदिर की आकर्षक सजावट की गई। यहां विराजमान तेजाजी महाराज की मूर्ति बहुत ही चमत्कारी मानी जाती है। हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां आते हैं, और मनोकामना पूर्ण होने पर रंग-बिरंगे ध्वज, प्रसाद, धूप-अगरबत्ती, नारियल और मिठाई चढ़ाते हैं। "तेजाजी की भक्ति से महकता है आंगन, हर दिल में बसते हैं लोकदेवता के संगम। यह समग्र आयोजन सत्यवीर युवा तेजाजी मंडल हरवार की अगुवाई में सम्पन्न हुआ, जिसमें सर्व समाज के लोग एकत्रित हुए जब शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंची तो विधिवत आरती उतारी गई और सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। पूरी शोभायात्रा में जीरन पुलिस प्रशासन भी अपने कर्तव्य के प्रति मुस्तैद रही। सर्व समाज के सहयोग के प्रति तेजा युवा मंडल ने सभी का आभार जताया। यहां यह उल्लेख करना भी आवश्यक है कि पिछले 15 वर्षों से तेजा युवा मंडल और समाज के धर्मप्रेमी दानदाताओं के सहयोग से सत्यवादी वीर तेजाजी मंदिर का भव्य निर्माण कार्य लगातार जारी है, जो अब पूर्णता की ओर अग्रसर है। सत्य और साहस के प्रतीक वीर तेजाजी महाराज का यह पर्व हमें सदा प्रेरणा देता है।
और खबरे
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के एक प्रकरण में 28 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित.....
March 13, 2026 02:08 PM
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कल से, सेमिनार में खिलाड़ियों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी...
March 13, 2026 02:05 PM
नपा ने स्वच्छता में सहयोग देने वाली नारी शक्तियों का किया सम्मान, नारी लीड्स स्वच्छता नेतृत्व के तहत वार्ड क्र. 34 में हुआ कार्यक्रम....
March 13, 2026 02:03 PM
महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया कल नीमच में...
March 13, 2026 02:01 PM
दिल्ली में दलित युवक की हत्या के विरोध में नीमच में आक्रोश, दोषियों को फांसी देने की मांग...
March 13, 2026 02:00 PM
देवड़िया में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 32.910 किलो अवैध अफीम बरामद, कपासन तहसील के एक घर पर दबिश, रिकॉर्ड में गड़बड़ी उजागर..
March 13, 2026 01:01 PM
गौ पूजा कर मांगा आशीर्वाद, गौशाला में किया गो पूजन, गुड चुरी और हरी घास खिलाई...
March 13, 2026 12:50 PM
भाजपा दक्षिण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कल से, जीरन में जुटेंगे दिग्गज..
March 13, 2026 12:23 PM
संगम यूनिवर्सिटी में स्मार्ट हैकथॉन-2026 का आगाज़, 36 घंटे की कोडिंग मैराथन में उभरेंगे स्टार्टअप आइडियाज..
March 13, 2026 12:00 PM
एनडीपीएस एक्ट में वांछित अंतरराज्यीय तीन थानों का ईनामी आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...
March 13, 2026 11:58 AM
पीपल की परिक्रमा कर महिलाओं ने की मंगल कामना, बड़ी सरवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दशा माता का पर्व...
March 13, 2026 11:52 AM
पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने सरकार प्रतिबद्ध, जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, मेघनगर बनी विजेता, मंत्री निर्मला भूरिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह....
March 13, 2026 11:37 AM
खानखेडी जीरो पॉइंट पर खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त...
March 13, 2026 11:21 AM
महिला सम्मान समारोह में समाज में योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान...
March 13, 2026 11:11 AM
रामपुरा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 6 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण, जांच के लिए 20 नमूने लिए....
March 13, 2026 10:22 AM
किले के खजाने का लालच देकर ठगी का खेल, तांत्रिक बनकर घूम रहे गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, डिटेक्टर मशीन से जमीन में दबा सोना ढूंढने का करते थे नाटक, ग्रामीणों को राजा-महाराजा के खजाने की कहानी सुनाकर फंसाते थे जाल में, चित्तौड़गढ़ किले के पीछे सुनसान जगह से चार आरोपी गिरफ्तार....
March 13, 2026 10:02 AM
7 किलो अफीम तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, 1.25 लाख रुपये का जुर्माना...
March 13, 2026 09:41 AM
अमरगढ़ के शासकीय हाई स्कूल के 6 छात्रों ने राष्ट्रीय मेरिट कम मीन्स परीक्षा में पाई सफलता....
March 13, 2026 09:38 AM
04 किलो 208 ग्राम अफीम (कीमत 5 लाख रुपये) जप्त, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार...
March 13, 2026 09:30 AM