FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मल्हारगढ़ थाना देशभर के सभी थानों में से 9वें स्थान पर चयनित...

  Updated : November 30, 2025 03:16 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष देश के सभी थानों का मूल्यांकन कर, दस सर्वश्रेष्ठ थानों का चयन किया जाता है। इसी तारतम्य में सत्र 2024-25 में थाना मल्हारगढ़, जिला मंदसौर को देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में चयनित किया गया है। अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था की स्थिति, पुराने मामलों के निपटारे, सामुदायिक पुलिसिंग, अपराधों की दोषसिद्धि और मैदानी सर्वे के आधार पर किए गए मूल्यांकन के बाद थाना मल्हारगढ़, जिला मंदसौर को देशभर के थानों में से नौवां स्थान प्राप्त हुआ है। इसकी घोषणा पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) द्वारा अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन, रायपुर, छत्तीसगढ़ में की गई । उक्त सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने यह जानकारी दी। डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मंदसौर जिले के पुलिस अधीक्षक एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने मध्य प्रदेश के अन्य थानों को भी उत्कृष्ट बनाने के लिए पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं।
वार्षिक अभिलेख और मैदानी सर्वेक्षण के आधार पर होता है मूल्यांकन : गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आपराधिक आंकड़ों और महिलाओं, कमजोर वर्ग, संपत्ति संबंधी अपराध तथा गुमशुदा व अज्ञात शवों की पहचान के प्रयासों के निराकरण के आधार पर देश के सर्वश्रेष्ठ थानों का चयन किया जाता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने थानों की रैंकिंग के लिये विभिन्न 70 पैमाने तय किए थे। मूल्यांकन के बाद मध्यप्रदेश से थाना मल्‍हारगढ़, जिला मंदसौर का चयन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर थाना मल्‍हारगढ़, जिला मंदसौर ने देश के सभी थानों में 9वां स्थान प्राप्त किया। चयनित किए गए सभी थानों का मूल्यांकन उनके वार्षिक अभिलेख एवं मैदानी सर्वेक्षण के आधार पर किया जाता है। जिसमें अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था की स्थिति, पुराने मामलों के निपटारे, सामुदायिक पुलिसिंग, अपराधों की दोषसिद्धि, थाना भवन, साफ-सफाई, नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधा एवं गृह मंत्रालय द्वारा चयनित स्वतंत्र टीम द्वारा थाना क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, शिकायकर्ताओं से पूछताछ कर मूल्यांकन किया जाता है। इन सभी मापदंडों पर मूल्यांकन के बाद मल्हारगढ़, जिला मंदसौर को 9वां स्थान प्राप्त हुआ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में महाशिवरात्रि महोत्सव में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, धधकते अंगारों की वृहद चूल में निकलें सैकड़ों भक्तजन....

February 15, 2026 02:29 PM

बरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपहृत महिला दस्तयाब, दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन व मोबाइल जप्त.....

February 15, 2026 02:06 PM

महाशिवरात्रि पर बघाना को मिली सीवरेज की सौगात, सीवरेज योजना से बघाना स्वच्छ व सुंदर होगा -श्री गुप्ता, सांसद, विधायक, नपाध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों के हाथों हुआ 14.69 करोड़ की योजना का भूमि पूजन...

February 15, 2026 01:41 PM

नीमच सीबीएन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 52 किलो एमडी जब्त, महू के पास अवैध लैब ध्वस्त...

February 15, 2026 01:39 PM

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ शहर, इंदिरा नगर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब...

February 15, 2026 01:03 PM

जैन संगिनी भीलवाड़ा स्पार्क ने दूधाधारी मंदिर में फाग उत्सव मनाया...

February 15, 2026 12:33 PM

समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने सपत्नीक की पूजा—अर्चना, 101 क्विंटल महाप्रसादी का वितरण, श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर लगा भक्तों का तांता...

February 15, 2026 11:54 AM

कार से करीब 180 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफतार...

February 15, 2026 10:43 AM

रोटे.आशीष गर्ग व रोटे. दीपक एरन को मिली मण्डल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी...

February 15, 2026 09:52 AM

सीआरपीएफ में फूड फेस्टिवल में गुणों से भरपूर मिलेट्स के व्‍यंजनों का स्‍वाद लिया....

February 15, 2026 09:50 AM

किराना सामान के नीचे छुपाकर ले जा रहे डोडाचुरा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 40 किलोग्राम डोडाचुरा तथा 01 लाख 40 हजार रुपये नगदी व ट्रक जप्त....

February 15, 2026 09:48 AM

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की दो बड़ी कार्रवाइयाँ, 496.620 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार....

February 15, 2026 09:46 AM

भारतीय पत्रकार संघ का ऐतिहासिक मिलन समारोह, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और एकजुटता का लिया संकल्प....

February 15, 2026 09:20 AM

श्री कामधेनु बालाजी के पाटोत्सव पर 21 जोड़ो द्वारा सामूहिक 9 कुण्डीय यज्ञ सम्पन....

February 15, 2026 08:45 AM

जेतपुरा फंटे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्राला खाई में गिरा, चालक गंभीर घायल....

February 15, 2026 08:33 AM

सरवानिया महाराज में आज होगा महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन, मंदिरों में आकर्षक सजावट, शाम को महाआरती व प्रसाद वितरण...

February 15, 2026 04:49 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, पिछले तीन दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 79 लाख से अधिक की चोरी और लूट की संपत्ति बरामद...

February 15, 2026 02:12 AM

डायल 112 हीरोज, संवेदनशीलता और सतर्कता से दो मासूमों को परिवार से मिलाया....

February 15, 2026 02:04 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 15, 2026 02:03 AM