चांदी के भाव बढे तो गिरवी रखी डेढ किलो चांदी व्यापारी ने हडपी, एसपी को शिकायत, 35 हजार में पांच साल पहले गिरवी रखी थी, अब किसान को पहचानने से ही इनकार किया...
Updated : December 31, 2025 11:49 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच। नीमच में सर्राफा व्यापारी सूदखोरी और प्याजखोरी में भी लिप्त है। सोने—चांदी के आभूषण गिरवी रखकर सूदखोरी को अंजाम दे रहे है। एक पीडित किसान ने आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई। चांदी के भाव बढ गए है तो व्यापारी ने गिरवी रखी डेढ किलो चांदी हडप कर ली। पीडित ने पुलिस से उसकी चांदी वापस दिलाने की मांग की है। पीड़ित किसान जयसिंह पिता नगाजी बंजारा निवासी टाटियाखेडी, थाना नीमच सिटी, जिला नीमच मध्यप्रदेश ने शिकायत में उल्लेख किया किरूपए की आवश्यकता होने पर डेढ किलो चांदी ( पाट की चांदी, डली के तीन टुकडे) नीमच के घंटाघर के पास सोने—चांदी के व्यापारी राजू सर्राफ के यहां 35000 (अक्षरी पैंतीस हजार रूपए) में दो रूपए सैकडा के हिसाब से गिरवी रखी थी। चार तक प्रत्येक साल का ब्याज 8 हजार 400 रूपए भरा, सालभर पहले व्यापारी राजू सर्राफ की नियत में चांदी के भाव बढने के कारण खोंट आ गया। रकम छुडाने के लिए बैसाख अप्रैल 2024 को पहुंचा तो वह टलाता रहा कि रकम कहीं पर रखी है, ढूंढता हूं। इस तरह से वह चक्कर लगाता रहा। आज दिनांक 31 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:30 पीडित और उसका जमाई पन्नालाल निवासी टाटियाखेडी के साथ राजू सर्राफ की घंटाघर स्थित दुकान पर गए तोजहां राजू सर्राफ मिले, मैने कहा कि अब तो मैरी रकम जो गिरवी पेटे रखी थी दे दो, तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि कौन सी रकम, मैं तुझे जानता नहीं हूं। मुझे दुकान से भगा दिया। वेदन में उल्लेख किया कि राजू सर्राफ ले 33 से 34 हजार रूपए ब्याज के रूप वसूल कर चुका है। जबकि कुल 35 हजार में डेढ किलो चांदी रकमें रखी थी, राजू सर्राफ ब्याजखोरी व सूदखोरी तो करता ही है साथ ही मैंरी डेढ किलो रकम हडप कर चुका है। वर्तमान में डेढ किलो रकम 3 लाख 45 हजार रूपए की बन रही है। राजू सर्राफ इस तरह से कई किसानों और गरीबों की रकमें खा चुका है, इसकी दुकान और लॉकर व घर की तिजौरियों पर छापामार कार्रवाई करें तो क्विंटलों से सोना—चांदी गिरवी रखे हुए मिल जाएंग। मुझ प्रार्थी की रकम डेढ किलो वापस दिलाने की कृपा करें।
और खबरे
विधायक परिहार ने किया गांव की बेटी का कन्यादान,निभाया अभिभावक और संवेदनशील जनप्रतिनिधि का धर्म....
March 13, 2026 02:24 PM
रतनगढ़ में बिजली लाइन के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान...
March 13, 2026 02:18 PM
हमारे शिक्षक–हमारे प्रेरणास्त्रोत (नीमच) बुकलेट का विमोचन...
March 13, 2026 02:10 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के एक प्रकरण में 28 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित.....
March 13, 2026 02:08 PM
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कल से, सेमिनार में खिलाड़ियों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी...
March 13, 2026 02:05 PM
नपा ने स्वच्छता में सहयोग देने वाली नारी शक्तियों का किया सम्मान, नारी लीड्स स्वच्छता नेतृत्व के तहत वार्ड क्र. 34 में हुआ कार्यक्रम....
March 13, 2026 02:03 PM
महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया कल नीमच में...
March 13, 2026 02:01 PM
दिल्ली में दलित युवक की हत्या के विरोध में नीमच में आक्रोश, दोषियों को फांसी देने की मांग...
March 13, 2026 02:00 PM
देवड़िया में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 32.910 किलो अवैध अफीम बरामद, कपासन तहसील के एक घर पर दबिश, रिकॉर्ड में गड़बड़ी उजागर..
March 13, 2026 01:01 PM
गौ पूजा कर मांगा आशीर्वाद, गौशाला में किया गो पूजन, गुड चुरी और हरी घास खिलाई...
March 13, 2026 12:50 PM
भाजपा दक्षिण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कल से, जीरन में जुटेंगे दिग्गज..
March 13, 2026 12:23 PM
संगम यूनिवर्सिटी में स्मार्ट हैकथॉन-2026 का आगाज़, 36 घंटे की कोडिंग मैराथन में उभरेंगे स्टार्टअप आइडियाज..
March 13, 2026 12:00 PM
एनडीपीएस एक्ट में वांछित अंतरराज्यीय तीन थानों का ईनामी आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...
March 13, 2026 11:58 AM
पीपल की परिक्रमा कर महिलाओं ने की मंगल कामना, बड़ी सरवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दशा माता का पर्व...
March 13, 2026 11:52 AM
पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने सरकार प्रतिबद्ध, जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, मेघनगर बनी विजेता, मंत्री निर्मला भूरिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह....
March 13, 2026 11:37 AM
खानखेडी जीरो पॉइंट पर खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त...
March 13, 2026 11:21 AM
महिला सम्मान समारोह में समाज में योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान...
March 13, 2026 11:11 AM
रामपुरा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 6 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण, जांच के लिए 20 नमूने लिए....
March 13, 2026 10:22 AM
किले के खजाने का लालच देकर ठगी का खेल, तांत्रिक बनकर घूम रहे गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, डिटेक्टर मशीन से जमीन में दबा सोना ढूंढने का करते थे नाटक, ग्रामीणों को राजा-महाराजा के खजाने की कहानी सुनाकर फंसाते थे जाल में, चित्तौड़गढ़ किले के पीछे सुनसान जगह से चार आरोपी गिरफ्तार....
March 13, 2026 10:02 AM