सरवानिया नगर परिषद की पहल से बदली वर्षों पुरानी तलाई की तस्वीर, सौंदर्यीकरण से बना आकर्षक पर्यटन व सेल्फी प्वाइंट...
Updated : March 10, 2026 11:09 AM
बबलु माली
प्रशासनिक
सरवानिया महाराज :- शहर के वार्ड नंबर 3 स्थित वर्षों से खाली पड़ी तलाई को नगर परिषद द्वारा विकसित कर उसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। नगर परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद इस स्थान को एक सुंदर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल की गई, जो अब नगरवासियों के लिए यह जल महल आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। पहले यह तलाई वर्षों से उपेक्षित और खाली पड़ी हुई थी, जिससे आसपास का क्षेत्र भी सूना दिखाई देता था, लेकिन नगर परिषद की पहल के बाद अब इस स्थान की तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है। नगर परिषद द्वारा यहां लोगों के लिए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, घूमने के लिए सुंदर मार्ग, बैठने की व्यवस्था और सुकूनदायक वातावरण तैयार किया जा रहा है। चारों ओर आकर्षक लाइटिंग, भव्य प्रवेश द्वार और पानी के बीच तक जाने की विशेष व्यवस्था इस स्थल की सुंदरता को और बढ़ा रही है। शाम के समय यहां की रंग-बिरंगी रोशनी और पानी में उसका प्रतिबिंब देखने लायक होता है, जो लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है। यहां दोनों ओर से पानी का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है, जिससे यह स्थान लोगों के लिए एक बेहतरीन घूमने और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। नगर के युवा, परिवार और बच्चे यहां पहुंचकर घूमने का आनंद ले रहे हैं और सेल्फी व फोटो खींचकर इस स्थान को यादगार बना रहे हैं। धीरे-धीरे यह स्थल शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होता जा रहा है। नगर परिषद के इस कार्य की सराहना वार्डवासियों के साथ-साथ पूरे नगर में की जा रही है। नागरिकों का कहना है कि यदि इसी तरह शहर के अन्य खाली पड़े स्थानों का भी विकास किया जाए तो नगर की सुंदरता और बढ़ सकती है। वहीं नगरवासियों का यह भी कहना है कि इस पूरे विकास कार्य का श्रेय जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा को जाता है, जिनके प्रयासों से लगातार नगर में नए-नए विकास कार्यों को गति मिल रही है।
दीपावली पर 5100 दीपों से जगमगाई तलाई - दीपावली के अवसर पर यहां 5100 दीपकों से तलाई क्षेत्र को सजाया गया था, जिसका नजारा बेहद आकर्षक और मनमोहक रहा। दीपों की रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा और बड़ी संख्या में लोग यहां दीपोत्सव का आनंद लेने पहुंचे। इस दौरान हजारों लोगों ने यहां पहुंचकर दीप जलाए और इस अद्भुत दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। हालांकि नगर के कुछ लोगों का कहना है कि जब इस सौंदर्यीकरण कार्य पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं तो इसके एक हिस्से को अधूरा क्यों छोड़ दिया गया। लोगों का कहना है कि यदि शेष हिस्से का भी विकास कर दिया जाए तो यह स्थल और भी अधिक सुंदर और आकर्षक बन सकता है। नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन ने बताया कि यह जल महल नहीं है और अभी इसका कोई नाम निर्धारित नहीं किया गया है। यह तलाई के सौंदर्यीकरण का कार्य है, जो विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है। फिलहाल परियोजना की डीपीआर में कई कार्य शेष हैं और लगभग 60 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है। आने वाले समय में तलाई को चारों ओर से और अधिक सुंदर व आकर्षक बनाया जाएगा।
और खबरे
जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, एसपी अंकित जायसवाल ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश...
March 10, 2026 12:35 PM
ब्रेजा कार से 976 ग्राम अवैध अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...
March 10, 2026 11:17 AM
दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 71 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
March 10, 2026 10:42 AM
एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न...
March 10, 2026 10:40 AM
जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्पादक समूहों की बैठक....
March 10, 2026 10:38 AM
नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...
March 10, 2026 10:22 AM
बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में...
March 10, 2026 10:09 AM
पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने शीतला माता को बासी भोजन (ढोकला)का लगाया भोग, की पूज....
March 10, 2026 09:22 AM
आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण....
March 10, 2026 09:20 AM
मोटरसाईकिल से 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक नीमच जिले के आरोपी को किया गिरफ्तार....
March 10, 2026 08:42 AM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मान...
March 10, 2026 07:11 AM
इंस्टाग्राम के माध्यम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को रतलाम पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब किया....
March 10, 2026 07:06 AM
प्रतिबंध के बावजूद भूसे का अवैध परिवहन जारी, ओवरलोड पिकअप पलटने से खुली पोल, कलेक्टर के आदेश के बाद भी जावद–अठाना मार्ग से लगातार निकल रहे भूसे से भरे वाहन....
March 10, 2026 06:26 AM
माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ की अभिनव पहल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया समाज की वरिष्ठ बुजुर्ग महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन...
March 10, 2026 03:16 AM
मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध अफीम की खेती पर बड़ा प्रहार, एक सप्ताह में छतरपुर टीकमगढ़ दमोह में कार्रवाई, 3 करोड़ से अधिक कीमत की 7890 किलोग्राम फसल जब्त....
March 10, 2026 02:40 AM
डायल 112 हीरोज, सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला....
March 10, 2026 02:39 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 10, 2026 02:37 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 10, 2026 02:31 AM
समेलिया में विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से पाया काबू....
March 09, 2026 04:38 PM