lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...

  Updated : June 10, 2026 02:07 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  राजनीति

नीमच :- 10 जून 2026 को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में निरंतर सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का गौरवपूर्ण कीर्तिमान स्थापित किया। यह अवसर प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त नागरिक के लिए गौरव, प्रेरणा और उत्सव का विषय है।
जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष के सफल नेतृत्व पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के यशस्वी भविष्य की कामना हेतु भूतेश्वर महादेव मंदिर, नीमच में बुधवार, 10 जून को प्रातः 10ः00 बजे से भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजन अभिषेक कर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन  कार्यक्रम आयोजित किए गये।
कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान भोलेनाथ का अभिषेक, सामूहिक पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया तथा भारत की उन्नति, समृद्धि एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत समाजसेवी पूर्व रोटरी गवर्नर दर्शनसिंह गांधी एवं श्रीमती सरोज गांधी से उनके निवास पर जाकर प्रधानमंत्री मोदी जी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर उनके विचार साझा किए। दर्शन सिंह गांधी ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि मोदी जी द्वारा उनके कार्यकाल में विभिन्न योजनाएं जिसमें उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, आयुष्मान योजना ऐसी अनेकों अनेक कई सौगात देश को दी है, जिससे लाखों करोड़ों लोगों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है और साथ ही प्रधानमंत्री जी ने पूरे विश्व में भारत का नाम गोरांवित किया है।  
समाजसेवी अशोक जी ने मोदी जी के कार्यकाल को स्वर्णिम ऐतिहासिक बताया एवं इन 12 सालों में देश के विकास ने जो रफ्तार पकड़ी है और आज हम विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं यह अद्भुत अकल्पनीय  है।
जनसंपर्क अभियान के तहत मधुसूदन खंडेलवाल, पुरुषोत्तम गुप्ता, अशफाक भाई बोहरा, ओपी मंत्री आदि अनेक प्रबुद्धजनों से घर-घर जाकर संवाद किया गया एवं मोदी जी के 12 साल पूर्ण होने पर उनके अनुभव साझा किये जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी को सबका साथ सबका विकास की भावना को लेकर हर वर्ग के कल्याण हेतु काम करने वाला प्रधानमंत्री बताया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमंत हरित, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, जिला उपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, महामंत्री धन सिंह कैथवास, मंडल अध्यक्ष  मोहन सिंह राणावत, दारा सिंह यादव, महामंत्री विक्की छाबड़ा, ज्योति सिसोदिया, अर्जुनसिंह सिसोदिया, योगेश जैन, मनोज महेश्वरी, किरण शर्मा, अशोक जोशी, रोशन वर्मा, अरुणा तलरेजा, विकास नामदेव, निशांत अम्ब, अमन दीवान, कृष्णा मेहरा, योगेश कवीश्वर, सतीश हास, विनीत पाटनी ,संजय डांगी, राजेश बैरागी, श्रीमती अंजू यादव, विकास जोशी, रवि जैन, पवन बैरागी, अजेश जाट, शौकीन पामेचा, गजेंद्र चावला, दीपक नागदा, अनुज चौहान ,ओम सिंह लसूडी हाडा तथा पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...

June 10, 2026 02:56 PM

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...

June 10, 2026 02:22 PM

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...

June 10, 2026 02:20 PM

दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....

June 10, 2026 02:16 PM

दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....

June 10, 2026 02:12 PM

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...

June 10, 2026 02:07 PM

गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...

June 10, 2026 01:44 PM

गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...

June 10, 2026 01:37 PM

यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...

June 10, 2026 01:34 PM

रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...

June 10, 2026 01:32 PM

खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....

June 10, 2026 01:22 PM

पशुकल्‍याण समिति की बैठक 12 जून को..

June 10, 2026 01:20 PM

महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...

June 10, 2026 01:19 PM

आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...

June 10, 2026 01:12 PM

01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...

June 10, 2026 01:09 PM

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...

June 10, 2026 01:06 PM

बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...

June 10, 2026 01:03 PM

मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....

June 10, 2026 01:00 PM

गौवंश हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने चौराहे पर किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, पुलिस प्रशासन अलर्ट...

June 10, 2026 09:13 AM