दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
Updated : June 10, 2026 02:16 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- बेगूं थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एनएच-27 पर नाकाबंदी के दौरान दो कारों से कुल 90 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिंगड़ के निर्देशन में व डीएसपी बेगू अंजलि सिंह के सुपरविजन मे थानाधिकारी कमलचन्द मीणा, हैड कानि भगवानलाल, कानि ललित सिंह,बालकृष्ण, कलीराम, सुमेर,मनोहर, कमलेश व राजेन्द्र सिंह की टीम गठित की गई। टीम के द्वारा बुधवार को एनएच 27 चित्तौड़गढ से कोटा जाने वाली रोड़ पर नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। दौराने नाकाबन्दी हुण्डई कार आयी। जिसमे एक व्यक्ति सवार था जिसके द्वारा नाकाबन्दी तोड़कर गाड़ी भगाने लगे जिस पर पुलिस जाप्ता के द्वारा स्टॉप स्टीक डालकर कार को पंचर किया जाकर बमुश्किल से कार को को रोका कार चालक कार को गौरला गाव से खेतो मे जाने वाले रास्ते में ले जाकर मौके से फरार हो गया। उक्त हुण्डई कार से 45 किलो 460 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा जप्त कर कार जप्त की गई। एवं बाद कार्यवाही के एनएच 27 चित्तौडगढ से कोटा जाने वाले रोड़ पर सरहद गौरला पहुच नाकाबन्दी प्रारम्भ की दौराने नाकाबन्दी एक स्विफ्ट कार आयी जिसको रूकने का ईशारा किया जिसके कार चालक द्वारा भगाने का प्रयास किया जिस पर पुलिस जाप्ता के द्वारा घेरा देकर पकडा। कार मे चालक व साथी सवार व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। एवं एक साथी भागने में सफल रहा। जिसकी काफी तलाश की मगर कोई पता नहीं चला। उक्त कार में सवार व्यक्ति को नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम मानाराम पिता नोरतराम जाति जाट उम्र 19 साल निवासी दादीया थाना अराई जिला अजमेर व साथी सवार व्यक्ति ने अपना नाम बलराम पिता श्रीराम जाति जाट उम्र 25 साल निवासी दादीया थाना अराई जिला अजमेर का होना बताया मुल्जिमान के कब्जे में मिली कार से 45 किलो 460 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर अभियुक्तगण को गिरप्तार किया गया। पुलिस थाना बेगू पर दोनो कार चालकों एवं साथी सवार व्यक्तियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
और खबरे
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM
गौवंश हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने चौराहे पर किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, पुलिस प्रशासन अलर्ट...
June 10, 2026 09:13 AM