इंडियन पोटाश लिमिटेड द्वारा पीएम-प्रणाम संगोष्ठी का आयोजन....
आयोजन

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
Updated : May 20, 2025 07:19 PM

चित्तौड़गढ़ :- इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL) द्वारा प्रधानमंत्री प्रणाम योजना (PM-PRANAM) के अंतर्गत गांव - सिरोडी जिला- चित्तौडगढ मे एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देना तथा प्राकृतिक खेती और सतत कृषि प्रणाली को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञों, Agriculture Department - (joty prakash siroha ji) व IPL के marketing officer - Prashant Kumar ji व गाँव सरपंच - रतनजी और किसानों ने भाग लिया। संगोष्ठी में यह चर्चा हुई कि कैसे पीएम-प्रणाम योजना किसानों को पर्यावरण अनुकूल और जैविक तरीकों से खेती करने के लिए प्रेरित कर रही है। इंडियन पोटाश लिमिटेड ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया ताकि किसानों को उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया जा सके। और इसमें किसानो को जैविक खाद के बारे में भी जानकारी दी गई. और उर्वरको का संतुलित मात्रा मे उपयोग करने को कहा गया. इसमें किसानो को IPL के officer द्वारा पोली हैलाइट को प्रयोग कर फसलो मे सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करना चाहिए। इस पहल से किसानों में जागरूकता बढ़ेगी और देश में सतत कृषि को बढ़ावा मिलेगा। जिसमे 60-70 किसानो ने भाग लिया और अधिक जानकारी प्राप्त की।