भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक में हुई संघठनात्मक चर्चा....
कृषि

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
Updated : May 20, 2025 07:21 PM

चित्तौड़गढ़ :- कनेरा मे भारतीय किसान संघ की जिला बैठक जिलाध्यक्ष नारायण सिंह की अध्यक्षा में संपन्न हुई जिसमे प्रान्त संघठन मंत्री परमानंद ने बताया कि भारतीय किसान संघ ग्राम समिति का गठन करते हुए प्रत्येक किसान तक पहुंचना संघठन का लक्ष्य है। इसके लिए जिला, तहसील और पंचायत प्रमुख के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रान्त महामंत्री अम्बा लाल ने बताया कि भारतीय किसान संघ संघठन के साथ साथ रचनात्मक कार्य, ओर किसानों की समस्याओं को चर्चा के माध्यम से सरकार तक पहुंचा कर हल करने का प्रयास करता रहता है। प्रान्त कोषाध्यक्ष प्रकाश महेता ने बताया कि भारतीय किसान संघ के कार्यकर्त्ता साल में एक बार संघठन में समर्पण करते हैं। इसके लिए प्रत्येक तहसील तक समर्पण बुक दे दी गई है। इस अवसर पर सम्भाग सहमंत्री मिठू लाल, जिला सरक्षक माधु लाल जिला उपाध्यक्ष भूरा लाल धाकड, सीता राम , जिला मंत्री लाभ चंद धाकड़, युवा प्रमुख गोपाल लाल, बीज प्रमुख चांद जी खोईवाल, निंबाहेडा तहसील प्रभारी, प्रहलाद उपाध्याय, गंगरार तहसील अध्यक्ष सुरेश शर्मा, सोहन लाल धाकड, कनेरा तहसील अध्यक्ष प्रकाश धाकड़, मंत्री, नन्द लाल धाकड़, परसोली तहसील मंत्री जगनाथ ,धाकड़ सहित जिला कार्यकरणीय और सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।