गुर्जर गोड समाज की बैठक संपन्न...
Updated : May 05, 2025 07:09 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

सामाजिक
नीमच :- भादवा माता स्थित गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के गौतमालय के न्यासियों व सदस्यों ने गौतमालय के विकास व समाज के नव उत्थान में लिए कई संकल्प व प्रस्ताव, साथ ही निवृतमान कार्यकारिणी के सदस्यों का उनके कार्यकाल में हुए उल्लेखनीय सेवाओं के लिए किया स्वागत अभिनंदन, कार्यकाल पूरा होने पर वर्तमान कार्यकारिणी को किया भंग तथा ट्रस्ट के नये अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए जारी की गई अधिसूचना व नियुक्त किया निर्वाचन अधिकारी, अधिवेशन में सम्मिलित हुएचित्तौड़गढ़,प्रतापगढ़(राजस्थान)गुजरात ,मालवाचंल सहित कई न्यासीगण उपस्थित थे। समाज की उन्नति व विकास के नये आयाम समाज की एकता से ही संभव "उपरोक्त विचार अखिल भारतवर्षीय श्रीगुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक, राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश उपाध्याय (गगंरार )ने रविवार को मालवा की वैष्णोदेवी भादवा माता स्थित अखिल भारतवर्षीय श्रीगुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज शैक्षणिक व पारमार्थिक ट्रस्ट गौतमालय की साधारण सभा व अंतिम कार्यकारिणी की बैठक व अधिवेशन को बतोर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि "संघौ शक्ति कलौयुगे" अर्थात संगठन में ही शक्ति है। अतएव हमें संगठित रहकर समाज के विकास के लिए सतत चिंतन शील व विकास में सहयोग के लिए संकल्पित रह भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनना होगा। मुख्य अतिथि उपाध्याय ने समाजसेवा के लिए निष्ठा, त्याग व समर्पण को सर्वोपरी बताते हुए गौतमालय ट्रस्ट कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध कराने की आवश्यकता जताने पर न्यासियों ने दोनों हाथ खड़े कर मुख्य अतिथि उपाध्याय के अनुभव जन्य विचारो का स्वागत कर निर्विरोध निर्वाचन पर सहमति जताई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपाध्याय ने गौतमालय के विकास के लिए क ई नये रचनात्मक कार्य व नये आयाम स्थापित किए जाने की आवश्यकता जता विभिन्न विकास की न ई अवधारणा पर चिंतन देते हुए उन्होंने अपनी ओर से समाज को हर संभव योगदान देने के संकल्प को भी दोहराया। । अधिवेशन में अखिल भारत वर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कमलेश भट्ट (एडवोकेट )राष्ट्रीय महासचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी रतलाम व बद्री प्रसाद गौतम ने भी सामाजिक एकता पर प्रकाश डालते हुए गौतमालय के विकास में उनकी ओर से समर्पण भाव से सेवा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। अधिवेशन में महासभा के न्यासी व नव मनोनीत उप प्रधानमंत्री मधुसूदन शर्मा (गगंरार) ने अपने उद्बोधन में विप्र समाज के बटुकों के सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कराने, पुश्तैनी पांडित्य कर्म करने बाबत समय समय पर विद्वतजनों द्वारा संस्कार शिविर लगा उन्हे रोजगार मुहैया कराते हुए उचित मार्गदर्शन कराने तथा संस्कृत भाषा के महत्व को अक्षुण्ण बनाये रखने एवम संस्कृत शिक्षा के समुचित प्रचार प्रसार बाबत वेद विद्यालय खोलने की प्रक्रिया अपनाई जाकर उन्हें वैदिक शिक्षा प्रदान करने आदि के महत्व पर गहनता से चर्चा कर गौतमालय के विकास मे अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। अधिवेशन में न्यासी व बावन गांव छोकरा महासभा अध्यक्ष कैलाश चन्द्र शर्मा बांगरेड, सचिव व न्यासी नलिनी रंजन शर्मा, भादवा माता ट्रस्टअध्यक्ष कन्हैयालाल जोशी तिनक्याखेडी, कार्यकारिणी सदस्य रूप नारायण जोशी मन्दसौर, ओमप्रकाश पुरोहित सांडिया, कैलाश चन्द्र उपाध्याय, गोपाल लाल उपाध्याय महिदपुर, विजयपुर सरपंच श्याम लाल शर्मा, जगदीश चन्द्र जोशी मनासा, बद्रीलाल पुरोहित महागढ, राधेश्याम तिवारी जावी, मदन लाल उपाध्याय कचोली, बाबूलाल शर्मा सिंगोली, प्रहलाद राय पुरोहित महागढ, प्रकाश चन्द्र शर्मा, राकेश पुरोहित मनासा, आदि क ई न्यासियों व पदाधिकारियों ने समाजोत्थान पर प्रकाश डालते हुए विगत छः वर्षो में इस कार्यकारिणी को प्रेम , सौहार्द,परस्पर विश्वास, व अमूल्य योगदान के फल स्वरूप गौतमालय में हुए रचनात्मक कार्यों व भव्य भवन के निर्माण पर समाज से मिले प्रैरणादाई सहयोग के लिए आभार जताया। अधिवेशन में नीमच कृषि मंडी के पूर्व अध्यक्ष राजू तिवारी जावी ने बतौर विशिष्ट अतिथि व ट्रस्ट कोषाध्यक्ष महेशचंद्र पुरोहित ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रारंभ में ट्रस्ट सचिव विष्णु प्रसाद शर्मा डसानी ने ट्रस्ट की स्थापना से लेकर आज तक विगत छः वर्षों का वित्तिय लेखा-जोखा व प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए उन्हें मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पूर्व अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं समाजनो ने महर्षि गौतम के चित्र की माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष कन्हैयालाल तिवारी, बावन गांव छोकरा महासभा अध्यक्ष कैलाश चन्द्र शर्मा, सचिव विष्णु प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष महेश चन्द्र पुरोहित व बद्रीलाल पुरोहित तथा मदन लाल पुरोहित द्वारा अतिथियों व न्यासियों का स्वागत किया गया। अधिवेशन का सफल संचालन महासभा के नीमच जिलाध्यक्ष, ट्रस्ट के न्यासी व हरीश शर्मा सिंगोली बखूबी करते हुए अधिवेशन के प्रस्तावित बिन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए न्यासियों को बांधे रखा। अधिवेशन में ट्रस्ट अध्यक्ष कन्हैयालाल जोशी ने अपने स्वागत उद्बोधन में त्याग , समर्पण व ईमानदारी पूर्वक की गई समाज सेवा पर चिंतन दिया तथा उनके छ वर्षिय कार्यकाल में समाज, प्रशासन, गणमान्य जनो, मिडिया के बन्धुओं तथा कार्यकारिणी के सदस्यों से मिले अभूतपूर्व सहयोग के लिए नतमस्तक हो वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करते हुए नये अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के निर्वाचन बाबत शिक्षाविद व न्यासी प्रकाश चन्द्र शर्मा जमालपुरा प्रतापगढ़ व विजय तिवारी नीमच मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर अध्यक्ष जोशी ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इधर नियुक्ति पत्र का वाचन करते हुए न्यासी हरीश शर्मा सिंगोली ने सहायक निर्वाचन अधिकारी की आवश्यकता महसूस होने पर अन्य चार अधिकारियों की नियुक्ति कै अधिकारों पर चर्चा करते हुए निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी नीमच एवं प्रकाश चन्द्र शर्मा को अधिकार देने तथा आगामी दिनों में
निर्वाचन की तिथी व समय सीमा तय कर निष्पक्ष, , स्वतन्त्र तथा पारदर्शिता से ट्रस्ट के अध्यक्ष के चुनाव विधीसम्मत कराने की घोषणा भी की। इस अवसर पर निवृतमान कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व गिरधारी लाल तिवारी जावी व विजयपुर सरपंच श्याम लाल शर्मा को मुख्य अतिथि उपाध्याय सहित अन्य अतिथियों ने उन्हें माला पहना स्वागत अभिनंदन करते हुए उनके कार्यकाल को ऐतिहासिक व प्रैरणादाई बताया। अधिवेशन में ओमप्रकाश शर्मा (सांवरिया प्रिटीग प्रेस )अम्बिका प्रसाद जोषी ,पुरुषोत्तम शर्मा नीमच आदि न्यासी भी उपस्थित थे। अधिवेशन के अंत में पहलगाम में हुई आंतकी घटना से निर्दोष यात्रियों की गई हत्या पर रोष प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति हार्दिक सम्वेदनाएं व्यक्त कर दो मिनट का मौन भी रखा गया।
और खबरे
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 18, 2025 09:54 AM

हरवार पंचायत सचिव संजय रावत का तबादला, ग्रामवासियों ने दी भावुक विदाई....
July 18, 2025 07:36 AM

नपा में संविदा आधार पर रखे जाएंगे जूनियर सिविल इजीनियर, पीआईसी ने श्रीमती चोपड़ा की अध्यक्षता में करोड़ो रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति...
July 17, 2025 07:43 PM

जिला कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पंचायत बामनिया में विभिन्न विकास कार्यों, बैठक आयोजित की गई है...
July 17, 2025 07:30 PM

किसानों, व्यापारियों को प्रेरित कर ई-मण्डी- प्रारंभ करवाएं-श्री चंद्रा, सभी पात्र किसानों का जे.फार्म एप पर 31 अगस्त तक पंजीयन करवाएं- कलेक्टर, कलेक्टर ने ए.पी.सी.समूह विभागों की बैठक में की विभागीय प्रगति की समीक्षा...
July 17, 2025 07:26 PM

कंथारिया चौराहे सतपुड़ा तक 2 करोड़ लागत वाली रोड का निर्माण पूर्व राज्यमंत्री का आभार जताया...
July 17, 2025 07:22 PM

जिला नीमच में नशें से दूरी है जरूरी अभियान के तृतीय दिवस स्कुल एवं कालेजों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, छात्रों को नशें के दूष्प्रभावों एवं नशें से दूर रहने की दी समझाईश....
July 17, 2025 07:16 PM

शुद्धता का प्रतीक स्वस्तिक दुग्ध भंडार का शुभारंभ रविवार को...
July 17, 2025 11:20 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
July 17, 2025 10:01 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 17, 2025 10:00 AM

पारीक समाज के युवाओं ने पौधारोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प...
July 16, 2025 11:16 PM

31 जुलाई तक करा सकेंगे खरीफ फसल का बीमा....
July 16, 2025 04:54 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
July 16, 2025 09:20 AM

महेंद्रगढ़ में सत्रारंभ मासिक बैठक एवं वृक्षारोपण...
July 15, 2025 08:33 PM

रास्ते के विवाद के कारण मारपीट करने वाले 04 आरोपीगण को 01-01 माह का सश्रम कारावास....
July 15, 2025 08:29 PM

युवा वर्ग पीड़ित मानवता की सेवा में जुड़ना राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार- मंडला अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा, महिलाओं को सिलाई मशीन की सौगात के साथ रोटरी क्लब नीमच कैंट का पद ग्रहण समारोह संपन्न...
July 15, 2025 04:08 PM

दिव्यांग मुकेश मईड़ा को एक सप्ताह में मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति - श्री चंद्रा...
July 15, 2025 03:27 PM

ट्रेन में अब रहेगा डिजिटल पहरा, हर कोच में लगेंगे चार CCTV....
July 14, 2025 10:17 PM

अयप्पा मंदिर चोरी उजागर करने पर मंदिर कमेटी ने कोतवाली पुलिस टीम का किया सम्मान...
July 14, 2025 10:14 PM
