FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच में सेवा व समर्पण के कार्यों में मिसाल बना रोटरी डायमंड - श्री कोठारी, रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड के नवीन पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न...

  Updated : July 08, 2025 10:40 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

नीमच । नीमच शहर में अगर पीड़ित मानवता की सेवा और उनके प्रति समर्पण देखना हो तो रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड प्रेरणा ही नहीं बल्कि एक मिसाल बन चुका हैं। रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड शहर में हर तरह की गतिविधि आयोजित करता है। चाहे वो पर्यावरण के क्षेत्र में हो,या फिर जरूरतमंद की मदद का कार्य हो। ऐसा कोई सामाजिक कार्य शेष नहीं है,जो रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड के सदस्य नीमच शहर में नहीं करते हो। यह एक अच्छा उद्देश्य है,ओर मुझे उम्मीद है कि रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड के सदस्य आगे भी ऐसे ही सेवा कार्यों को शहर में आगे बढ़ाते रहेंगे। यह बात सोमवार शाम शहर के होटल राज पैलेस में रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड के सत्र 2025–26 के नवीन पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए,बतौर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026–27 संस्कार कोठारी ने कहीं।
कार्यक्रम में शपथ अधिकारी मुकेश साहू(सागर),सह मंडलाध्यक्ष सत्र 2025–26संजय गोथी,पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दर्शन सिंह गांधी आदि भी मंचासिन रहे। कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्र गान के साथ हुआ। तत्पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती व रोटरी के जनक पोल पी हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण पूर्व अध्यक्ष कमल मंगल ने दिया। जिसके बाद पूर्व पदाधिकारियों ने नवीन पदाधिकारियों को कॉलर पिन का एक्सचेंज किया। तत्पश्चात शपथ अधिकारी मुकेश साहू ने नवीन अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सचिव आशीष सैनी,कोषाध्यक्ष भुवनेश शर्मा तथा टीम के 30 सदस्यों को अपने पद तथा सेवा कार्यों की शपथ दिलवाई। जिसके बाद 4 नए सदस्यों को भी रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड की सदस्यता दिलाई गई। इसके पश्चात नवीन अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए,तथा उपस्थित गणमान्यजनो को वर्ष भर किए जाने वाले सेवा कार्यों से अवगत करवाया। तत्पश्चात अन्य अतिथियों ने भी बारी–बारी से कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में एक जरूरतमंद को सिलाई मशीन भी भेंट की गई। कार्यक्रम के अंत में मंचासीन अतिथियों को नवीन पदाधिकारियों ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक मूंदड़ा ने किया,तथा अंत में आभार नवागत सचिव आशीष सैनी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर हेमंत भंडारी,आशीष गर्ग,कमल आंजना,राहुल खंडेलवाल,दीपक ऐरन,गौरव पाराशर,धीरज गांधी,अभय नाहर, करणवीर सिंह,हर्ष शर्मा, कृष्णा शर्मा,हिमांशु अहीर,सुदीप भामावत,प्रमोद शर्मा,प्रवीण गोदावत, पंकज मूंदड़ा,सुनील सोनी,अतुल ऐरन,गुणवंत जैन,अजीत कोठीफोडा,संजय कोठारी,मनोज वर्मा,दिलीप जोशी,सौरभ गोयल सहित अन्य कई सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बस से डीजल एव स्टेपनी और ट्रेक्टर से बैटरी एव राफ्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चोरी में करते थे लक्ज़री टाटा सफारी कार का इस्तेमाल....

July 09, 2025 07:05 PM

पाप कर्म की भूल और गलती का प्रायश्चित किए बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता है-आचार्य प्रशमेशप्रभ, आचार्य भगवंत, मुनिराज प्रवचन में उमड़े समाज जन...

July 09, 2025 06:21 PM

संयम के छोटे से नियम से भी आत्मा का कल्याण हो सकता है - सौम्या दर्शना श्री जी महाराज साहब, महावीर जिनालय विकास नगर में चातुर्मास धर्म श्रृंखला प्रवाहित....

July 09, 2025 06:17 PM

स्वयं सहायता समूह को सीएम राइज में कार्य प्रदान करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन....

July 09, 2025 06:14 PM

सेवानिवृत्ति बैंक कर्मी सरदार मल पगारिया की देह पंचतत्व में विलीन..

July 09, 2025 05:25 PM

मध्यान भोजन रसोईया ने मानदेय समय पर नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन कर सोपा ज्ञापन, मांगे नहीं मानी तो 15 जुलाई से होगी अनिश्चित हड़ताल....

July 09, 2025 05:09 PM

पिकअप में प्याज की आड़ मे डोडाचूरा की तस्करी, 693 किलो अवैध डोडा चूरा सहित पिकअप जब्त...

July 09, 2025 04:00 PM

राखी पर 1. 27 करोड़ लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये, निवेश लाने के लिए सीएम डॉ. यादव जाएंगे स्पेन और दुबई....

July 09, 2025 03:58 PM

डूंगलावदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गुरू पूर्णिमा का पर्व, अनंत श्री विभूषित श्री श्री १००८ श्री स्वामी गर्गाचार्य अयोजन में होंगे शामिल....

July 09, 2025 03:54 PM

इन्दिरा नगर क्षेत्र में निरंतर हो रहा योग व प्राणायाम, कई लोगो को मिल रहा लाभ....

July 09, 2025 03:51 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

July 09, 2025 06:40 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 09, 2025 06:38 AM

कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने कलैक्ट्रेट भवन में फीता काटकर दीदी कैफे का शुभारंभ किया, जय संतोषी मां स्व सहायता समूह करेगा दीदी कैफे का संचालन, दीदी कैफे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल....

July 08, 2025 10:55 PM

नीमच में बी.एल.ओ. का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ, 80 बीएलओ ने प्राप्त किया प्रशिक्षण....

July 08, 2025 10:44 PM

नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को वेस्‍ट कम्‍पोजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें - श्री चंद्रा, समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

July 08, 2025 10:42 PM

नीमच में सेवा व समर्पण के कार्यों में मिसाल बना रोटरी डायमंड - श्री कोठारी, रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड के नवीन पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न...

July 08, 2025 10:40 PM

गौ प्रसादम परिवार का गौसेवा एवं परिषद का पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न...

July 08, 2025 10:37 PM

ईमाम हुसैन की शहादत की याद मे रतनगढ मे मुस्लिम धर्मावलंबियों ने निकालें ताजिए, सोहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाया मोहर्रम का मातमी पर्व....

July 08, 2025 03:43 PM

प्रेमचंद गायरी मौत मामला, जाट समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन....

July 08, 2025 03:38 PM