संयम के छोटे से नियम से भी आत्मा का कल्याण हो सकता है - सौम्या दर्शना श्री जी महाराज साहब, महावीर जिनालय विकास नगर में चातुर्मास धर्म श्रृंखला प्रवाहित....
Updated : July 09, 2025 06:17 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

धार्मिक
नीमच :- संयम भक्ति तपस्या में छोटे से छोटे नियम का पालन करने से भी आत्मा का कल्याण हो सकता है। संकल्प लेकर यदि कोई तपस्या भक्ति की जाती है तो उसका पुण्य लाभ मिलता है। बिना संकल्प के संसार सागर के भव से पार नहीं उतर सकते हैं। यदि नदी में किनारों का बंधन नहीं हो तो विकास करने वाला जल भी विनाश का कारण बन सकता है।यह बात साध्वी सौम्या दर्शना श्री जी महाराज साहब ने कहीं। वे श्री जैन श्वेतांबर महावीर जिनालय ट्रस्ट एवं चातुर्मास समिति विकास नगर के तत्वाधान में आयोजित धर्म सभा में बोल रहे थी। उन्होंने कहा कि लोकोत्तर धर्म का पालन किए बिना आत्म कल्याण नहीं होता है। हम पाप नहीं करने का संकल्प ले तो हमारे जीवन में पुण्य बढ़ सकता है। यदि हमने किसी चोर को चोरी का पाप करते हुए पकड़ लिया तो उसे चोरी का पाप कर्म त्याग करने की शिक्षा प्रदान करें।तो वह सुधर सकता है। पाप से दुख और पुण्य से सुख मिलता है यह हर धर्म कहता है फिर भी हम पाप कर्म का त्याग नहीं करते हैं चिंतन का विषय है। संयम जीवन में नियम सुरक्षा कवच है बंधन नहीं होते हैं। नियम टूट जाए तो प्रायश्चित कर सकते हैं। संकल्प रागी को भी वैरागी बन सकता है। हमें स्वयं पाप कर्म नहीं करने का संकल्प लेना चाहिए तभी हमारे आत्मा का कल्याण हो सकता है। रात्रि भोजन , जमीं कंद का त्याग व सामायिक का संकल्प भी लेना चाहिए तो हमारे जीवन का कल्याण हो सकता है। यदि हम सामाजिक लोक मर्यादा में रहे तो पाप के विचार आए तो भी वाणी की मर्यादा को याद रखना चाहिए और पाप से बचना चाहिए मन वचन काया से भी यदि हम संयम नियम का पालन करते हुए पाप नहीं करने का संकल्प ले तो व्यापार में भी बिना पाप के भी हम व्यापार कर सकते हैं। पशु पक्षियों से खेत की बाढ़ से फसल की रक्षा होती है उसी प्रकार संसार के जीवन में संयम नियम की बाड़ पाप कर्मों के प्रवेश को रोकती हैं। यदि हम संकल्प पूर्वक 1 घंटे तक सामयिक करते हैं तो 1 घंटे तक हम पाप करने से बचते हैं उस 1 घंटे के दौरान हम झूठ नहीं बोलते हैं, मोबाइल का उपयोग नहीं करते हैं और व्यापार में जो पाप कर्म होता है वह भी हमसे नहीं होता है इस प्रकार हम सामायिक करने से अनेक पाप कर्मों से बच सकते हैं।चातुर्मास के 4 महीनों में हमें बाजार की बनी खाद्य वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए तो हम पाप कर्म से बच सकते हैं। चातुर्मास के दौरान हमें गर्म पानी का उपयोग करना चाहिए और सुख मेंवे व पत्ते का त्याग करना चाहिए तभी हमारे जीवन का कल्याण हो सकता है।
गुरु पूर्णिमा उत्सव आज मनाया जाएगा - गुरु पूर्णिमा का उत्सव आज गुरुवार सुबह 9 बजे गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु भक्ति के लिए घी का दीपक जलाकर गुरु पूजन किया जाएगा। गुरु हमें संसार से पार जाने का मार्ग दिखाते हैं। सौम्या दर्शना श्री जी महाराज साहब के प्रतिदिन प्रवचन सुबह 9 बजे आराधना भवन में प्रवाहित होंगे। गुरु पूर्णिमा पर्व आज विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाएगा।
और खबरे
बस से डीजल एव स्टेपनी और ट्रेक्टर से बैटरी एव राफ्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चोरी में करते थे लक्ज़री टाटा सफारी कार का इस्तेमाल....
July 09, 2025 07:05 PM

पाप कर्म की भूल और गलती का प्रायश्चित किए बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता है-आचार्य प्रशमेशप्रभ, आचार्य भगवंत, मुनिराज प्रवचन में उमड़े समाज जन...
July 09, 2025 06:21 PM

संयम के छोटे से नियम से भी आत्मा का कल्याण हो सकता है - सौम्या दर्शना श्री जी महाराज साहब, महावीर जिनालय विकास नगर में चातुर्मास धर्म श्रृंखला प्रवाहित....
July 09, 2025 06:17 PM

स्वयं सहायता समूह को सीएम राइज में कार्य प्रदान करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन....
July 09, 2025 06:14 PM

सेवानिवृत्ति बैंक कर्मी सरदार मल पगारिया की देह पंचतत्व में विलीन..
July 09, 2025 05:25 PM

मध्यान भोजन रसोईया ने मानदेय समय पर नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन कर सोपा ज्ञापन, मांगे नहीं मानी तो 15 जुलाई से होगी अनिश्चित हड़ताल....
July 09, 2025 05:09 PM

पिकअप में प्याज की आड़ मे डोडाचूरा की तस्करी, 693 किलो अवैध डोडा चूरा सहित पिकअप जब्त...
July 09, 2025 04:00 PM

राखी पर 1. 27 करोड़ लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये, निवेश लाने के लिए सीएम डॉ. यादव जाएंगे स्पेन और दुबई....
July 09, 2025 03:58 PM

डूंगलावदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गुरू पूर्णिमा का पर्व, अनंत श्री विभूषित श्री श्री १००८ श्री स्वामी गर्गाचार्य अयोजन में होंगे शामिल....
July 09, 2025 03:54 PM

इन्दिरा नगर क्षेत्र में निरंतर हो रहा योग व प्राणायाम, कई लोगो को मिल रहा लाभ....
July 09, 2025 03:51 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
July 09, 2025 06:40 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 09, 2025 06:38 AM

कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने कलैक्ट्रेट भवन में फीता काटकर दीदी कैफे का शुभारंभ किया, जय संतोषी मां स्व सहायता समूह करेगा दीदी कैफे का संचालन, दीदी कैफे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल....
July 08, 2025 10:55 PM

नीमच में बी.एल.ओ. का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ, 80 बीएलओ ने प्राप्त किया प्रशिक्षण....
July 08, 2025 10:44 PM

नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को वेस्ट कम्पोजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें - श्री चंद्रा, समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश...
July 08, 2025 10:42 PM

नीमच में सेवा व समर्पण के कार्यों में मिसाल बना रोटरी डायमंड - श्री कोठारी, रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड के नवीन पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न...
July 08, 2025 10:40 PM

गौ प्रसादम परिवार का गौसेवा एवं परिषद का पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न...
July 08, 2025 10:37 PM

ईमाम हुसैन की शहादत की याद मे रतनगढ मे मुस्लिम धर्मावलंबियों ने निकालें ताजिए, सोहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाया मोहर्रम का मातमी पर्व....
July 08, 2025 03:43 PM

प्रेमचंद गायरी मौत मामला, जाट समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन....
July 08, 2025 03:38 PM
