FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्यान भोजन रसोईया ने मानदेय समय पर नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन कर सोपा ज्ञापन, मांगे नहीं मानी तो 15 जुलाई से होगी अनिश्चित हड़ताल....

  Updated : July 09, 2025 05:09 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  आयोजन

नीमच :- महिला स्वयं सहायता समूह संघ मध्य प्रदेश एमडीएम एवं सांझा चुल्हा रसोईया संघ तत्वाधान में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बुधवार दोपहर को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची और मध्यान भोजन पकाने की राशि एवं रसोईया का मानदेय समय पर नहीं मिलने के विरोध में कलेक्टर कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और बाद में मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह को सोपा। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में बताया कि मानदेय नहीं मिलने के कारण समूह संचालक एवं रसोईया में आक्रोश फैल गया है। मध्य प्रदेश के समाज शासकीय विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 1 से आठवीं तक छात्र-छात्राओं को महिला स्वयं सहायता समूह संचालक द्वारा दोपहर का मध्यान भोजन सारणी अनुसार प्रदान किया जाता रहा है किंतु विभाग द्वारा अप्रैल माह 2025 से भोजन पकाने की लागत राशि अभी तक जारी नहीं की गई है। जिससे समूह संचालकों को किराना एवं सामग्री क्रय करने में भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं जून माह में 15 दिवस का भोजन पकाने का रसोइयों द्वारा किए गए कार्य की मजदूरी मानदेय भी पिछले लगभग 2 वर्षों से विभाग द्वारा नहीं दिया जा रहा है एवं समूह को खाना पकाने के लिए मांग अनुसार नवीन बर्तन भी उपलब्ध नहीं करवाए गए अधिकतर जगहों पर किचन सेट की स्थिति जर्जर है। छत टपकती है जहां पर खाना पकाना कार्यरत सहयोग के लिए जानलेवा साबित हो रहा है एवं नगरीय क्षेत्र में समूह संचालको को हटाकर केंद्रीकृत किचन सेट अंतर्गत एनजीओ को कार्य दिया जा रहा है। जिसका महिला स्वयं सहायता समूह संघ विरोध करता है क्योंकि इस तरह से हजारों महिला समूह संचालक बेरोजगार हो जाएगी। उक्त समस्या का समय रहते हैं निराकरण नहीं किया गया तो महिला स्वयं सहायता समूह संघ मध्य प्रदेश के आह्वान पर संपूर्ण मध्य प्रदेश में 15 जुलाई 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगी जिससे सभी विद्यालयों में बच्चों का मध्यान भोजन प्रभावित होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । ज्ञापन की प्रतिलिपि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भोपाल के आयुक्त तथा जिला पंचायत नीमच के सीईओ को भी अवलोकन कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई। इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूह संघ मध्य प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष माया मनोहर बैरागी के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष माया पाटीदार के नेतृत्व में कमल कुमार, मनोहर सिंह पिपलिया मिर्च, पुष्कर माया पाटीदार राबड़िया, भगवती मदन लाल देवरी खवासा, राधिका प्रजापत, घनश्याम जावद, चंदा पवन सोनी जावद, विद्या बाई राधेश्याम सेन ढाणी, संतोष घनश्याम देवरी खवासा, विद्या बाई छगनलाल बांसखेड़ा, मान कुंवर, संजय जैन आतरी माता, विद्या पुरोहित, चांदमल राजपुरिया देबू बाई, कमलगिरी दारू, भारती लाल शर्मा पलसोड़ा, आरती संजय जैन आंत्री माता, शांतिबाई विष्णु बैरागी, धापू भाई रमेश भगोरी, सहित बड़ी संख्या में सांझा चूल्हा रसोईया संघ के महिला सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बस से डीजल एव स्टेपनी और ट्रेक्टर से बैटरी एव राफ्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चोरी में करते थे लक्ज़री टाटा सफारी कार का इस्तेमाल....

July 09, 2025 07:05 PM

पाप कर्म की भूल और गलती का प्रायश्चित किए बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता है-आचार्य प्रशमेशप्रभ, आचार्य भगवंत, मुनिराज प्रवचन में उमड़े समाज जन...

July 09, 2025 06:21 PM

संयम के छोटे से नियम से भी आत्मा का कल्याण हो सकता है - सौम्या दर्शना श्री जी महाराज साहब, महावीर जिनालय विकास नगर में चातुर्मास धर्म श्रृंखला प्रवाहित....

July 09, 2025 06:17 PM

स्वयं सहायता समूह को सीएम राइज में कार्य प्रदान करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन....

July 09, 2025 06:14 PM

सेवानिवृत्ति बैंक कर्मी सरदार मल पगारिया की देह पंचतत्व में विलीन..

July 09, 2025 05:25 PM

मध्यान भोजन रसोईया ने मानदेय समय पर नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन कर सोपा ज्ञापन, मांगे नहीं मानी तो 15 जुलाई से होगी अनिश्चित हड़ताल....

July 09, 2025 05:09 PM

पिकअप में प्याज की आड़ मे डोडाचूरा की तस्करी, 693 किलो अवैध डोडा चूरा सहित पिकअप जब्त...

July 09, 2025 04:00 PM

राखी पर 1. 27 करोड़ लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये, निवेश लाने के लिए सीएम डॉ. यादव जाएंगे स्पेन और दुबई....

July 09, 2025 03:58 PM

डूंगलावदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गुरू पूर्णिमा का पर्व, अनंत श्री विभूषित श्री श्री १००८ श्री स्वामी गर्गाचार्य अयोजन में होंगे शामिल....

July 09, 2025 03:54 PM

इन्दिरा नगर क्षेत्र में निरंतर हो रहा योग व प्राणायाम, कई लोगो को मिल रहा लाभ....

July 09, 2025 03:51 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

July 09, 2025 06:40 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 09, 2025 06:38 AM

कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने कलैक्ट्रेट भवन में फीता काटकर दीदी कैफे का शुभारंभ किया, जय संतोषी मां स्व सहायता समूह करेगा दीदी कैफे का संचालन, दीदी कैफे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल....

July 08, 2025 10:55 PM

नीमच में बी.एल.ओ. का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ, 80 बीएलओ ने प्राप्त किया प्रशिक्षण....

July 08, 2025 10:44 PM

नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को वेस्‍ट कम्‍पोजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें - श्री चंद्रा, समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

July 08, 2025 10:42 PM

नीमच में सेवा व समर्पण के कार्यों में मिसाल बना रोटरी डायमंड - श्री कोठारी, रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड के नवीन पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न...

July 08, 2025 10:40 PM

गौ प्रसादम परिवार का गौसेवा एवं परिषद का पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न...

July 08, 2025 10:37 PM

ईमाम हुसैन की शहादत की याद मे रतनगढ मे मुस्लिम धर्मावलंबियों ने निकालें ताजिए, सोहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाया मोहर्रम का मातमी पर्व....

July 08, 2025 03:43 PM

प्रेमचंद गायरी मौत मामला, जाट समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन....

July 08, 2025 03:38 PM