Breaking
* यातायात विभाग की कार्रवाई, 50 वाहन चालकों पर जुर्माना, नाबालिक बच्चे गाड़ी चलाते पाए जाते हैं उनके विरुद्ध प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा... * जिले में लोक अदालत की 18 खंडपीठों के माध्यम से 375 न्यायालय में लंबित एवं 1075 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ... * सफलता की कहानी, राष्ट्रीय लोक अदालत में भरण-पोषण के निष्पादन प्रकरण का सफल निराकरण... * घसुण्डी जागीर के पूर्व सरपंच रावले होकम ठाकुर प्रताप सिंह शक्तावत का निधन, शवयात्रा रविवार को प्रातः 10 बजे.... * मप्र के विकास को और गतिमान करने वाले डॉ.मोहन यादव सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक परिहार ने दी शुभकामनाएं... * सीआरपीएफ में Tug-of-war एवं क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का आयोजन हुआ.... * पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में था वांछित... * नगर पालिका प्रशासन की हठधर्मिता से टैगोर मार्ग पर उड़ रहे हैं धूल के गुब्बार, शहरवासी परेशान - श्री यादव, भ्रष्टाचार में लिप्त नपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे, सत्ता पक्ष के पार्षद भी नाराज... * कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय जीरन की टीम ने किया स्कूल विजिट... * कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय जीरन की टीम ने किया विभिन्न स्कूलों का भ्रमण, विद्यार्थियों को किया उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित... * इनरव्हील डायमंड द्वारा दो महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित हुआ..... * स्वच्छता का दिप जलाएंगे नीमच शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाएंगे, पर्यावरण मित्रों ने फुव्वारा चोक पर चलाया स्वच्छता अभियान.... * शालिग्राम जी ने तुलसी संग रचाया ब्याह,अग्नि को साक्षी मानकर तुलसी संग लिए सात फेरे... * शा.उ.मा.वि.सी.आर.पी.एफ. नीमच में विद्यार्थियों का एक दिवसीय सृजन कार्यकम हुआ आयोजित.... * अफजलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: शातिर चोरों को 36 घंटे में दबोचा, चोरी का माल बरामद... * चीताखेड़ा- रंभावली पहुंच सड़क मार्ग में ठेकेदार द्वारा अवैधानिक तरीके से शासकीय भूमि से पोकलेन मशीन से हजारों डंपर मुहर्रम खोद दिया, वहीं बीना मापदंड एवं एकदम घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा... * पिकअप के टायर का पंचर निकालते समय आपस में भिड़े तीन वाहन, सरवानिया महाराज के दंपति सहित तीन की मौत, एक घायल.... * मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध हथियारों पर कड़ा प्रहार, विगत दस दिनों में 15 हथियार बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार... * आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी..... * आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

धरम वीर छत्रपति संभाजी महाराज राष्ट्रीय जन्मोत्सव गौरव यात्रा, नीमच में होगा छत्रपति संभाजी महाराज की अश्वरूढ़ मूर्ति का सम्मान समारोह...

  आयोजन

अर्जुन जयसवाल नीमच

  Updated : May 10, 2025 02:14 PM

नीमच :- धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की घोड़े पर सवार विराठ मूर्ति एक विशेष रथ में विराजमान होकर ऐतिहासिक यात्रा पर निकली है। यह रथयात्रा महाराष्ट्र के नाशिक, वेरूळ, संभाजीनगर और धुले होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। यह मूर्ति यात्रा 11 मई 2025 को शाम लगभग 6 बजे मध्यप्रदेश के नीमच नगर में प्रवेश करेगी। मराठा समाज के अध्यक्ष शैलेंद्र देवधर, सचिव आनंद नवले, कोषाध्यक्ष मंगेश दलवी, रुपेश जाधव, कमल राव शिंदे ,चंद्र प्रकाश शिंदे,शम्भा जी राव जाधव ने बताया कि क्षत्रिय मराठा समाज, नीमच द्वारा 11 मई को शाम 6 बजे इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्रपति शिवाजी वाटिका, भारतीय जीवन बीमा निगम चौराहा, नीमच पर मूर्ति और उसके साथ चल रही टीम का गरिमामय सम्मान किया जाएगा। छत्रपति संभाजी महाराज राष्ट्रीय जन्मोत्सव गौरव रथ यात्रा भारत देश के पांच राज्यों में महाराष्ट्र ,मध्य प्रदेश ,राजस्थान, हरियाणा होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा इंदौर जावरा मंदसौर होते हुए नीमच पहुंचेगी। यात्रा नीमच से निंबाहेड़ा, चितौड़गढ़ ,भीलवाड़ा, किशनगढ़,अजमेर जयपुर गुड़गांव होते हुए दिल्ली की ओर प्रस्थान करेगी। भारत क्रांति मिशन के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ विलास पांगरकर, मुख्य समन्वयक डॉक्टर विजय कांकडे पाटिल, ने बताया कि छत्रपति संभाजी महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर पुत्र, संभाजी महाराज ने अपने अद्वितीय पराक्रम, विद्वत्ता और स्वराज्य के लिए अपने बलिदान से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने औरंगज़ेब की मुगल सत्ता के खिलाफ वीरता से संघर्ष करते हुए धर्म और मातृभूमि की रक्षा की। उनकी शौर्यगाथा आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। छावा' फिल्म- छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘छावा’ हाल ही में प्रदर्शित हो चुकी है और लोगों ने इसमें महाराज के साहस, बलिदान और स्वाभिमान को बेहद सराहा है। यह मूर्ति यात्रा भी इसी भावना से प्रेरित है — ताकि देशभर में महाराज की स्मृति और सम्मान को जीवंत रखा जा सके।जय छावा! जय संभाजी! जय शिवराय!,