FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में ढोल ताशों एवं मातमी धुनों के साथ शानो-शौकत से निकला मोहर्रम....

  Updated : July 06, 2025 07:05 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  सामाजिक

चीताखेडा :- पैगंबर मोहम्मद के नवासे शहीदे करबला इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में रविवार को मातमी पर्व मोहर्रम की इस्लामी केलेडंर की 10 वी तारीख होने पर मोहर्रम (ताजिया) गांव के निर्धारित मार्गों से ढोल ताशों की गूंज के साथ अखाड़े के खिलाड़ी लेझिम बजाते एवं बैंड बाजों की मातमी धुनों पर मुस्लिम कौम की पलटन या हुसैन या हुसैन...., नाराए तकबी अल्लाह हो अकबर ........आदी नारों के गगनभेदी जयघोष के साथ मोहर्रम का पर्व सादगी पूर्ण माहौल में निकला। जिन्हें करबला अकिदत पहुंचकर ताजिए को ठंडा करने से पूर्व दरूद फातिया पढ़कर तबर्रुक का तक्सीम किया गया। मोहर्रम पर ताजिए रविवार को प्रातः 9:30 इमामबाड़े से ढोल ताशों की गूंज के साथ हुसैनी अखाड़े के खिलाड़ी पूरी पलटन या हुसैन या हुसैन .....,नाराए तकबी अल्लाह होअकबर.... के गगनभेदी जयघोष करते हुए एवं बैंड बाजों की मातमी धुनों मर्सीबे पढ़ते हुए पलटन के साथ जलसा शुरू हुआ जो चांदनी चौक होते हुए बडी होली चौक पहुंचा जहां अखाड़े के खिलाड़ियों ने अखाड़े का मुकाम लगाया, जिसके पश्चात शैख मोहल्ला, माणक चौक होते हुए नीम चौक पर शाम 4 बजे पहुंचे, जहां अखाड़े के खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। इमाम हसन हुसैन से मांगी गई मन्नत पूरी होने पर आनंद मांगरिया ने पूरे जलसे में लोट लगाकर इमाम हुसैन का शुक्रिया फ़रमाया। जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया अपनी पुलिस फोर्स के पुलिस हेड कांस्टेबल विरेंद्र सिंह बोराना, पुलिस आरक्षिका सुनिता धाकड़,जीरन थाना के पुलिस आरक्षक श्याम व्यास के साथ मोहर्रम (ताजिये) के पूरे जलसे में पूरी तरह से सुरक्षा दृष्टि से मुस्तैद थे। वहीं इस अवसर पर हिंदू मुस्लिम प्रबुद्ध जनों द्वारा पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा दृष्टि से तैनात पुलिस अधिकारियों का साफा बंधवाकर सम्मान किया गया।मोहर्रम पर्व पर हिंदू मुस्लिम साम्प्रदायिक कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली अखाड़े के मुकाम पर शिव व्यायामशाला उस्ताद व माली समाज अध्यक्ष पटेल गोपाल माली , उप उस्ताद लखमीचंद राजोरा ,पूर्व उप-सरपंच रतनलाल माली,कारुलाल माली आदि माली समाज के प्रबुद्ध जनों एवं सद्भावना मंच के आनंद मांगरिया, रामू नाथ द्वारा हुसैनी अखाड़ा के उस्ताद रजाक शैख,खलिफा सलीम मंसूरी,अंजुमन कमेटी के सदर जहूर शेख, पूर्व सदर सलाउद्दीन शेख , कुतुबुद्दीन शेख तथा कार्यक्रम में मुस्तैद चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह बोराना, पुलिस आरक्षिका सुनिता धाकड़, जीरन थाना से पुलिस आरक्षक श्याम व्यास को साफा बंधवा व श्रीफल भेंटकर मुसाफा कर इस्तकबाल किया। हिंदू भाइयों ने भी मुस्लिम भाइयों के साथ मिलकर भाई चारे के साथ कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुए अखाड़े में सभी ने एक के बाद एक बारी बारी से किसी ने बनेटी तो किसी ने बाना तो किसी ने लठ्ठ घुमाकर हैरतअंगेज करतब दिखाए।जलसे में आगे युवा इस्लामिक ध्वज (छड़ी) हाथों में लिए चल रहा था, वहीं युवाओं की पलटन लेझिम बजाते हुए बनेटी,बाना, लट्ठ घुमाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर मांगी गई मुरादे पूरी होने पर सेहरे, तबर्रुक, फूल मालाएं, इत्र, नारियल, अगरबत्ती, लोबान, मेहंदी चढ़ाकर ताजिए के नीचे बच्चों को निकाला गया। ताजिए के जलसे के दौरान शहीदे इमाम हुसैन से संतान की मांगी गई मुरादे पूरी होने पर हिंदू मुस्लिमों ने 15 से 20 बच्चों की संख्या में 2 वर्ष से 10 वर्ष तक की उम्र के लड़के लड़कियों को खोपरों, लड्डू और गुड़ से तोल कर इमाम हुसैन का शुक्रिया अदा किया। नीम चौक से अखाड़े का मुकाम विसर्जन के पश्चात शाम को ताजिए कर्बला हेतु प्रस्थान हुए जो कि सदर बाजार, महाकाल मंदिर पहुंचे। जहां पर फातिये पेश कर रात्रि को कर्बला पहुंचे, जहां पर ठंडा करने से पूर्व दरूद फातिया पढ़कर तबर्रुक का तक्सीम किया गया।
जगह जगह लगाई गई स्टाले - मोहर्रम के साथ अखाड़े में चल रही मुस्लिम कौम के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा अखाड़े की पलटन के लिए जगह-जगह स्वल्पाहार केसर दूध, खुरमा (खीर),ठंडा पेय पदार्थ की व्यवस्था जगह-जगह की गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

July 07, 2025 08:14 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 07, 2025 07:52 AM

हरवार से जीरन तक पैदल विहार- साध्वी वर्या विपुल प्रज्ञा श्रीजी मसा.का जीरन नगर में होगा भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश....

July 06, 2025 11:11 PM

इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में ढोल ताशों एवं मातमी धुनों के साथ शानो-शौकत से निकला मोहर्रम....

July 06, 2025 07:05 PM

कराड़िया महाराज से देवियां ग्वाल पहुंच मार्ग मात्र एक माह से भी कम समय में नवीन डामरीकरण सड़क पर पड़ी दरारें एवं टूटने लगी, जमकर हुआ भ्रष्टाचार....

July 06, 2025 04:16 PM

बेटे के जन्मदिन पर विभिन्न प्रजातियों के 70 से भी अधिक पौधे वृहद स्तर पर लगाकर लिया हरियाली का संकल्प, परिजनों के किसी भी सदस्य का जन्मदिन पर केक नहीं काटे और फिजूलखर्ची के बजाए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करना है - डॉ.आषीश जैन....

July 06, 2025 10:50 AM

दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने शहडोल के एक स्कूल में हुई अनियमितता की जाँच के दिये निर्देश.....

July 06, 2025 08:50 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

July 06, 2025 08:45 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 06, 2025 08:43 AM

कंवरजी की खेड़ी में परम् पूज्य यज्ञाचार्य गुरुदेव पंडित राजेश राजोरा के सानिध्य में गुरुपूर्णिमा महोत्सव, हवन सकीर्तन ,प्रवचन व प्रसादी वितरण, शिष्यों को गुरु कृपा आशीर्वाद स्वरूप दिव्य रुद्राक्ष वितरण होंगे....

July 05, 2025 10:47 PM

हरवार में 6 जुलाई रविवार को उज्जैनी मनाई जाएगी...

July 05, 2025 10:29 PM

रोटरी क्लब नीमच कैंट की सेवा को मिले 16 अवार्ड, अध्यक्ष सन्देश माहेश्वरी बेस्ट प्रसिडेंट व आशीष दरक को बेस्ट सेक्रेटरी अवार्ड मिला....

July 05, 2025 07:26 PM

जिले के मेहनतकश 9 जुलाई को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल...

July 05, 2025 07:24 PM

साध्वी सौम्या प्रभा जी आदि ठाना 4 का मंगल प्रवेश महावीर जिनालय विकास नगर में कल...

July 05, 2025 07:01 PM

शारीरिक शिक्षक मदन वेद ने दिखाई दरियादिली, सेवानिवृत्ति पर सरथला स्कूल को 2.5 लाख रुपये का दरवाजा भेंट किया, ग्रामीणों ने शारीरिक शिक्षक मदन लाल वेद का जोरदार अभिनंदन किया….

July 05, 2025 06:54 PM

श्री वृंदावन गौशाला चल्दु मे टीकाकरण अभियान संपन्न...

July 05, 2025 06:53 PM

हमीरगढ़ थाना पुलिस ने शाहपुरा थाना क्षेत्र के मामले में इनामी कुख्यात अपराधी दबोचा, उप महानिरीक्षक रेंज अजमेर द्वारा 50 हजार रुपए का इनामी था आरोपी, निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस का रहा योगदान...

July 05, 2025 06:49 PM

बरसते पानी में डामरीकरण एवं पेच वर्क कर निर्माणाधीन जाट चरछा मार्ग में किया जा रहा है जमकर भ्रष्टाचार....

July 05, 2025 11:24 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

July 05, 2025 11:01 AM