FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ऑपरेशन सिंदूर ऐतिहासिक कदम - विधायक दिलीपसिंह परिहार..

  Updated : May 10, 2025 07:26 PM

DESK NEWS

  राजनीति

नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्यवाही की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया। विधायक श्री परिहार ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गत 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने कायराना वारदात करते हुए 26 निर्दोश पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकाण्ड पर समूचे भारत में रोश व्याप्त हो गया तथा समस्त भारतवासियों ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पाकिस्तान को कडा सबक सिखाने की मांग की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देश को आश्वासन देते हुए कहा था कि इस कायराना वारदात का ऐसा बदला लिया जाएगा जो पाकिस्तान की सोच से परे होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तीनों सेनाओं को आवश्यक कदम उठाने की खुली छुट दी तथा भारतीय सेनाओं ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान के कई आतंकवादी ठिकानों को तबाह करते हुए अनेक आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश सुरक्षित है तथा वे जो कहते हैं उसे करके भी दिखाते हैं। आज प्रत्येक भारतीय गर्व की अनुभूति कर रहा है। विधायक परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राश्ट्रीय सुरक्षा के लिये चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के तहत जल, थल और नभ तीनों सेनाओं के सैनिकों को धन्यवाद। नीमच विश्व के सबसे बडे अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ की जन्मस्थली है। सैनिकों और पूर्व सैनिकों का घर जाकर सम्मान किया जाना चाहिए। हिन्दू-मुस्लिम, सिक्ख और ईसाई सभी मिलकर तिरंगा रैलियां निकालें। मंदिर, गुरूद्वारों और मस्जिदों पर भी सैनिकों के सम्मान के कार्यक्रम होवें। राश्ट्र सुरक्षा के लिये आमजन भी आवश्यकता पडने पर रक्तदान के लिए तैयार रहें। एक राश्ट्र एक संस्कृति के नाते हम सब एक हैं। हमारी सोच सकारात्मक रहकर संतुलित वाणी का प्रयोग कर सेना कर सम्मान बढाएं। देशभक्ति के वातावरण में हम राश्ट्र को सर्वोपरि रखकर कार्य करें। विधायक परिहार ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। पूर्व में भी पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेनाओं द्वारा सफल सैन्य कार्यवाहियां की गई थीं। इनमें 29 सितम्बर 2016 को प्रातः भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर सर्जिकल स्ट्राइक कर सात आतंकवादी लॉंच पेड नश्ट कर दिए थे त्था उन सभी आतंकवादियों को मार गिराया था जो भारत में घुसपैठ की योजना बना रहे थे। इसी प्रकार 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद द्वारा संचालित आतंकवादी शिविरों पर हमला कर 200-300 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया था।



अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

स्मृति वन में चलाया स्वच्छता अभियान, शहरवासी कपड़े की थैली का उपयोग कर,शहर को पोलेथिन मुक्त बनाने में सहयोगी बने....

May 10, 2025 07:56 PM

जिला योग समिति नीमच की बैठक आज रविवार को....

May 10, 2025 07:55 PM

चरवाहा सम्मेलन में वन्यजीव संरक्षण एवं अग्नि घटनाओं पर हुई वार्ता, वन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम....

May 10, 2025 07:54 PM

ज्वेलर्स के साथ हुई लुट में दो और आरोपी गिरफ्तार, दोनों को लिया पुलिस रिमाण्ड पर....

May 10, 2025 07:54 PM

देश सेवा के भाव के साथ मनाया जन्मदिवस, देश के लिए रक्तदान में पीछे नहीं हटेंगे कोटा के युवा....

May 10, 2025 07:52 PM

लोक अदालत की 17 खंडपीठों के माध्यम से 143 न्यायालय में लंबित एवं 379 प्रकरणों का निराकरण.....

May 10, 2025 07:50 PM

अमरपुरा में सामुदायिक वन्य जीव संरक्षण एवं सहभागिता के तहत चरवाहा सम्मेलन संपन्न....

May 10, 2025 07:48 PM

धरम वीर छत्रपति संभाजी महाराज राष्ट्रीय जन्मोत्सव गौरव यात्रा, नीमच में होगा छत्रपति संभाजी महाराज की अश्वरूढ़ मूर्ति का सम्मान समारोह...

May 10, 2025 07:44 PM

ऑपरेशन सिंदूर ऐतिहासिक कदम - विधायक दिलीपसिंह परिहार..

May 10, 2025 07:26 PM

जिले में कानून व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन को लेकर चैकिंग अभियान....

May 10, 2025 07:13 PM

अवैध बजरी के भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, चालको को गिरफ्तार कर दर्ज किया प्रकरण.....

May 10, 2025 07:08 PM

निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 30 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ब्रेजा कार जब्त…

May 10, 2025 06:31 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 10, 2025 08:24 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 10, 2025 08:22 AM

जिले में आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन के पुख्‍ता इंतजाम सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाए- एसपी, कलेक्‍टर एवं एसपी ने की आपदा प्रबंधन तैयारियों की विस्‍तृत समीक्षा...

May 09, 2025 09:20 PM

जीरन में 14 मई को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन....

May 09, 2025 08:06 PM

समग्र, ईकेवायसी नहीं करवाने पर बांणदा के पंचायत सचिव श्री महेश बरड़े निलंबित...

May 09, 2025 08:03 PM

औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्‍साहन नीति का लाभ उठाकर, जिले में नये उद्योग लगाए- श्री चंद्रा, जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली, पानी एवं बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्‍ध है- कलेक्‍टर, जिले के उद्योगपतियों, नवनिवेशकों से कलेक्‍टर ने किया संवाद....

May 09, 2025 07:59 PM

सुसंस्कारी परिवार के बिना कन्या का विवाह सफल नहीं होता - नरेंद्र देव नागदा, बिसलवास खुर्द में श्रीमद् भागवत कथा प्रवाहित....

May 09, 2025 07:28 PM