FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बदलते भाव, बदलती उम्र चलो करें बात मानसिक सेहत पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला संपन्न...

  Updated : July 04, 2025 10:14 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  प्रशासनिक

नीमच :- जन शौर्य सोशल वेलफेयर एंड डेवलपमेंट सोसायटी, नीमच तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बाछड़ा समुदाय की किशोरी बालिकाओं के लिए आयुष विभाग सभागार बैठक कक्ष में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला “बदलते भाव, बदलती उम्र — चलो करें बात मानसिक सेहत पर” का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या उपस्थित थीं। उन्होंने किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हमारे शरीर में परिवर्तन होते हैं, ठीक उसी तरह हमारे मस्तिष्क और भावनाओं में भी बदलाव आते हैं। यह प्रकृति का नियम है और हमें इन परिवर्तनों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए अपने मन को संतुलित रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जन शौर्य संस्था की काउंसलर कनुप्रिया ने किशोरियों को पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है और इसके अंतर्गत उनके अधिकारों की रक्षा की जाती है। उन्होंने बालिकाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में साहसपूर्वक आवाज़ उठाने और उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में किशोरियों ने खुलकर अपने अनुभव साझा किए और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कई सवाल भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सहजता से समाधान किया गया।
इस पहल का उद्देश्य बाछड़ा समुदाय की किशोरियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित व सशक्त भविष्य के लिए तैयार करना रहा।
इस अवसर पर जन शौर्य संस्था की टीम के जिला समवयक आविनाश चौहान श्याम मालवीय ब्लाक समन्वयक रमेश चंद्रावत काउंसलर कनुप्रिया कमुनिटी वर्कर राधिका नरेंद्र करीना तनु मालवीय एवं समुदाय की किशोरी बालिकाए भी उपस्थित थीं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

1123 विद्यार्थियों को लैपटॉप राशि का अंतरण कार्यक्रम संपन्न, प्रतिभा को प्रोत्साहन राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्चुअल सभा को संबोधित करते हुए कहा....

July 04, 2025 10:20 PM

साध्वी सौम्या प्रभा जी आदि ठाना 4 का मंगल प्रवेश महावीर जिनालय विकास नगर में 6 को...

July 04, 2025 10:17 PM

बदलते भाव, बदलती उम्र चलो करें बात मानसिक सेहत पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला संपन्न...

July 04, 2025 10:14 PM

अज्ञात बदमाशों ने आधी रात को केरी ग्राम में फिल्मी स्टाइल में मकान पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, खुद दशरथ सिंह तोमर ने ही रची थी योजना....

July 04, 2025 09:54 PM

बारिश शुरू होते ही देपरिया मार्ग किचड़ से लथपथ हो जाता है, किसान खेतों तक कैसे पहुंचे....

July 04, 2025 03:37 PM

मुरलिया निवासी शैलेंद्र सिंह गौड़ ने नेपाल में रचा इतिहास SDPF इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जीता गोल्ड मेडल...

July 04, 2025 03:35 PM

श्री कामधेनु बालाजी मंदिर मे भगवान जगन्नाथ के 6 जुलाई क़ो लगेगा महाप्रसाद का भोग..

July 04, 2025 12:00 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

July 04, 2025 09:12 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 04, 2025 09:11 AM

किसान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देवे - डॉ. मिश्रा...

July 03, 2025 11:57 PM

बहुजन समाज पार्टी जिला बहुजन समाज पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न....

July 03, 2025 11:56 PM

नीमच उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय में आयोजित केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सलाहकार समिति बैठक सम्पन्न हुई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शम्भु लाल धाकड़ ने किसान हितैषी सुझाव रखें....

July 03, 2025 11:51 PM

अज्ञात बदमाशों ने आधी रात को केरी ग्राम में फिल्मी स्टाइल में मकान पर चलाई अंधाधुंध गोलियां....

July 03, 2025 06:52 PM

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की नगदी रहित उपचार स्कीम, डिवीजनल कमिश्नर को योजना की नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश...

July 03, 2025 09:31 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

July 03, 2025 09:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 03, 2025 09:22 AM

आज फिर से लापिया पॉइंट पर जिन्दल सा कंपनी के खिलाफ किसानो का धरना प्रदर्शन शुरू...

July 02, 2025 10:04 PM

पंचायत के जिम्मेदारो व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से जा सकती है।किसी की भी जान,गरवाड़ा में 8 दिन में तीसरी बड़ी घटना, जानलेवा गड्ढे में समाई मोटर साईकिल...

July 02, 2025 09:59 PM

शिवानी शर्मा के श्रीमुख से भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कल...

July 02, 2025 09:54 PM