FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

वर्षितप की तपस्या बिना आत्मा का कल्याण नहीं हो सकता - कीर्ति रत्न सागर जी महाराज, महाराज श्री के मंगल प्रवेश में उमड़े समाज जन, अमृत प्रवचन आज...

  Updated : March 20, 2025 06:51 AM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- तपस्या में धन खर्च करने से धन पवित्र होता है। यदि हम तपस्या नहीं कर सकते तो तपस्या को करवाना चाहिए और वह भी नहीं कर सकते तो तपस्या की अनुमोदना अवश्य करना चाहिए इससे भी आत्मा पवित्र होती है। और आत्म कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। सकारात्मक सोच हो तो 13माह की दीर्घ तपस्या भी सफल हो सकती है।वर्षितप की तपस्या के बिना आत्मा का कल्याण नहीं हो सकता है।यह बात कीर्तिरत्न सागर जी महाराज ने कही। वे श्री जैन श्वेतांबर भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर श्री संघ नीमच के तत्वाधान में पूज्य आचार्य विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज साहब के शिष्य पूज्य गणिवर्य श्री कीर्ति रत्न सागर जी महाराज साहब आदि ठाणा 2 का मंगल प्रवेश के उपलक्ष्य में 20 मार्च गुरुवार को पुस्तक बाजार स्थित नूतन आराधना भवन में आयोजित अमृत प्रवचन श्रृंखला में उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिसने समय के महत्व को समझ लिया वह धर्म, देव व गुरु दर्शन और संसार के सभी क्षेत्र में सफलता को प्राप्त कर सकता है। मन में दृढ़ संकल्प हो तो कठिन से कठिन और बड़ी से बड़ी तपस्या भी सफल हो सकती है।नवरत्न परिवार के युवाओं में संगठन के माध्यम से नव जागृति की आवश्यकता है, 23 से 28 अप्रैल तक विराट आयोजन के लिए युवाओं को सक्रियता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करना होगा और समाज कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना होगा।ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल नागौरी सचिव मनीष कोठारी ने बताया कि नीमच श्रीसंघ में 100 के लगभग तपस्वियों को वर्षीतप उच्चारणे (झेलाने) के लिए नीमच पधारे। नवकारसी सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक आयोजित हुई।नवकारसी के पश्चात पूज्य गणीवर्य मसा का श्रीसंघ के साथ नगर प्रवेश का सामैया जुलूस बारादरी से प्रारंभ होकर घंटाघर होते हुए श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ मंदिरजी पर पहुंचा एवं भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद नूतन आराधना भवन पर मसा के प्रवचन हुए। मंगल प्रवेश जुलूस में सबसे आगे बैंड बाजे पर महावीर स्वामी के जीवन चरित्र पर आधारित विभिन्न भजन कीर्तन की स्वर लहरिया बिखर रही थी ।इसके साथ ही समाजजन बड़ी संख्या में साथ चल रहे थे। मार्ग में स्थान स्थान पर समाज जनों द्वारा अक्षत का गहुली बना कर महाराज श्री से आशीर्वाद ग्रहण किया गया। गुरुवार को मसा के मंगल प्रवेश के अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जनों ने   शामिल होकर धर्म लाभ का पुण्य आशीर्वाद ग्रहण किया। कीर्ति रत्न सागर जी महाराज के अमृत प्रवचन नियमित प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे पुस्तक बाजार नूतन आराधना भवन में आगामी तीन दिन तक आयोजित होंगे। इसके बाद प्रतिदिन रात को 8:30 नूतन आराधना भवन में महाराज श्री की अमृत प्रवचन भी आयोजित किए जाएंगे। सभी श्रद्धालु समाज जन समय पर उपस्थित होकर धर्म ज्ञान गंगा का पुण्य लाभ ग्रहण करें और अपने धार्मिक ज्ञान में अभिवृद्धि करें। वर्षितप के पारने 22 मार्च को होंगे। सभी समाज जन समय पर उपस्थित होकर धर्म ज्ञान गंगा का पुण्य लाभ ग्रहण करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जिले में लोक अदालत की 18 खंडपीठों के माध्यम से 375 न्यायालय में लंबित एवं 1075 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ...

December 13, 2025 03:52 PM

सफलता की कहानी, राष्ट्रीय लोक अदालत में भरण-पोषण के निष्पादन प्रकरण का सफल निराकरण...

December 13, 2025 03:51 PM

घसुण्डी जागीर के पूर्व सरपंच रावले होकम ठाकुर प्रताप सिंह शक्तावत का निधन, शवयात्रा रविवार को प्रातः 10 बजे....

December 13, 2025 03:48 PM

मप्र के विकास को और गतिमान करने वाले डॉ.मोहन यादव सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक परिहार ने दी शुभकामनाएं...

December 13, 2025 01:32 PM

सीआरपीएफ में Tug-of-war एवं क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का आयोजन हुआ....

December 13, 2025 01:30 PM

पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में था वांछित...

December 13, 2025 01:27 PM

नगर पालिका प्रशासन की हठधर्मिता से टैगोर मार्ग पर उड़ रहे हैं धूल के गुब्बार, शहरवासी परेशान - श्री यादव, भ्रष्टाचार में लिप्त नपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे, सत्ता पक्ष के पार्षद भी नाराज...

December 13, 2025 01:22 PM

कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय जीरन की टीम ने किया स्कूल विजिट...

December 13, 2025 01:20 PM

कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय जीरन की टीम ने किया विभिन्न स्कूलों का भ्रमण, विद्यार्थियों को किया उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित...

December 13, 2025 11:23 AM

इनरव्हील डायमंड द्वारा दो महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित हुआ.....

December 13, 2025 11:04 AM

स्वच्छता का दिप जलाएंगे नीमच शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाएंगे, पर्यावरण मित्रों ने फुव्वारा चोक पर चलाया स्वच्छता अभियान....

December 13, 2025 11:02 AM

शालिग्राम जी ने तुलसी संग रचाया ब्याह,अग्नि को साक्षी मानकर तुलसी संग लिए सात फेरे...

December 13, 2025 10:58 AM

शा.उ.मा.वि.सी.आर.पी.एफ. नीमच में विद्यार्थियों का एक दिवसीय सृजन कार्यकम हुआ आयोजित....

December 13, 2025 10:51 AM

अफजलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: शातिर चोरों को 36 घंटे में दबोचा, चोरी का माल बरामद...

December 13, 2025 10:41 AM

चीताखेड़ा- रंभावली पहुंच सड़क मार्ग में ठेकेदार द्वारा अवैधानिक तरीके से शासकीय भूमि से पोकलेन मशीन से हजारों डंपर मुहर्रम खोद दिया, वहीं बीना मापदंड एवं एकदम घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा...

December 13, 2025 10:11 AM

पिकअप के टायर का पंचर निकालते समय आपस में भिड़े तीन वाहन, सरवानिया महाराज के दंपति सहित तीन की मौत, एक घायल....

December 13, 2025 02:58 AM

मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध हथियारों पर कड़ा प्रहार, विगत दस दिनों में 15 हथियार बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार...

December 13, 2025 02:27 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 13, 2025 02:25 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 13, 2025 02:24 AM