मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज गाँधी सागर अभयारण्य में छोड़ेंगे 2 चीते, चीतों का बनेगा नया आशियाना....
Updated : April 20, 2025 02:14 AM
ब्यूरो रिपोर्ट
प्रशासनिक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार यानी आज मंदसौर जिले के गाँधी सागर अभयारण्य में 2 चीतों को छोड़ेंगे। "चीता प्रोजेक्ट" मध्यप्रदेश की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य भारत में चीतों की संख्या बढ़ाना और उनकी प्रजाति को बचाना है। इस परियोजना के तहत मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के साथ अब गाँधी सागर अभयारण्य में चीतों का आशियाना बनाया जा रहा है। गाँधी सागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान होगा, जहाँ चीतों को बसाया जा रहा है। यह वन्य-जीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। साथ ही वन्य-जीव संरक्षण प्रेमियों और देशी-विदेशी पर्यटकों के लिये भी यह उत्साह का अवसर होगा। प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़ाने के लक्ष्य के तहत दक्षिण अफ्रीका, केन्या और बोत्सवाना से चीते लाकर उन्हें मध्यप्रदेश के जंगलों में बसाया जा रहा है। श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 26 चीते हैं। बोत्सवाना से 8 चीते लाने की योजना है। मई-2025 तक 4 चीते लाये जायेंगे। इसके बाद 4 चीते और लाये जायेंगे। दक्षिण अफ्रीका और केन्या से भी चीते लाने की योजना प्रस्तावित है। अंतर्राज्यीय चीता संरक्षण परिसर की स्थापना के लिये मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच सैद्धांतिक सहमति हो चुकी है। दोनों राज्य मिलकर अंतर्राज्यीय चीता संरक्षण परिसर बनायेंगे। चीता परियोजना पर 112 करोड़ रुपये व्यय किये जा चुके हैं, जिसमें से 67 प्रतिशत राशि मध्यप्रदेश में चीता पुनर्वास पर व्यय हुई है। भारत और लगभग सम्पूर्ण एशिया महाद्वीप से विलुप्त हो चुके चीतों का पुनर्वास कर राज्य सरकार प्रकृति से प्रगति और प्रगति से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है गाँधी सागर पूर्वी मध्यप्रदेश में स्थित एक वन्य-जीव अभयारण्य है। यह अभयारण्य प्रदेश के मंदसौर और नीमच जिले में फैला हुआ है। इस अभयारण्य में सलाई, करधई, धौड़ा, तेंदू, पलाश जैसे पेड़ हैं। यह विश्व प्रसिद्ध चतुर्भुज नाला का हिस्सा है। रॉक सेंटर भी इसी अभयारण्य का हिस्सा है। इस अभयारण्य को वर्ष 1974 में अधिसूचित किया गया था और वर्ष 1984 में अभयारण्य बनाया गया। अभयारण्य में वन शैल चित्रकला स्थलों और चतुर्भुजनाथ मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिरों के होने से इसका पुरातात्विक और धार्मिक महत्व है। अभयारण्य गाँधी सागर के बैक वाटर के आसपास के क्षेत्र में फैला हुआ है, जो जंगली कुत्ते, चिंकारा, तेंदुआ, ऊदबिलाव, मगरमच्छ जैसे कुछ दुर्लभ प्रजातियों के लिये जाना जाता है। इसके अलावा यहाँ चित्तीदार हिरण, सांभर, ग्रे लंगूर जैसे जानवर भी पाये जाते हैं।
और खबरे
जिले में लोक अदालत की 18 खंडपीठों के माध्यम से 375 न्यायालय में लंबित एवं 1075 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ...
December 13, 2025 03:52 PM
सफलता की कहानी, राष्ट्रीय लोक अदालत में भरण-पोषण के निष्पादन प्रकरण का सफल निराकरण...
December 13, 2025 03:51 PM
घसुण्डी जागीर के पूर्व सरपंच रावले होकम ठाकुर प्रताप सिंह शक्तावत का निधन, शवयात्रा रविवार को प्रातः 10 बजे....
December 13, 2025 03:48 PM
मप्र के विकास को और गतिमान करने वाले डॉ.मोहन यादव सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक परिहार ने दी शुभकामनाएं...
December 13, 2025 01:32 PM
सीआरपीएफ में Tug-of-war एवं क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का आयोजन हुआ....
December 13, 2025 01:30 PM
पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में था वांछित...
December 13, 2025 01:27 PM
नगर पालिका प्रशासन की हठधर्मिता से टैगोर मार्ग पर उड़ रहे हैं धूल के गुब्बार, शहरवासी परेशान - श्री यादव, भ्रष्टाचार में लिप्त नपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे, सत्ता पक्ष के पार्षद भी नाराज...
December 13, 2025 01:22 PM
कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय जीरन की टीम ने किया स्कूल विजिट...
December 13, 2025 01:20 PM
कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय जीरन की टीम ने किया विभिन्न स्कूलों का भ्रमण, विद्यार्थियों को किया उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित...
December 13, 2025 11:23 AM
इनरव्हील डायमंड द्वारा दो महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित हुआ.....
December 13, 2025 11:04 AM
स्वच्छता का दिप जलाएंगे नीमच शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाएंगे, पर्यावरण मित्रों ने फुव्वारा चोक पर चलाया स्वच्छता अभियान....
December 13, 2025 11:02 AM
शालिग्राम जी ने तुलसी संग रचाया ब्याह,अग्नि को साक्षी मानकर तुलसी संग लिए सात फेरे...
December 13, 2025 10:58 AM
शा.उ.मा.वि.सी.आर.पी.एफ. नीमच में विद्यार्थियों का एक दिवसीय सृजन कार्यकम हुआ आयोजित....
December 13, 2025 10:51 AM
अफजलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: शातिर चोरों को 36 घंटे में दबोचा, चोरी का माल बरामद...
December 13, 2025 10:41 AM
चीताखेड़ा- रंभावली पहुंच सड़क मार्ग में ठेकेदार द्वारा अवैधानिक तरीके से शासकीय भूमि से पोकलेन मशीन से हजारों डंपर मुहर्रम खोद दिया, वहीं बीना मापदंड एवं एकदम घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा...
December 13, 2025 10:11 AM
पिकअप के टायर का पंचर निकालते समय आपस में भिड़े तीन वाहन, सरवानिया महाराज के दंपति सहित तीन की मौत, एक घायल....
December 13, 2025 02:58 AM
मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध हथियारों पर कड़ा प्रहार, विगत दस दिनों में 15 हथियार बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार...
December 13, 2025 02:27 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 13, 2025 02:25 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 13, 2025 02:24 AM